Barunkumar31

Apr 27 2024, 15:48

जहानाबाद ऑपरेशन मुस्कान के तहत 34 लोगों को वापस मिला मोबाइल

Barunkumar31

Apr 16 2024, 12:56

मध्य विद्यालय अलीगंज में सम्राट अशोक की जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड स्थित  राजकीय मध्य विद्यालय अलीगंज में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। विद्यालय प्रांगण में सम्राट अशोक की चित्र पर शिक्षक , शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राओं ने माल्यार्पण किया। मौके पर उपस्थित शिक्षको ने अपना संबोधन भी दिया इसी क्रम में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उमाशंकर कुमार ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला  वहीं लैब इंस्ट्रक्टर मुचकुन्द तिवारी ने  कहा कि भारत के इतिहास में बहुत से शक्तिशाली एवं चक्रवर्ती राजाओं का वर्णन आता है इन्ही में से एक मौर्य वंश के सम्राट अशोक भी है। इन्हे इतिहास में देवानाम्प्रिय एवं प्रियदर्शी के नाम से भी उल्लेखित करते है। अशोक ने मगध के राज्य को तो अपना बना लिया किन्तु उनके राजतिलक में विभिन्न बाधाओं का आना जाना लगा रहा जिसका उन्होंने शक्ति से सामना भी किया। अशोक को चक्रवर्ती राजा इस कारण से कहा जाता है कि वे अपने राज में भोग विलास में ना रहकर निरंतर पराक्रम करते रहते थे। इसी कारण उन्होंने उत्तर भारत से दक्षिण के मैसूर, कर्णाटक, बंगाल से लेकर अफगानिस्तान तक अपनी शौर्य पताका फहरा दी थी। इस प्रकार से उनका साम्राज्य उस समय तक का सर्वाधिक फैला हुआ साम्राज्य था। इसके अलावा कार्यक्रम में वरीय शिक्षक अशोक कुमार, जय प्रकाश कुमार, अन्नु गुप्ता, अनिल कुमार पांडेय, शनोबर एहसान, जकिया तब्बसुम ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।

जहानाबाद से बरूण कुमार

Barunkumar31

Apr 09 2024, 19:14

जहानाबाद लोकसभा चुनाव से पहले जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है

Barunkumar31

Apr 09 2024, 17:24

जहानाबाद आमा क्लब से कराटे स्पर्धा में भाग लेने के लिए सात खिलाड़ी जहानाबाद से हुए रवाना
जहानाबाद जिले के आमा क्लब से जिला कराटे संघ जहानाबाद के सात खिलाड़ियों को चयनित कर राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा के लिए बोध गया रवाना किया गया।आगामी 6 व 7 अप्रेल को बोधगया के महाबोधी संस्कृति केंद्र हॉल में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा

Barunkumar31

Apr 09 2024, 13:43

नहीं रहे टेकारी राज स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य श्री अर्जुन बाबू

जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के लाट गांव निवासी प्रख्यात रंगमंच के कलाकार, शिक्षाविद् और उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में पहचान रखने वाले अर्जुन सिन्हा के निधन की खबर से पुरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।नवम्बर 1938 में लाट गांव में एक कृषक परिवार में जन्मे श्री अर्जुन सिन्हा ने पटना के खेमनी चक स्थित अपने आवास पर 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। समाजिक क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले अर्जुन सिन्हा की आरंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में हुई। वर्ष 1961 में उच्च विद्यालय हुलासगंज में सहायक शिक्षक के रूप में अपना अध्यापकीय जीवन इन्होंने आरंभ किया। एक सफल शिक्षक , तेज तर्रार फुटबॉलर ,सांस्कृतिक चेतना के कलाकार , प्रख्यात रंगकर्मी एवं जनमानस में लोकप्रिय व्यक्तित्त्व के धनी महापुरुष के रूप में अपनी पहचान उन्होंने बनाई। उच्च विद्यालय मोहनपुर में कुछ सालों तक प्रधानाचार्य के पद को सुशोभित करते हुए टेकारी राज स्कूल (+2 इण्टर कॉलेज) में अपने अध्यापकीय जीवन के अंतिम चौदह वर्ष एक प्रधानाचार्य के रूप में बिताकर सक्रिय सेवा से सेवानिवृत होने के बाद वे पटना स्थित आवास और गांव में समय बिताते थे। राज स्कूल टेकारी में उन्होंने 31 दिसम्बर 1984 से 30 नवम्बर 1998 तक अपनी सेवाएं प्रदान की। *उच्च विद्यालय हुलासगंज पूर्ववर्ती छात्र संघ* के संस्थापक संरक्षक के रूप में उन्होंने अभूतपूर्व मार्गदर्शन किया। उनके दो सुपुत्र अनिल कुमार एवं अभय कुमार तथा एक सुपुत्री गीता हैं। भरा पूरा परिवार एवं हजारों शुभेच्छुओं को बिलखते छोड़ वे एकाएक  चल बसे। हुलासगंज में गया कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ के के नारायण की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें डॉ के के नारायण ने अपनी ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि अर्जुन बाबू का निधन से कला, संस्कृति, खेल और शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर दावथु पंचायत के पूर्व मुखिया उमा शंकर शर्मा समेत कई अन्य लोगों ने स्वर्गीय अर्जुन सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी ओर से श्रृद्धांजलि अर्पित किए।

जहानाबाद से बरूण कुमार