तहसील मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन* *संवादाता
*संवादाता:राहुल दुबे*![]()
सुलतानपुर:बल्दीराय तहसील मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि विगत दिनों प्रदेश भर में हुई बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा था।जिसके मुआवजे की मांग को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता तहसील मुख्यालय पहुंचे,जहां राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में आदि नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।तत्पश्चात उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरशद पवार,जिला महासचिव कालीसहाय सिंह, अरविंद सिंह (बबलू) मनोज कुमार तिवारी, मोबीन अहमद, गफ्फार खान, मो इमरान खान, नंदलाल मौर्य, विभु पांडे, हौशिला पांडे, अंसार अहमद, इरफान अंसारी, अतिउल्ला अंसारी, मनीष तिवारी, अख्तर अली, अंकित पाठक, सियाराम सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


विकासखंड बल्दीराय के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना। का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एव सुखमय जीवन यापन के लिए मंगलकामना कर आशीर्वाद दिया गया।जिसमें 85 जोड़े हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए तो वही दो जोड़ा मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह नामा कबूल किया।विवाहित जोड़ों को तहसीलदार घनश्याम भारतीय,जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, खंड विकास अधिकारी सत्यनारायण सिंह आदि लोगों ने आशीर्वाद दिया।
सुलतानपुर के राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ए.एस मिश्रा को मनोनीत करते हुए कार्यकारिणी विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुलतानपुर के राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन के निर्देशन पर राष्ट्रीय महासचिव बाल गोविन्द मौर्य के द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ को मजबूत करते हुए हरियाणा प्रदेश के गुड़गांव जनपद न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ए.एस मिश्रा जो पत्रकारिता के साथ,स्टेट कमांडर इंडियन पुलिस महासंघ की जिम्मेदारी के साथ, गौ रक्षा -नारी रक्षा सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जिन्हें राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए यह आशा की गई कि जल्द से जल्द हरियाणा प्रदेश में राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ मजबूती से अपनी पहचान बनाएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने बताया कि पत्रकारों की जायज लड़ाई के साथ सामाजिक व आर्थिक क्रांति के साथ हम पूरे देश में अपने कामों का विस्तार कर रहे हैं।जिससे आने वाले समय में चौथा स्तंभ मजबूती के साथ अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करता रहेगा। राष्ट्रीय महासचिव बाल गोविन्द मौर्य ने बताया की संपूर्ण भारत में अच्छी छवि के साथ समाज में उत्कृष्ट काम करते हुए पत्रकारिता जगत के उत्थान के लिए राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ अपनी पहचान बनाएगा। नव नियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ए.एस मिश्रा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए जल्द ही हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष समेत अन्य पदा अधिकारियों का चयन कर मजबूती प्रदान करने का आश्वासन दिया है। राष्ट्रिय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय संरक्षक सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा, राष्ट्रीय संरक्षक अमर बहादुर सिंह,उपाध्यक्ष मो.शफीक खान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आबाद खान, विधिक सलाहकार आशीष तिवारी, एम.एच गौरी खान, मो.काशिफ ,भोला मिश्र, डॉ.समीम खान ,राहुल दूबे, मो.कफील खान, आलोक श्रीवास्तव,अरुण साहू, देव नारायण,रामकरन साहू, भोलू जहांगीर,समेत अनेकों पदा अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

बल्दीराय ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के पदाधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा कुशल प्रशासनिक सेवा करते हुए विकास काम किए जाने को लेकर अंग वस्त्र व सम्मान पत्र से सम्मानित किया।
थाना सचिव रामकरन साहू ने बताया कि समिति हमेशा अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर अपनी पहचान बना रखी है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राहुल दूबे, तहसील सलाहकार मो कफील, विधिक सलाहकार आलोक श्रीवास्तव, धनपतगंज थाना सचिव पवन अग्रहरि, वरिष्ठ संवाददाता राकेश कुमार यादव समेत अनेकों पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय,नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, लेखपाल ,समेत अधिवक्ता व उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सुबह साढ़े आठ बजे उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह ने बल्दीराय तहसील में ध्वजा रोहण कर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।तहसील परिसर में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
सभी छात्र-छात्राओं को उपजिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित कियाउत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी , तहसीलदार व नायब तहसीलदार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तहसील उपाध्यक्ष डॉक्टर समीम खान ने कहा कि समिति हमेशा प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित कर उनके साथ पारस्परिक सहयोग में काम करती रहती है ।
उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह ने समिति के कार्यों की सरहाना करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।इस मौके पर जिला प्रभारी तहसील सचिव बाल गोविंद मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन अग्रहरि, रामवती विश्वकर्मा , अजय यादव, राष्ट्रीय तबला वादक हर्ष गोविंद मौर्य, कौशल मौर्य, धनंजय राठौर, हरिराम मौर्य, अरुन मौर्य ,मीडिया प्रभारी राहुल दुबे समेत आनेको पदाधिकारी उपस्थित रहे।*राहुल दुबे की रिपोर्ट*
Apr 04 2024, 09:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.4k