दिल्ली में वोटिंग से पहले “आप” को झटका, जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, जमानत याचिका खारिज
Image 2Image 3
#delhi_liquor_scam_case_manish_sisodia_bail_plea_rejected
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले निचली अदालत जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले कोर्ट का ये फैसला आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। दिल्ली में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि मनीष सिसोदिया करीब 15 महीने से वो तिहाड़ में बंद हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मनीलॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच को याचिकाकर्ता ने बताया की देरी के आधार पर उन्हें जमानत दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा, सभी पक्षों को सुनने के बाद हमारा मानना है की सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत अर्जी निचली अदालत में दाखिल करने को कहा था।

मनीष सिसोदिया करीब 15 महीने से वह जेल में बंद हैं। सिसोदिया पर शराब नीति बनाकर प्राइवेट कारोबारियों को फायदा पहुंचाने का आरोप है। आरोप है कि इस शराब नीति से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और शराब घोटाले के जरिए फंड जुटाया गया जिसे गोवा के चुनाव में भी इस्तेमाल किया गया। मनीष सिसोदिया एक्साइज विभाग के मंत्री थे और उनपर एक्साइज नीति के खिलाफ फैसले लेने का आरोप है। इतना ही नहीं,ईडी और सीबीआई के मुताबिक सिसोदिया पर सबूत छिपाने के भी आरोप हैं। सिसोदिया ने 14 फोन और 43 सिम कार्ड्स बदले। इनमें से पांच सिम सिसोदिया के नाम पर थे।

सीबीआई ने उनको पिछले साल 26 फरवरी 2023 को अरेस्ट किया और दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा। कोर्ट ने चार मार्च को दो दिन और उनकी हिरासत बढ़ा दी। सात मार्च को ईडी ने सिसोदिया से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी।
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय, 1 जून से शुरू होगा ट्रायल, बीजेपी नेता ने खुद को बताया बेगुनाह
Image 2Image 3
#brij_bhushan_singh_appeared_in_rouse_avenue_court_charges_framed
महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के मामले में आज भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)  के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट ने बृजभूषण सिंह पर आरोप तय किए। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धमकी और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप तय कर दिए। अदालत ने अभियोजन पक्ष को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने का निर्देश दिया है। हालांकि बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में कोर्ट द्वारा तय किये गए आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को उनके खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी दी। कोर्ट ने कहा कि आपके खिलाफ कई आरोप हैं। आपने इसे पढ़ा है? कोर्ट ने बृजभूषण के वकील से कहा कि वह मुकदमा चलाने की बात कह रहे हैं या दोष स्वीकार करने की बात कह रहे हैं? बृजभूषण शरण के वकील मुकदमे का सामना करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने बृजभूषण सिंह से कहा कि क्या आप गलती मान रहे हैं? इस पर बृजभूषण सिंह ने कोर्ट से कहा कि कोई सवाल नहीं है, गलती की नहीं है तो माने क्यों?

महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण के सहयोगी विनोद तोमर भी ट्रायल का सामना करेंगे। बृजभूषण के सहयोगी विनोद तोमर ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को मानने से इनकार किया। विनोद तोमर ने कहा कि हमारे पास सबूत है अगर दिल्ली पुलिस सही से जांच करती तो सच सामने आता है, हमने कभी किसी को घर पर नहीं बुलाया, हमारे पास सबूत है, जो सच है वह सामने आएगा।

बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण के खिलाफ धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 354-ए (यौन उत्पीड़न) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप तय किया है। वहीं राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 1 जून को 2 बजे होगी। इस मामले में अब एक जून से ट्रायल शुरू होगा।
मोसाद के कारनामे! ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को अंतरिक्ष से बनाया गया निशाना?*
Image 2Image 3
#iran_president_ebrahim_raisi_helicopter_crash_theory
रविवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन सहित नौ लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने दुनिया भर को सकते में डाल दिया है। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक षड्यंत्रों के आरोप लगाए जा रहे हैं।कुछ लोग इसे अंतर्राष्ट्रीय साजिश बता रहे हैं, तो कुछ आंतरिक राजनीतिक खेल का नतीजा। हेलीकॉप्टर हादसा ऐसे समय पर हुआ जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव देखा जा रहा है। इसी कारण से हादसे के पीछे कथित तौर पर इजरायली साजिश को लेकर अटकलें लग रही हैं। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद हादसे के बाद से एक्स पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं कई लोग हादसे से जुड़ी थ्योरी देने की कोशिश कर रहे थे। रईसी की मौत में साजिशों की अटकलें यहीं नहीं रुकी। अंतरिक्ष से लेजर वेपन के जरिए ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर को क्रैश करने की थ्योरी भी सामने आ रही है। कई लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि लेजर वेपन की मदद से हेलिकॉप्टर को क्रैश कराया गया। इसके अलावा ईरान में उत्तराधिकार की लड़ाई भी एक थ्योरी के रूप में सामने आया है। ईरान और इजराइल के बीच लंबे समय से दुश्मनी रही है। ऐसे में इज़राइल पर शक होना स्वाभाविक है। हालांकि, ईरान सरकार ने दुर्घटना का कारण भारी कोहरा और बारिश बताया है। रईसी के कार्यकाल के दौरान ईरान ने इजरायल पर कई हवाई हमले किए थे, इसलिए दोनों देशों के बीच विवाद छिपा हुआ नहीं है। ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक विशेषज्ञ ने सबसे पहले रईसी की मौत को षड्यंत्र से जोड़ा, जिसके बाद से उनकी मौत को लेकर षड्यंत्र सिद्धांत लगातार सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञ फवाद इज़ादी ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर कहा, "जब हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होता है, तो या तो तकनीकी खराबी होती है या मौसम खराब होता है। लेकिन यहां मामला अलग है। इज़राइल और उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद इसमें शामिल हो सकते हैं।
यूपी के आजमगढ़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां
Image 2Image 3

आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा के सरायमीर बाजार के खरेवा मोड़ पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया है कि बेलगाम कार्यकर्ताओं ने जनसभा स्थल पर अखिलेश यादव के आते ही बैरिकेडिंग को तोड़ डाला और मंच की तरफ बढ़ने लगे। उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता झड़प करते हुए मंच के काफी नजदीक पहुंच गए और उपद्रव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं पर लाठीयां बरसाई। इस दौरान सपा कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर लगी कुर्सियों को तोड़कर पुलिसकर्मियों व मंच की तरफ फेंकने लगे। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर बैठे रहे और संचालक लगातार कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करते रहे, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मंच के सामने पहुंचने की होड़ के चलते चारों तरफ से कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गए। किसी तरह से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग के अंदर किया। बता दें कि छठवें चरण में आजमगढ़ में 25 मई को मतदान को लेकर अखिलेश यादव की जनपद में यह पहली जनसभा थी, लेकिन इसमें जिस प्रकार से हंगामा हुआ वह एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिया है। हालांकि काफी मशक्कत के बाद जनसभा को अखिलेश यादव ने सिर्फ कुछ ही देर के लिए संबोधित किया।
केदारनाथ धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, खास लोगों को ही वरीयता देने पर तीर्थपुरोहितों ने किया था विरोध
Image 2Image 3

केदारनाथ में गर्भगृह से दर्शन शुरू हो गए हैं। आज मंगलवार सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि तीर्थपुरोहितों के धरना-प्रदर्शन के बाद मंगलवार से गर्भगृह से दर्शन शुरू कर दिए गए हैं। केदारनाथ में गर्भगृह से दर्शन कराने की मांग को लेकर केदार सभा ने केदारनाथ में नारेबाजी के साथ चार घंटे तक प्रदर्शन किया था। कहना था कि श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति धाम में अपनी मनमानी चला रही है। हेलिकॉप्टर से धाम आने वाले खास लोगों को वरीयता दी जा रही है। जबकि आम श्रद्धालुओं को सभामंडप से दर्शन कराए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। कहा कि, मंगलवार से अगर गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था शुरू नहीं कि गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरी हुआ तो केदारपुरी बंद पर भी विचार किया जाएगा।सोमवार को दोपहर बाद लगभग एक बजे केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में तीर्थपुरोहित एकत्रित हुए। उन्होंने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह से श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू की। गर्भगृह से ही दर्शन का महत्व केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंच रहे शिव भक्तों को बीकेटीसी गर्भगृह से दर्शन नहीं करा रही है। जबकि केदारनाथ में गर्भगृह से ही दर्शन का महत्व है। कहा कि मंदिर समिति अपने चहेतों और हेलिकॉप्टर से पहुंच रहे यात्रियों को पर्ची से दर्शन करवा रही है। केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पंकज शुक्ला, रमाकांत शर्मा आदि का कहना था कि यात्रा को सिर्फ अभी 11 ही दिन हुए हैं। लेकिन बीकेटीसी यात्रियों की अधिक संख्या बताकर भक्तों को सभामंडप से दर्शन करा रही है। ऐसे में दूर प्रांतों से आए श्रद्धालु निराश लौट रहे हैं। केदार सभा ने कहा कि मंदिर समिति की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पर्ची के सहारे खास को दर्शन बंद करने और गर्भगृह से आम श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की मांग की। लगभग चार घन्टे तक चले धरना-प्रदर्शन के बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने केदार सभा को आश्वस्त किया कि मंगलवार से आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह से ही दर्शन कराए जाएंगे, जिसके बाद आज सुबह से आम श्रद्धालुओं को भी दर्शन कराए जा रहे हैं। केदारनाथ यात्रा में प्रतिवर्ष नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। साथ ही कारोबार के लिहाज से भी यात्रा ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रही है। इस वर्ष 10 मई से शुरू हो रही यात्रा के दस दिनों में ही रिकाॅर्ड 2.81 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इनमें से 1.26 लाख श्रद्धालु बीते चार दिनों में ही धाम पहुंचे हैं।
दुनिया के सामने आया सोनम कपूर की खूबसूरती का राज, वायरल तस्वीरों उड़ाए फैंस के होश, आखों पर नहीं हो रहा यकीन
Image 2Image 3

सोनम कपूर का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जो अपनी एक्टिंग के अलावा फैशनसेंस और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है। सोनम कपूर अपने हर लुक से लोगों को इंप्रेस कर देती हैं, चाहे फिर वो इंडियन हो या वेस्टर्न लुक हो। सोनम कपूर लोगों को अपने फैशन से चौंकाने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं और भले ही सोनम एक्टिंग से लोगों को उतना इंप्रेस नहीं कर पाती हैं, मगर अपने स्टाइल से वो लोगों का दिल जरूर जीत लेती हैं। सोनम कपूर ने फेसबुक पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसने एक्ट्रेस के ब्यूटी सीक्रेट को दुनिया के सामने खोल दिया है। सोनम के इस ब्यूटी सीक्रेट को जानने के बाद लोगों का हैरानी से मुंह खोला रह गया है और उन्होंने उनकी पोस्ट पर मजे लेने शुरू कर दिए हैं। जानिए, कि आखिर सोनम कपूर ने अपनी कौन-सी तस्वीरें शेयर की है, जिसकी वजह से चर्चा में आ गई हैं। अब आपके दिमाग में यही चीज चल रही होगी कि आखिर सोनम कपूर ने अपने कौन से ब्यूटी सीक्रेट के बारे में लोगों को बता दिया है। तो चलिए बता दे कि सोनम कपूर ने फेसबुक पर अपनी 6 तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो फेस पर शेविंग करती दिखाई दे रही हैं। फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने हाथ में शेविंग मशीन पकड़ी हुई है और वो उसे पकड़े हुए अलग-अलग पोज दे रही हैं। अब इंटरनेट पर ये चर्चा तेज हो गई है कि सुंदरता को बढ़ाने के लिए सोनम कपूर शेविंग करती हैं। सोनम कपूर की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। मगर सामने आई तस्वीरों में सोनम कपूर के फेस को देखकर साफ है कि ये उनकी पहले की तस्वीरें है, क्योंकि अब उनका फेस पहले के मुकाबले काफी बदल गया है। सोशल मीडिया यूजर्स सोनम कपूर को दाढ़ी बनाते देख चौंक गए हैं और उनकी तस्वीरों पर खूब मजे ले रहे हैं। हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है कि सोनम कपूर की यह फोटोज उनके लेटेस्ट फोटोशूट की है या फिर वो किसी ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं। इन तस्वीरों का सच जो भी हो मगर सोशल मीडिया पर यूजर्स को मजाक का एक टॉपिक जरूर मिल गया है और वो सोनम को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘सोनम कपूर की खूबसूरती के पीछे क्या है राज? अब मैं समझ गया!’ दूसरे यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘अब वह दाढ़ी बढ़ाएंगी…सोनम कपूर का मेल वर्जन’, तीसरे यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘ओ माय गॉड क्या हो रहा है, क्या देखना पड़ रहा है, भाई कलयुग है कुछ भी हो सकता है ठीक है। अब लड़कों के दाढ़ी मूछ लड़की पर आ जाए यह बेस्ट रहेगा।’ सोनम कपूर की फेसबुक पोस्ट पर कमेंट कर एक शख्स ने लिखा, ‘आपकी खूबसूरती के पीछे का सीक्रेट’ एक और शख्स ने बोला, ‘सोनम कपूर से सोनू कपूर बनने का इरादा लग रहा है आपका’, एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘जैसा पिता वैसी बेटी’, तीसरे शख्स ने लिखा, ‘अनिल कपूर शेविंग के बाद सोनम कपूर लग रहा है’ एक अन्य यूजर कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘इस अदभुत एवं आलौकिक दृश्य को देखकर तीनो लोको मे जबरदस्त हर्ष व्याप्त हुआ है , समस्त नर – नारी , मुनि , सुर – असुर , देवी देवता किन्नर और गन्धर्व अति प्रसन्न हुए है समस्त ब्रह्माण्ड मे ख़ुशी के गीत गाये जा रहे है दशो दिशाओ मे दिव्य ज्योती प्रजलित हुई है । इसी प्रकार समस्त संसार के हित के लिए ऐसे अदभुत दृश्य दिखाते रहे तीनो लोक आपके सदैव ऋणी रहेंगे।’
स्वाति मालीवाल केस की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी, जानें टीम में कौन-कौन
Image 2Image 3
#swati_maliwal_assault_case_delhi_police_forms_sit
आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट केस की जांच अब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। पुलिस के मुताबिक एसआईटी को नॉर्थ दिल्ली की डीसीपी अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। बता दें कि एक सप्ताह पहले आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया था। एसआईटी में इंस्पेक्टर रैंक के तीन अधिकारी भी शामिल हैं। सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस की विशेष जांच दल का गठन किया है। एसआईटी टीम का नेतृत्व उत्तरी जिले की एडिशनल डीसीपी अंजिथा चिपियला करेंगी।इसके अलावा तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी एसआईटी टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस के वो अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्होंने मामला दर्ज किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेंगे। एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने घटना के नाट्य रूपांतरण के लिए बिभव को केजरीवाल के घर लेकर गई थी। कुमार से पूछताछ की गई है और केस में करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया है कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों के बयान भी लिए जा सकते हैं। केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और एक अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।
हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद ईरान ने अमेरिका से मांगी थी मदद, जानें क्यों आगे नहीं आया यूएस
Image 2Image 3
#america_said_iran_ask_for_assistance_just_after_iranian_president_helicopter_crash
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद कई देशों ने दुख जाहिर किया है और ईरान के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े रहने की बात भी कही है।वहीं, ईरान के राष्ट्रपति की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत पर अमेरिका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए अमेरिका ने इब्राहिम रईसी को 'ईरानी लोगों के दमन में क्रूर भागीदार' बताया। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि ईरान ने रईसी की तलाश के लिए अमेरिका से अनुरोध किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया।

अमेरिका के विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, ईरान, जिसका 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से वाशिंगटन के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं है, उसने कोहरे के मौसम में रईसी के पुराने हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उनसे संपर्क किया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया को बताया कि ईरानी सरकार ने हमसे सहायता की मांग की थी। उन्होंने आगे कहा जैसे हम दूसरे देशों की मुसीबत के समय मदद करते हैं, वैसे ही ईरान की भी करना चाहते हैं। लेकिन तार्किक कारणों से हम मदद करने में असमर्थ हैं। हालांकि मिलर ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को एक बयान में कहा, ईरान एक नए राष्ट्रपति का चयन कर रहा है। हम ईरानी लोगों और मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करते हैं।मिलर ने कहा, हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी लगभग चार दशक तक ईरानी लोगों के दमन में एक क्रूर भागीदार थे। राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान कुछ सबसे बुरे मानवाधिकार हनन हुए।

बता दें कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान रविवार को हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए थे। उनके शव सोमवार सुबह ईरान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में पूर्वी अजरबैजान के पहाड़ी क्षेत्र में पाया गए। रईसी रविवार को ईरान-अजरबैजान बॉर्डर पर एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। इस कार्यक्रम में अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त तबरेज से कुछ दूर पहाड़ियों में रईसी को लेकर आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर हादसे में रईसी के साथ सवार विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियान, पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर मलिक रहमती, क्षेत्र में सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि के साथ ही राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रमुख और क्रू मेंबर मारे गए थे।
*दिल्ली अदालत का मनीष सिसौदिया पर बड़ा फैसला, बढ़ाई हिरासत**
Image 2Image 3

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी है। दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया फरवरी 2023 से न्यायिक हिरासत में हैं। उनके बॉस, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शराब नीति से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल 2 जून तक अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा क्रमशः ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों से जुड़े मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार,जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा आज शाम 5 बजे दोनों जमानत याचिकाओं पर आदेश सुना सकती हैं। 14 मई को दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की दलीलें सुनने के बाद मनीष सिसोदिया की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछले हफ्ते, ईडी ने आम आदमी पार्टी (आप) को आरोपी के रूप में नामित किया था क्योंकि उसने उत्पाद शुल्क नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया आरोप पत्र दायर किया था। ईडी और सीबीआई ने आरोप तय करने की प्रक्रिया में देरी के लिए आरोपियों द्वारा ठोस प्रयासों का दावा करते हुए मनीष सिसोदिया को जमानत पर रिहा करने का विरोध किया है। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई का दावा है कि आप नेताओं को उत्पाद शुल्क नीति में अनुकूल प्रावधानों को शामिल करने के बदले में व्यापारियों और राजनेताओं के एक समूह से रिश्वत मिली थी। दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के बाद नीति को रद्द कर दिया गया था। ईडी ने दावा किया है कि रिश्वत का एक बड़ा हिस्सा आरोपियों ने 2022 में AAP के गोवा विधानसभा चुनावों के लिए फंडिंग के लिए दिया था। AAP ने सभी आरोपों से इनकार किया है। जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया है कि लाभार्थियों ने "अवैध" लाभ को आरोपी अधिकारियों तक पहुंचाया और जांच से बचने के लिए अपने खाते की किताबों में गलत प्रविष्टियां कीं।
भगवान जगन्नाथ को लेकर फिसली संबित पात्रा की जुबान, अब मांगी माफी,जानें क्या कहा था*
Image 2Image 3

चुनावी माहौल में बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी बीच भाजपा नेता संबित पात्रा भगवान जगन्नाथ को लेकर दिए गए बयान के कारण विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि, भाजपा नेता ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है। पात्रा ने कहा कि वह इस गलती के लिए उपवास रखेंगे। पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा, "भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। उन्होंने बाद में कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी।" पात्रा ने सोमवार की रात को कहा, "आज मेरा एक बयान चर्चा में है। जब पीएम मोदी पुरी में रोड-शो कर रहे थे, तब मैं मीडिया से बातचीत कर रहा था। मैंने करीब 15-16 चैनलों से बात की है, जिसमें मैंने कहा कि पीएम मोदी भगवान जगन्नाथ के भक्त हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान या उससे पहले भी पीएम मोदी अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में अक्सर जाया करते थे।" भाजपा नेता ने आगे कहा, "मैं हर चैनल में यह बात दोहराता हूं। ऐसा हुआ कि गर्मी के मौसम में बहुत सारे लोगों के बीच मुझे जो बोलना था, मैंने उसका उल्टा बोल दिया। मैंने गलती से बोल दिया कि भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं। ऐसा नहीं हो सकता है। कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि भगवान किसी व्यक्ति के भक्त हैं। मैं मानता हूं कि मेरे बयान से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अनजाने में गलती होने पर भगवान भी माफ कर देते हैं। अपनी इस गलती के लिए अब तीन दिन का उपवास करके पश्चाताप करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी के संबंध में की गई अपनी गलती से बहुत परेशान हूं। मैं महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी के चरणों में प्रणाम करता हूं और क्षमा मांगता हूं। मैं अपनी गलती को सुधारने और पश्चाताप करने के लिए अगले तीन दिनों तक उपवास करूंगा। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबित पात्रा की टिप्पणी की निंदा की। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा ‘महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) को एक इंसान का भक्त कहना भगवान का अपमान है। इससे भावनाएं आहत हुई हैं और दुनिया भर में करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और उड़िया लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। भगवान उड़िया अस्मिता (गौरव) का सबसे बड़ा प्रतीक हैं। महाप्रभु को दूसरे इंसान का भक्त कहना पूरी तरह से निंदनीय है।