*जन जन के मन तक सांस्कृतिक चेतना के विस्तार का उद्देश्य पूर्ण कर समाप्त हुआ अयोध्या में रामोत्सव का आयोजन*
अयोध्या- देश की अनेक भाषाओं, संस्कृतियों व जन के मन में अनेक रूपों में राम की उपस्थिति रही है,जो उभर कर आई बीते २२ जनवरी को प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य निर्माण व बाल रूप में अत्यंत मोहक दिख रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से अयोध्या प्रतिदिन आ रहे लाखों श्रद्धालुओं की अनुशासित भारी भीड़ को देखकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के संयोजन में एसे श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन दर्शन भजन, लोकगायन व अन्याय शास्त्रीय विधाओं से जन के मन तक पहुंचाने हेतु रामोत्सव का शानदार आयोजन किया गया।
भजन संध्या स्थल मंच पर बीते १४ जनवरी से शुरू यह सुरमयी सफर हजारों कलाकारों की प्रस्तुतियों से समृद्धि का चरम छूता १५ मार्च को आकर समाप्त हुआ।
इस दौरान संपूर्ण देश के लगभग सभी प्रदेशों से क्या हिन्दू क्या मुसलमान क्या सिख ईसाई,जैन बौद्ध मतावलंबी सभी धर्म वर्ग के कलाकारों ने मंच के माध्यम से प्रभु श्री राम को अपने भाव पूर्ण भजनों से खूब रिझाया तो दर्शकों के रूप में आये रामभक्तों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के साथ सहयोग में लगे संबंधित विभाग के अधिकारी जहां इसे सफल बनाने में जुटे तो वहीं मंचीय प्रस्तुति से इसे आकर्षक बनाया।
नतीजतन कल देर रात सम्पन्न हुए इस आयोजन की शानदार सफलता पर सभी ने मिल कर खुशियां मनाई ।
संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक ने एसे कलाकारों को श्रीराम दरबार उकेरित सुंदर स्मृति चिन्ह व श्रेष्ठ उद्घोषक के रूप में विश्व प्रकाश रूपन को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर वैभव मिश्र मानस तिवारी, अमित पांडेय बृजेश दूबे,कासिफ, अरूण साहू जैसे समर्पित व्यवस्थापकों का भी सम्मान किया गया।
श्रेष्ठ कलाकारों में आकृति मेहरा, प्रो अनिल त्रिपाठी, प्रो डा विनीता सिंह, शुचिता पाण्डेय,अनुमेहा गुप्ता, श्रीमती शैलेश श्रीवास्तव, के पी एस विश्व नाथन, महावीर सिंह चाहर, अदितिशुक्ल मासूम अली, सुरेश चंद्र शुक्ल,सनी मिश्रा, मनोज कुमार मिश्र 'मिहिर' दीपाली त्रिपाठी, अग्निहोत्री बंधुओं, संजोली पाण्डेय, श्रुति मालवीय, मंदाकिनी मिश्रा, नेहा सिंह, आईएएस रिटा. रमेश मिश्रा, मनोहर सिंह गाजीपुर,यज्ञ नारायण सिंह पटेल, चंद्र कला, चंद्रेश पाण्डेय, श्वेता गुंजन जोशी, मेनका मिश्र, प्रणव सिंह, रश्मि उपाध्याय, फौजदार सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव,
अलोक श्रीवास्तव,करन अर्जुन झा जैसे अनगिनत प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को श्रीराम की कृपा से खासी प्रशंसा प्राप्त हुई।
भगवान श्री राम को समर्पित भजन पुष्प का आनंद निरंतर संचार माध्यमों से व रूबरू आकर श्रद्धालुओं ने उठाया।
एसे उद्देश्य परक आयोजन के लिए जिम्मेदारों की भी खूब सराहना हुई। आयोजन की सफलता पर कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक ने संस्कृति निदेशालय की ओर से सभी प्रतिभागियों का यथायोग्य सम्मान व आभार व्यक्त करते बताया कि आज से रामोत्सव का यह आयोजन यहीं समाप्त हो रहा है।
Mar 17 2024, 18:08