ससुराल वालों ने दुत्कारा तो पुलिस ने फटकारा
मीरजापुर। प्यार और शादी के नाम पर छली गई महिला अब न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाती फिर रही है। जिसे ससुराल से दुत्कार मिलने के बाद पुलिस से भी फटकार खानी पड़ी है। खैर दिल्ली से आईं महिला पति को पाने के लिए मिर्ज़ापुर की सड़कों पर भटकते हुए अधिकारियों के चौखट की चक्कर लगाने को विवश है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली पीड़िता रंजू गुप्ता का आरोप है कि शादी के नाम पर मिर्ज़ापुर नगर के रमईपट्टी विंध्यपुरी कॉलोनी के युवक ने शादी के नाम पर उनका शारीरिक शोषण करते हुए गर्भपात भी करा दिया है। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के बाद अब पीछा छुड़ाना चाहता है।
पीड़ित महिला का आरोप रहा है कि ससुराल वालों ने घर से निकाल उन्हें बेघर कर दिया है। जिसकी शिकायत करने थाने गई तो उससे पुलिसकर्मियों ने भी दुर्व्यवहार किया। पीड़िता का आरोप है कि ड्युटी पर मौजुद पुलिसकर्मी ने उनसे अभद्रता की है। पीड़िता का आरोप है कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमईपट्टी विंध्यपुरी कॉलोनी स्थित ससुराल जाने पर उसे वहां से भगा दिया गया उसे घर में जाने नहीं दिया गया।
Jun 11 2024, 12:28