WestBengalBangla

May 22 2024, 09:40

মোসাদের অপকর্ম! মহাকাশ থেকে ইরানের প্রেসিডেন্টের হেলিকপ্টার লক্ষ্যবস্তু?
#iran_president_ebrahim_raisi_helicopter_crash_theory

এ এন আই: রবিবার হেলিকপ্টার দুর্ঙো ইরানের প্রেসিডেন্ট ইব্রাহিম রাইসি ও পররাষ্ট্রমন্ত্রী আবদুল্লাহিয়ান সহ ৯ জন নিহত হয়েছেন। এই ঘটনা পুরো বিশ্বকে স্তম্ভিত করেছে।  দুর্ঘটনার পর সামাজিক যোগাযোগ মাধ্যম থেকে শুরু করে রাজনৈতিক তর্জা। বিভিন্ন মহলে ষড়যন্ত্রের অভিযোগ উঠছে ।কেউ কেউ একে আন্তর্জাতিক ষড়যন্ত্র বলে আখ্যায়িত করছেন। কেউ কেউ বলছেন অভ্যন্তরীণ রাজনৈতিক খেলার ফল। হেলিকপ্টার দুর্ঘটনা এমন এক সময়ে ঘটেছে যখন ইরান ও ইজরায়েলের মধ্যে উত্তেজনা দেখা যাচ্ছে। এ কারণে দুর্ঘটনার পেছনে কথিত ইজরায়েলি ষড়যন্ত্র নিয়ে জল্পনা চলছে। ঘটনার পর ইজরায়েলি গোয়েন্দা সংস্থা মোসাদ এক্স-এ ট্রেন্ডিং ছিল। অনেকে দুর্ঘটনার সাথে সম্পর্কিত তত্ত্ব দেওয়ার চেষ্টা করছিলেন। রাইসির মৃত্যুতে ষড়যন্ত্র নিয়ে জল্পনা এখানেই থামেনি। মহাকাশ থেকে লেজার অস্ত্রএর মধ্য দিয়ে ইরানের প্রেসিডেন্টের হেলিকপ্টার বিধ্বস্ত হওয়ার তত্ত্বও সামনে আসছে। সোশ্যাল মিডিয়ায় অনেকেই বলছেন লেজার অস্ত্রের সাহায্যে হেলিকপ্টারটি বিধ্বস্ত হয়েছে। এর বাইরে ইরানে উত্তরাধিকারের লড়াইও একটি তত্ত্ব হিসেবে আবির্ভূত হয়েছে। ইরান ও ইজরায়েলের মধ্যে দীর্ঘদিন ধরে শত্রুতা রয়েছে। এমতাবস্থায় ইজরায়েলকে সন্দেহ করাটাই স্বাভাবিক। তবে ইরান সরকার দুর্ঘটনার কারণ হিসেবে ঘন কুয়াশা ও বৃষ্টিকে দায়ী করেছে।সে দেশের সরকার রাইসির আমলে ইরান ইজরায়েলের ওপর বেশ কয়েকটি বিমান হামলা চালিয়েছিল, তাই দুই দেশের বিরোধ গোপন নেই। ইরানের রাষ্ট্রীয় টেলিভিশনের একজন বিশেষজ্ঞ প্রথমে রাইসির মৃত্যুকে একটি ষড়যন্ত্রের সাথে যুক্ত করেছিলেন, তারপরে তার মৃত্যু সম্পর্কিত ষড়যন্ত্রের তত্ত্বগুলি উত্থাপিত হতে থাকে। ইরানের রাষ্ট্রীয় টেলিভিশনে বিশেষজ্ঞ ফাওয়াদ ইজাদি বলেছেন, "যখন একটি হেলিকপ্টার বিধ্বস্ত হয়, তখন হয় প্রযুক্তিগতএকটি ত্রুটি ঘটে বা আবহাওয়া খারাপ হয়। কিন্তু এখানে ব্যাপারটা ভিন্ন। এতে জড়িত থাকতে পারে ইসরাইল ও তার গোয়েন্দা সংস্থা মোসাদ।

India

May 21 2024, 15:43

मोसाद के कारनामे! ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को अंतरिक्ष से बनाया गया निशाना?*

रविवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन सहित नौ लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने दुनिया भर को सकते में डाल दिया है। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक षड्यंत्रों के आरोप लगाए जा रहे हैं।कुछ लोग इसे अंतर्राष्ट्रीय साजिश बता रहे हैं, तो कुछ आंतरिक राजनीतिक खेल का नतीजा। हेलीकॉप्टर हादसा ऐसे समय पर हुआ जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव देखा जा रहा है। इसी कारण से हादसे के पीछे कथित तौर पर इजरायली साजिश को लेकर अटकलें लग रही हैं। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद हादसे के बाद से एक्स पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं कई लोग हादसे से जुड़ी थ्योरी देने की कोशिश कर रहे थे। रईसी की मौत में साजिशों की अटकलें यहीं नहीं रुकी। अंतरिक्ष से लेजर वेपन के जरिए ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर को क्रैश करने की थ्योरी भी सामने आ रही है। कई लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि लेजर वेपन की मदद से हेलिकॉप्टर को क्रैश कराया गया। इसके अलावा ईरान में उत्तराधिकार की लड़ाई भी एक थ्योरी के रूप में सामने आया है। ईरान और इजराइल के बीच लंबे समय से दुश्मनी रही है। ऐसे में इज़राइल पर शक होना स्वाभाविक है। हालांकि, ईरान सरकार ने दुर्घटना का कारण भारी कोहरा और बारिश बताया है। रईसी के कार्यकाल के दौरान ईरान ने इजरायल पर कई हवाई हमले किए थे, इसलिए दोनों देशों के बीच विवाद छिपा हुआ नहीं है। ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक विशेषज्ञ ने सबसे पहले रईसी की मौत को षड्यंत्र से जोड़ा, जिसके बाद से उनकी मौत को लेकर षड्यंत्र सिद्धांत लगातार सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञ फवाद इज़ादी ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर कहा, "जब हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होता है, तो या तो तकनीकी खराबी होती है या मौसम खराब होता है। लेकिन यहां मामला अलग है। इज़राइल और उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद इसमें शामिल हो सकते हैं।

India

May 20 2024, 16:28

ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश पर कॉन्सपिरेसी थ्योरी, इजरायल-मोसाद पर उठ रही अंगुली

#iranian_president_ebrahim_raisi_death_conspiracy_theories

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है।इज़राइल-हमास युद्ध के बीच की आकस्मिक मौत ने मोसाद को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इब्राहिम रईसी रविवार (19 मई) को विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबुदल्लाहियन के साथ हेलीकॉप्टर में थे, जो दुर्गम घाटी में क्रैश हो गया। सोमवार (20 मई) को बचावकर्मियों को बड़ी मुश्किल से ड्रोन की मदद से हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, जिसके कुछ देर बाद राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री की मौत की पुष्टि कर दी गई। हादसे के लिए कोहरे को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन कई लोगों को लगता है कि यह हादसा कोई साजिश भी हो सकती है, जिसमें किसी देश का हाथ होने की शंका जता जा रही है।

अजरबैजान सीमा के पास हेलिकॉप्‍टर हादसे के लिए के पीछे इजरायली की खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ है। यह आशंका ऐसे समय पर जताई जा रही है जब ईरान और इजरायल के बीच बेहद तनावपूर्ण हालात हैं। पिछले दिनों इजरायल और ईरान दोनों ने एक-दूसरे पर जोरदार मिसाइल हमला भी किया था।

बता दें कि यह हादसा अजरबैजान और ईरान की सीमा के पास हुआ। अजरबैजान ईरान का पड़ोसी देश जरूर है लेकिन उसका तेहरान के कट्टर दुश्‍मन इजरायल के साथ बहुत ही करीबी संबंध है। इजरायल ने अजरबैजान को किलर ड्रोन से लेकर बड़े पैमाने पर हथियार दिया है। इन हथियारों के बल पर अजरबैजान ने अपने दुश्‍मन आर्मेनिया को नागर्नो कराबाख में हरा दिया था। यही वजह है कि अजरबैजान आज भी इजरायल के करीबी संबंध रखता है। यही नहीं अजरबैजान ने गाजा युद्ध के दौरान भी इजरायल की मदद की है। इसको देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस हादसे के पीछे इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ तो नहीं है। 

हालांकि, ईरान ने दुर्घटना में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संकेत नहीं दिया है। लेकिन इस कॉन्सपिरेसी थ्योरी को हवा इजराइली जासूसी एजेंसी मोसाद की ईरान के अंदर हमला करने की असाधारण क्षमता के कारण मिल रही है। वहीं मोसाद को ईरान के खिलाफ खुफिया कार्रवाई के लिए जाना जाता है। मोसाद के बारे में कहा जाता है कि वह ईरान में कई हमले करा चुकी है। हालांकि मोसाद ने अभी तक किसी भी ईरानी राष्‍ट्राध्‍यक्ष को कभी भी निशाना नहीं बनाया है।

लेखक और विद्वान अरश अज़ीज़ी ने अटलांटिक मंथली ब्लॉग में लिखा, "यह खबर इतनी अविश्वसनीय थी कि इसे जासूसी थ्रिलर श्रृंखला, तेहरान पर एक एपिसोड के रूप में अधिक अर्थ दिया जा सकता था।" "29 जून को, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरान के अंदर एक ऑपरेशन के विवरण का खुलासा किया। उसने दावा किया कि उसके एजेंटों ने हाल ही में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक ऑपरेटिव से पूछताछ की थी, जिसने साइप्रस में इजरायली नागरिकों को मारने की योजना बनाई थी। इजरायल ने दावा किया था इस पीएलए को विफल करने में मदद करने के लिए पहले ही साइप्रस को धन्यवाद दिया।

2022 में, मोसाद एजेंटों ने कथित तौर पर आईआरजीसी एजेंट मंसूर रसौली को ईरान में उनके घर पर हिरासत में लिया और पूछताछ की, जहां उन्होंने तुर्की में एक इजरायली राजनयिक, जर्मनी में तैनात एक अमेरिकी जनरल और फ्रांस में एक पत्रकार की हत्या की योजना की बात कबूल की थी। पिछले साल, मोसाद जासूस ने घोषणा की थी कि ईरानी क्षेत्र में एक विशेष अभियान में, उसने साइप्रस में इजरायली ठिकानों के खिलाफ एक योजनाबद्ध आतंकी हमले का नेतृत्व करने के लिए भेजे गए ईरानी आतंकवादी को पकड़ लिया था। मोसाद ने उस व्यक्ति का नाम यूसुफ शाहबाज़ी अब्बासल रखा था।

India

May 20 2024, 12:50

किस हेलिकॉप्टर में सवार थे ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, जानें अमेरिका से क्या है कनेक्शन

#ebrahimraisiwasonboardonusmadebell212_helicopter

स वक्त पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है।हेलिकॉप्टर क्रैश होने से ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है। रईसी के साथ इस हादसे में विदेश मंत्री हुसैन सहित और 9 लोग मारे गए। रविवार को रईसी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था। तब से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी था। इस घटना के बाद से 17 घंटे तक पूरी दुनिया में हलचल मची रही।

अमेरिका मेड है यह हेलिकॉप्टर बेल 212

ईरानियन स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी और अलजजीरा का दावा है कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 15 सीटों वाले बेल 212 हेलिकॉप्टर में सवार थे। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर की तस्वीरों और वीडियो से इस बात की पुष्टि होती है कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके साथी अमेरिका मेड बेल 212 हेलिकॉप्टर पर सवार थे। बेल टेक्सट्रॉन इंक द्वारा निर्मित यह बेल 212 हेलिकॉप्टर इसके आइकॉनिक मॉडलों में से एक है, जो इसे बेल टेक्सट्रॉन के हेलिकॉप्टर लाइनअप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाता है। यहां बताना जरूरी है कि बेल टेक्सट्रॉन इंक अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता है, जिसका हेडक्वार्टर टेक्सास के फोर्ट वर्थ में है। इसी कंपनी की यह बेल 212 हेलिकॉप्टर है।

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ हेलिकॉप्टर पर विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों भी सवार थे। रविवार को यही हेलिकॉप्टर देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी अजरबैजान के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पूर्वी अजरबैजान प्रांत ईरान के 31 प्रांतों में से एक है। यह ईरानी अजरबैजान में स्थित है, जो आर्मेनिया, अजरबैजान गणराज्य, अर्दबील प्रांत, पश्चिम अजरबैजान प्रांत और जंजन प्रांत की सीमा पर है।

India

May 20 2024, 10:28

हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी की मौत, हादसे में विदेश मंत्री समेतकुल 9 लोगों ने गंवाई जान*
#iran_president_ebrahim_raisi_died_in_helicopter_crash ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। ईरान की कई समाचार एजेंसियों ने पुष्टि की है कि रईसी और विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान के साथ हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अलावा विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान के अयातुल्ला अल-हाशेम और पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती के साथ अंगरक्षक भी सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है। *एक्सपर्ट ने बताई हादसे की वजह* फ्लाइट एक्सपर्ट काइल बेली का कहना है कि राष्ट्रपति का विमान उड़ाने वाले पायलट आमतौर पर कुशल और अनुभवी होते हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर एक बहुत जटिल मशीन है। उन्होंने अल जजीरा को बताया, 'जब आप उड़ान भरते हैं और मौसम साफ होता है तो सब ठीक है, लेकिन समस्या तब होती है जब पायलट पहाड़ी, ऊबड़-खाबड़ और जंगली इलाके में होते हैं और उन जगहों पर अचानक कोहरा विकसित हो सकता है जहां आपको इसकी उम्मीद नहीं होती है। रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के पास हुई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना उजी के पास हुई है।

India

May 19 2024, 19:57

ईरान के प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश, कराई गई आपात लैंडिंग

#iranian_president_ebrahim_raisi_helicopter_accident

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले का एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आ रही है। बचाव टीम हेलीकॉप्टर तक पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, इनमें से एक ही हार्डलैंडिंग हुई है। ईरान के गृहमंत्री अहमद वाहिदी के मुताबिक इब्राहिम रईसी के काफिले से संपर्क टूट गया है। ड्रोन से काफिले की तलाश की जा रही है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त रईसी हेलीकॉप्टर में सवार थे। इसके बाद हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार यह घटना पूर्वी अजरबैजान में हुई। हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद प्रेसिडेंट के साथ सवार उनके साथियों ने इसकी जानकारी केंद्रीय मुख्यालय को दी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित थे।

बता दें कि प्रेसिडेंट के काफिले में 3 हेलीकॉप्टर थे। जिनमें से 2 में मंत्री और अधिकारी सवार थे। जानकारी में सामने आया है कि प्रेसिडेंट रईसी के साथ मोहम्मद अली हाशेम, इमाम और विदेश मंत्री हौसेन अमीराब्दुल्लाहियन भी थे। रईसी रविवार सुबह अजरबैजान के प्रेसिडेंट इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान गए थे। ईरान ने अजरबैजान के साथ मिलकर अरास नदी पर यह तीसरा बांध बनाया है।