SanatanDharm

May 15 2024, 07:56

आज का पंचांग,15 मई 2024:जानिये पंचांग के अनुसार् आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

राष्ट्रीय मिति वैशाख 25, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ला, अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 02, जिल्काद 06, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

आश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 25 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग प्रातः 07 बजकर 41 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 05 बजकर 22 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 25 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री दुर्गाष्टमी, गण्डमूल।

सूर्योदय का समय 15 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 15 मई 2024 : शाम में 7 बजकर 5 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 मई 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 25 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 मई 2024 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक।

आज का उपाय : बुधवार को किसी मंदिर में जाकर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए।

SanatanDharm

May 14 2024, 09:41

आज का राशिफल:14 मई 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 14 मई 2024 को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। 14 मई 2024 का राशिफल

♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। आपको काफी अच्छा लगेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। आपको कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। आप पहले की अपेक्षा उन्हें ज्यादा समय देने की कोशिश करेंगे। मंदिर में साबुत उड़द की दाल दान करें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) :

व्यावसायिक एवं आर्थिक परिवेश में आज कुछ के लिए नए अवसर विस्तार और लाभ के मार्ग प्रशस्त रहेंगे। विदेशी कनेक्शन स्थापित करने के इच्छुक लोगों को सफलता के लिए अथक प्रयास करना पड़ सकता है। छात्रों को अपने शैक्षिक और व्यावसायिक कौशल को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बनाई जाएंगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। संतान प्राप्ति एव संतान का विवाह संबंध पक्का होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) :

आज आपकी कम्पनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा ले सकते हैं। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर करियर के किसी मामले पर बातचीत करेंगे। आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा। माता-पिता का साथ हमेशा बना रहेगा। अपने घर की दक्षिण दिशा में एक तेल का दीपक जलाएं, आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) :

आज आप कठिनाइयों को दूर करने और प्रगति की ओर बढ़ने में सक्षम होंगे। आपकी मेहनत का अप्रत्याशित रूप से खूबसूरती से भुगतान किया जाएगा। व्यावसायिक रूप से, आपके पास अपनी आर्थिक पक्ष में वृद्धि लाने के लिए बहुत अच्छे अवसर होंगे। वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ समस्याएं पनप सकती है। आज आप थोड़े लापरवाह मूड में हो सकते हैं। आपको संपत्ति के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर नजर रखनी चाहिए।

♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) :

आज कोई खास खबर मिलने के योग हैं। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आज ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत सफल भी होगी। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा उपहार मिलने की संभावना है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) :

आप खुश और हंसमुख रहेंगे। आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य में होंगे। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए परिपक्व है, जो आपके करियर को बेहतरी की ओर ले जा सकती है।

♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :

आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे आपको फायदा होगा। आज आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। धैर्य और सही सोच आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, आपकी सभी समस्या दूर होगी।

♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) :

आप अपने अधीनस्थ अथवा सहभागी को महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुद्दों को समझने में मदद कर सकते हैं। व्यापारी ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और इसलिए आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में रिश्तों की बात आने पर अपनी सच्ची भावनाओं को छिपाएं नही। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी खबरें मिलेंगी और आप अपने परिवार में एक उत्साहजनक नई भूमिका निभा सकते हैं।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) :

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। पीपल के पेड़ को प्रणाम करें, आपको जीवन में बहुत लाभ मिलेंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) :

आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कामों में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :

आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान हो सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लायेगी। अपने ईष्टदेव को फूल अर्पित करें, सभी काम सफल होंगे।

♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :

व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

SanatanDharm

May 14 2024, 09:23

आज् क पंचांग 14 मई 2024: जानिये पंचांग के अनुसार आज का ग्रहयोग और मुहूर्त

बैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी,
पिंगल संवत्सर
विक्रम संवत 2081,
शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर),
बैशाख।सप्तमी तिथि 04:19 AM तक उपरांत अष्टमी।

नक्षत्र पुष्य 01:05 PM तक उपरांत आश्लेषा।

गण्ड योग 07:25 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग। करण गर 03:30 PM तक, बाद वणिज 04:19 AM तक,

बाद विष्टि।

14 मई मंगलवार को राहु 03:39 PM से 05:18 PM तक है। चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार

श्री गंगा जयंती, ज्येष्ठ संक्रांति मुहूर्त 15, पुण्यकाल संक्रांति पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट के बाद।

सूर्योदय का समय

14 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 14 मई 2024 : शाम में 7 बजकर 4 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त

14 मई 2024 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त


14 मई 2024 : राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 8 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 56 मिनट तक।


आज का उपाय : लाल कपड़े में नारियल बांधकर हनुमान मंदिर में अर्पित कर दें या किसी नदी में प्रवाहित कर दें।

SanatanDharm

May 14 2024, 09:19

गंगा सप्तमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, कथा और पूजा विधि।

भारत बर्ष में गंगा सप्तमी का हिंदुओं में बहुत महत्व है। गंगा को सबसे पवित्र नदियों में से एक माना जाता है। देवी गंगा को कई नामों से पुकारा जाता है जैसे शुभ्रा, गंगे भागीरथी और विष्णुपदी। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, देवी गंगा पहली बार गंगा दशहरा के दिन धरती पर उतरी थीं, लेकिन ऋषि जह्नु ने सारा गंगा जल पी लिया।

तब सभी देवताओं और भागीरथ ने ऋषि जह्नु से गंगा को छोड़ने का अनुरोध किया। इसके बाद गंगा सप्तमी के दिन देवी गंगा फिर से धरती पर आईं और इसीलिए इस दिन को जह्नु सप्तमी भी कहा जाता है। हिन्दू धर्म में गंगा सप्तमी को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन को गंगा जयंती के रूप में भी जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। गंगा सप्तमी को उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में, गंगा नदी पवित्र नदियों में से एक है। जिनकी आराधना देवी के रूप में की जाती है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि देवी गंगा को समर्पित है। इसे जाह्नु सप्तमी के रूप में भी जाना जाता है।

गंगा सप्तमी मध्याह्न मुहूर्त – सुबह 11:26 बजे से दोपहर 02:19 बजे तक

अवधि – 02 घंटे 53 मिनट

सप्तमी तिथि प्रारंभ – 13 मई, 2024 को शाम 05:20 बजे

सप्तमी तिथि समाप्त – 14 मई, 2024 को शाम 06:49 बजे।

गंगा सप्तमी का महत्व गंगा सप्तमी का हिंदुओं में बहुत महत्व है। गंगा को सबसे पवित्र नदियों में से एक माना जाता है।

देवी गंगा को कई नामों से पुकारा जाता है जैसे शुभ्रा, गंगे भागीरथी और विष्णुपदी। विष्णुपदी नाम इसीलिए पड़ा क्योंकि वह पहली बार भगवान विष्णु के चरणों से निकली थीं। ऐसा माना जाता है कि गंगा के पानी में किसी भी बीमारी से व्यक्ति को ठीक करने की शक्ति होती है। जो भक्त गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाते हैं, उन्हें पिछले पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा जल नकारात्मकता से बचाता है और यह शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है।

भक्त शिवलिंग अभिषेक के लिए गंगा जल का उपयोग करते हैं। गंगा जल का उपयोग मृत लोगों की अस्थियों को विसर्जित करने में भी किया जाता है ताकि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो सके। गंगा सप्तमी की कथा हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, देवी गंगा पहली बार गंगा दशहरा के दिन धरती पर उतरी थीं, लेकिन ऋषि जह्नु ने सारा गंगा जल पी लिया। तब सभी देवताओं और भागीरथ ने ऋषि जह्नु से गंगा को छोड़ने का अनुरोध किया। इसके बाद गंगा सप्तमी के दिन देवी गंगा फिर से धरती पर आईं और इसीलिए इस दिन को जह्नु सप्तमी भी कहा जाता है।

एक और कथा गंगा सप्तमी से जुड़ी एक और कहानी है, एक बार, कोसल के राजा भागीरथ परेशान थे क्योंकि उनके पूर्वज बुरे कर्मों के पापों से पीड़ित थे। भागीरथ चाहते थे कि वे इससे मुक्त हों, इसलिए उन्होंने भगवान ब्रह्मा की कठोर तपस्या की और भगवान ब्रह्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि गंगा पृथ्वी पर आएंगी, उनके पूर्वजों की आत्मा को शुद्ध करेंगी।

लेकिन वह जानते थे कि देवी गंगा का प्रवाह सब कुछ नष्ट कर सकता है, तब ब्रह्मा जी ने भागीरथ को भगवान शिव की पूजा करने के लिए कहा क्योंकि वे ही गंगा के प्रवाह को नियंत्रित कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी कठोर तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न किया और इस शुभ दिन देवी गंगा पृथ्वी पर उतरीं, इसलिए गंगा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है।

SanatanDharm

May 13 2024, 08:02

आज् का पंचांग- 13 मई 2024:जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081
पिङ्गल शक सम्वत - 1946
क्रोधी वैशाख - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त
तिथि षष्ठी - 02:50 ए एम, मई 14 तक
नक्षत्र पुनर्वसु - 11:23 ए एम तक
योग शूल - 07:42 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 05:33 ए एम
सूर्यास्त - 07:03 पी एम
चन्द्रोदय - 09:54 ए एम
चन्द्रास्त - 12:21 ए एम, मई 14

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:51 ए एम से 12:45 पी एम अमृत काल - 08:54 ए एम से 10:34 ए से
ब्रह्म मुहूर्त - 04:08 ए एम से 04:50 ए एम

अशुभ काल

राहूकाल- 07:13 ए एम से 08:55 ए एम यम गण्ड - 10:36 ए एम से 12:18 पी एम गुलिक - 01:59 पी एम से 03:41 पी एम दुर्मुहूर्त - 12:45 पी एम से 01:39 पी एम, 03:27 पी एम से 04:21 पी एम वर्ज्य - 07:57 पी एम से 09:40 पी एम

SanatanDharm

May 13 2024, 07:54

आपकी कुंडली में राजयोग है या नहीं ।

ज्योतिषशास्त्र में कुछ योगों को राजयोग कहा गया है। यह विशेष शुभ योग होता है और जिनकी कुंडली में यह योग पाया जाता है, उनका जीवन राजा के समान होता है। कुछ राज योग तो वास्तव में ऐसे होते हैं, जो व्यक्ति को राजगद्दी पर भी बैठा देते हैं। इसलिए अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या उनकी कुंडली में राजयोग है। कुंडली में बनने वाले कुछ बेहतरीन राजयोग के बारे में जानें जिनका जिक्र ऋषि भृगु ने भृगु संहिता में किया है। सिंहासन राजयोग महर्षि भृगु ने कहा है कि जिन लोगों की कुंडली में सभी ग्रह, दूसरे, तीसरे, छठे, आठवें और बारहवें घर में होते हैं वह महान राजयोग लेकर पैदा हुए हैं। इसे सिंहासन योग कहते हैं। इस योग को लेकर पैदा हुआ व्यक्ति राजगद्दी पर विराजमान होता है और राजा बनता है। आज के संदर्भ में बात करें तो ऐसे व्यक्ति कोई मंत्री या सरकारी क्षेत्र में उच्च पद पर विराजमान हो सकते हैं। ध्वज राजयोग जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में आठवें घर में अशुभ ग्रह, शनि, सूर्य, राहु मौजूद हों और शुभ ग्रह जैसे गुरु, चंद्रमा, शुक्र लग्न यानी पहले घर में मौजूद हों वह बड़े की किस्मत वाले होते हैं। ऐसे लोग ध्वज नामक राजयोग लेकर पैदा हुए हैं। ऐसे लोग समाज में आदरणीय होते हैं और बड़े राजनेता हो सकते हैं। चाप राजयोग जिनकी कुंडली में गुरु अपनी राशि मीन या धनु में हों। शुक्र तुला राशि में और मंगल अपनी उच्च राशि मेष में स्थित होते हैं वह धन संपत्ति के मामले में बड़े ही सौभाग्यशाली होते हैं। भृगु संहिता के अनुसार ग्रहों की इस स्थिति से चाप नामक शुभ योग बनता है जिससे व्यक्ति राजा के समान प्रभावशाली होता है। तब चंद्रमा बनाता है राजयोग कुंडली में चंद्रमा ग्यारहवें घर में और गुरु तीसरे घर में स्थित होने पर राजयोग बनता है। इस योग को लेकर पैदा हुआ व्यक्ति राजा के समान होता है। यह अपने समाज में प्रसिद्धि प्राप्त करता है और धन संपन्न होता है। इस तरह कुंडली के पांचवें घर में बुध और दसवें घर में चंद्रमा होने पर राजयोग का फल प्राप्त होता है। उच्च का गुरु दिलाता है सुख कुंडली में गुरु कर्क लग्न में बैठा हो यानी उच्च का गुरु पहले घर में बैठा हो तो बाकी ग्रह अनुकुल नहीं होने पर भी व्यक्ति बहुत ही ज्ञानी, साहसी, धनी और आदरणीय हो जाता है। ऐसे व्यक्ति समाज में आदर पाता है और राजा के समान सुख पाता है। बुध चंद्र के संयोग से राजयोग जिनकी कुंडली में बुध और चंद्रमा दोनों एक साथ वृष राशि में या कन्या राशि में स्थित होते हैं वह अपनी वाणी और चतुराई से जीवन में अपार सफलता प्राप्त करते हैं। भृगृ संहिता के अनुसार, यह चंद्रमा और बुध की इस स्थति राजयोग बनता है। ऐसे लोग राजनीति में भी काफी सफल होते हैं।

SanatanDharm

May 13 2024, 07:49

आज का राशिफल:13 को 2024:जानिए राशिफल के अनुसार आप का दिन् कैसा रहेगा...?
मेष राशि-

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि-

व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। अपनों का साथ है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति सुधार की तरफ। व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि-

धन का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। बस निवेश करने से बचें। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि-

आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि-

मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। थोड़ा सर दर्द, नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि-

आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि-

न्यायालय में आपकी जीत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय। पिता का साथ। राजनीतिक लाभ। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि-

भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि-

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम,संतान भी अच्छा नहीं है। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और बजरंगबली को प्रणाम करें।

मकर राशि-

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि-

शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी लेकिन खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि-

भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। शुभ होगा।

SanatanDharm

May 12 2024, 07:54

आज का राशिफल,12 मई 2024:जानिए राशि के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?

मेष

जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।

वृष

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन

जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा।

कर्क

जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

सिंह

अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कन्या

किसी के बहकावे में बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

तुला

सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

वृश्चिक

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आये परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

धनु

अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद है। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे। वे आपका विरोध करेंगे। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

मकर

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग नहीं मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। नशा से दूर रहें।

कुंभ

व्यस्तता के कारण सेहत को नहीं भूलें। जीवनसाथी से नम्रता से बात करें। दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें। वाणी मधुर रहे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन

अपने अक्खड़ व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल नहीं रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

SanatanDharm

May 12 2024, 07:48

आज का पंचांग, 12 मई 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रह योग

विक्रम संवत - 2081

पिङ्गल शक सम्वत - 1946

क्रोधी वैशाख - पूर्णिमान्त

वैशाख - अमान्त

तिथि पञ्चमी - 02:03 ए एम, मई 13 तक

नक्षत्र आर्द्रा - 10:27 ए एम तक

योग धृति - 08:34 ए एम आठ

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 05:33 ए एम सूर्यास्त - 07:03 पी एम

चन्द्रोदय - 07:53 ए एम

चन्द्रास्त - 10:45 पी भी

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:51 ए एम से 12:45 पी एम

अमृत काल - 12:22 ए एम, मई 12 से 01:59 ए एम, मई 12

बह्म मुहूर्त - 04:09 ए एम से 04:51 ए एम

अशुभ काल

राहूकाल- 05:22 पी एम से 07:03 पी एम
यम गण्ड - 12:18 पी एम से 01:59 पी से
गुलिक - 03:40 पी एम से 05:22 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:15 पी एम से 06:09 पी एम
वर्ज्य - 10:55 पी एम से 12:35 ए एम, मई 13

SanatanDharm

May 11 2024, 09:21

आज का राशिफल,11 मई 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आप का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पहले की ही तरह थोड़ा नरम-गरम चल रहा है। प्रेम, संतान बहुत अच्छी स्थिति में। व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। प्रेम में दूरी है। संतान से भी थोड़ी दूरी है। धन का आगमन बढ़ेगा लेकिन निवेश मत करिएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन एक ऊर्जा का आपमें संचार हो रहा है जो आपको आकर्षक बनाएगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें और भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

कर्क राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। काली वस्तु का दान करें और लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। यात्रा का योग बनेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। संभलकर रहें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें और गणेश जी को प्रणाम करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। बहुत आनंददायक जीवन रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृह-कलह भी संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।