विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने रचनात्मकता एवं प्रतिभा का किया जीवंत प्रदर्शन

संजीव सिंह बलिया।राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला एवं क्विज का आयोजन बी आर सी बैरिया के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इसका उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने किया।
इस वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने माडलो का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। बच्चों को प्रेरित करते हुए अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुनील सिंह ने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा छुपी होती है। उन्हें निखारने की जरूरत है।
इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने अपनी गंभीर सोच का परिचय दिया है।प्रतियोगिता में सम्मिलित समस्त प्रतिभागियों को कॉपी पेंसिल कलम ज्यामितिय बॉक्स एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
छः प्रतिभागियों को एक हजार नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में छः उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों
तबस्सुम परवीन :कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज
पायल वर्मा: कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज
गोलू साहनी :कम्पोजिट विद्यालय तालिबपुर,
सीमा वर्मा:कम्पोजिट विद्यालय मिर्जापुर,कु गुंजन:कम्पोजिट विद्यालय , मोनू सिंह: ups मिश्र गिरी के मठिया,
को एक -एक हजार की नगद धन राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में भरत प्रसाद गुप्त,सुशील वर्मा,विजय राय,पंकज सिंह,दिनेश तिवारी,राजनारायण,अब्दुल इकबाल,श्वेतांक सिंह,देवेन्द्र चौबे,राजू राम आदि की सक्रियता रही।
Mar 09 2024, 19:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.9k