शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक विधवा का रेप,पीड़िता ने दी तहरीर जांच में जुटी पुलिस
खजनी गोरखपुर।इलाके के बांसगांव थाने की हरनहीं पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने अपने पति के मामा के लड़के पर शादी करने का झांसा देकर 2 वर्षों से रेप करते रहने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने हरनहीं चौकी इंचार्ज विकासनाथ को तहरीर देकर अपने साथ हुए यौन शोषण के घटना की जानकारी दी। महिला से जुड़े अपराध की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
3 बच्चों की मां पीड़िता ने बताया कि उसके पति का ढाई वर्ष पहले निधन हो गया था।
इस बीच बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के कुड़कड़ी कुआं (चहलता) गांव का निवासी उसके पति के मामा का लड़का उसके साथ शादी करने और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी निभाने का भरोसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बीते फरवरी माह में युवक 13 दिनों तक महिला के साथ रूका रहा, जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने कचहरी में जा कर शादी करने के लिए उसे अपने साथ ले जा कर दिन भर शहर में घुमाता रहा तथा वापस घर लौटने पर रात में मौका देख कर फरार हो गया।
महिला ने बताया कि उसके नंबर पर फोन करने पर पहले उसने 3/4 दिन में वापस लौट कर आने का आश्वासन दिया, किंतु अब उसका नंबर बंद आ रहा है। इतना ही नहीं युवक के माता-पिता भाई-बहन और अन्य संबंधी फोन करके पीड़िता को अश्लील भद्दी गालियां दे कर जान से मारने की धमकी दे कर प्रताणित करते हैं।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
May 03 2024, 20:44