केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्यकर्ता लें संकल्प : अरसद मंसूरी
ललितपुर। समाजवादी युवजन सभा की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरसद मंसूरी ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव मौजूद रहे। तो वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व नगराध्यक्ष आरिफ कुरैशी शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरसद मंसूरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद करीब हैं, कार्यकर्ता जी जान से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
हर बूथ पर मजबूती के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हम कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झौंकनी है और यह मान कर चलें कि लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के लिए यह अंतिम चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई संविधान विरोधी ताकतों से हो रही है। हमें यहां से केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाना है।
हर बूथ पर सपा समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का काम करना है। कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार खत्म कर युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है। इनके नेता केवल एक धर्म से दूसरे धर्म को लड़ाने का काम जानते हैं। आज देश में मंहगाई से त्रस्त है, लेकिन सरकार को आमजन की नहीं केवल चुनावों की चिंता सता रही है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।
आपसी मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे जाएं। किसी भी सूरत में केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकना है। अब देश की जनता भाजपा वालों के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। चुनाव में जनता मुंहतोड़ जबाब देगी। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अनवर, नगराध्यक्ष अभि खजुरिया, एड. जयराम, ग्याप्रसाद कश्यप, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, आकिब मंसूरी, हरीसिंह यादव जिजयावन, छात्रसभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, रवि खटीक, इंद्रपाल सिंह यादव, जयसिंह रिंकू, भारत यादव, निखिल शर्मा, मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, शीतल सिंह, राहुल अहिरवार, यशवंत, अजय, आरिफ, सौरभ, जलील मंसूरी, आदिल सुफियान, अयाज, शोहेल खान, शाहबाज खान, शादाब, आरिफ नौशाद, जावेद, यशवंत सिंह मोविन सोनू आदि मौजूद रहे।
युवजन सभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
सपा कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरसद मंसूरी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सिकंदर मंसूरी व भरत यादव को मनोनीत किया है, वहीं जयसिंह यादव बंट, जलील मंसूरी, माधव सिंह जखौरा, नसीम मंसूरी महरौनी, जावेद पठान, एड. सादाव खान को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।
कोषाध्यक्ष पद के रूप में आरिफ मंसूरी को मनोनीत किया है। जिला सचिव के लिए ब्रह यादव, शैलेन्द्र गौतम, अमन मंसूरी, एड. आजाद सिंह, अवनीश यादव, आजाद सिंह समोगर, यशवंत यादव, सागर मोदी, सगीर मंसूरी को जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सत्येन्द्र निरंजन, नौशाद अली, अख्तार खान, राजेश कुशवाहा, आदिल खान, हरीशंकर, अनश राईन, आरिफ कुरैशी, आकिल मंसूरी को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने मनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिये हैं।
Mar 11 2024, 18:59