May 07 2024, 14:40
मनियाडीह थाना जाताखुंटी पंचायत अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
धनबाद: मंगलवार को पश्चिमी टुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के मनियाडीह थाना एवं जाताखुंटी पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चरकखुर्द बूथ नम्बर:- 10 में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
मतदान जागरूकता अभियान में उपस्थित ग्रामीण मतदाताओं को सम्बोधन के क्रम में रोजगार सेवक शशि भूषण एवं कृषक मित्र सुधिर चन्द्र मंडल ने शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया साथ ही कहा सच्चे मतदाता का हैं एक ही पहचान नगद राशि, शराब या मुफ्त उपहार बिना करें मतदान ।
चुनाव को राष्ट्र पर्व और देश की गर्व के रूप में मनाएं एवं स्वच्छ मतदान करें ।।
मतदाता प्रतिज्ञा पत्र पढ़कर ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई ।।
तत्पश्चात सबों को मतदाता मार्गदर्शिका पुस्तक वितरण किया मौके पर मुख्य रूप से मतदान केन्द्र प्रा० वि० चरकखुर्द के प्रभारी पारा शिक्षक तुलसी नारायण सिंह एवं पारा शिक्षक नवीन चन्द्र सिंह ,बी०एल०ओ० सह सेविका पुष्पा देवी, स्वास्थ्य सहिया मधु सिंह , जल सहिया पुतुल देवी, कृषक मित्र सुधीर चन्द्र मंडल, बिनोद कुमार रजक, वि० रसोईया मुन्नी देवी,स्वंय सहायता समूह के अध्यक्ष पुजयन्ती देवी,,डोली देवी ,पोषण सखी ,भूसिया देवी , यशोदा देवी, छवियां देवी, चमेली देवी ,फुलवा देवी ,कान्ति देवी ,रीना देवी , बिसनी देवी ,नौरंगी देवी ,दशिया देवी , धनेश्वरी देवी , तारा देवी,मंदवा देवी, मोतिम मियां, कृष्णा हजाम, पप्पू मंडल , सुरेन्द्र मंडल , इत्यादि उपस्थित रहे।।
इसके अलावा नया प्राथमिक विद्यालय संथालडीह के प्रभारी पारा शिक्षक मथुरा मंडल तथा तिलक मंडल एवं नप्रावि केन्दुवाटांड में बिनोद बास्की की देखरेख में सम्पन्न हुई ।।
May 09 2024, 18:26