शिक्षा से ही महिलाएं सशक्त बन शक्ति है : सचिव

ललितपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रोदय कुमार के निर्देशानुसार सचिव कुलदीप सिंह तृतीय की अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ब्लॉक जखौरा स्थित जन साहस के गरिमा केंद्र पर महिलाओं को विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सचिव/अपर जिला जज कुलदीप सिंह तृतीय ने कहा कि शिक्षा से ही महिलाओं में आत्म विश्वास, आत्म जागृति एवं अपने अधिकारों तथा सरकार के द्वारा दिये जाने वाले अवसरों की जानकारी हो सकेगी, जिससे वह अपने कौशल का विकास कर सकेगी एवं स्वावलम्बी बनकर अपने महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेकर एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में सहयोग कर सकेंगी।

हम महिलाओं को स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीने की स्वतंत्रता देते हैं तो हम उन्हें महिलाओं के व्यक्तिगत मामलों में निर्णय लेने का अधिकार देते हैं। महिलाओं के निजी व्यवसायिक मामलों में दखलअंदाजी न करें। इससे महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और लैंगिक समानता में अवसर, अधिकार और स्वतंत्रता मिलती है। जिससे महिलाएं अपने जीवन के अवसरों और अधिकारों पर स्वतंत्र निर्णय लेकर अपने उद्देश्यों की पूर्ति करती हैं।

महिलाओं पर सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और रीति-रिवाज या अन्य पूर्वाग्रह उनके लिए एक स्वतंत्र वातावरण बनाते हैं। जो महिलाओं के जीवन विकास के लिए बेहद जरूरी है। पैनल अधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को सदैव निशुल्क सहायता मिलती है, किसी भी विधिक सलाह और जानकारी के लिए 15100 पर कॉल करके मदद ले सकती है।

नेहा द्वारा महिला जागृति गीत गाकर महिलाओं को जाग्रत किया गया। कन्या भ्रूण हत्या नाटक का मंचन करके महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता विनीत सिंह द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जन साहस के समन्वयक राजीव अहिरवार द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी अरविंद पंथ व रोहित राठौर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत व नालसा की योजनाओं की जानकारी पैंपलेट वितरित करके दी गई।

ग्राम प्रधान कुसुम द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान राजस्व कर्मचारी सत्य प्रकाश, महिला आरक्षी स्मृति, बृजलाल, प्रेमदास, सुनील कुमार, धीरज, लक्ष्म, कुसुम, कृष्णा, नेहा, सविता, ब्रजेश स्वामी आदि कई लोग उपस्थित रहे।

एसबीआई से सांठगांठ कर चुनावी बॉन्ड छुपा रही सरकार : अंकित यादव

ललितपुर। भारत की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देते हुये इसे रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना के तहत राजनीतिक दलों को प्राप्त चंदे का खुलासा करने के 6 मार्च तक निर्देश दिये थे।

किन्तु भाजपा सरकार भारतीय स्टेट बैंक से सांठगांठ कर चुनावी चंदे को छुपाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। यह बात एसबीआई के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को डर है कि चुनावी चंदे को अगर सार्वजनिक कर दिया, तो उनके कई पूंजीपति मित्रों की जानकारी पूरे देश को हो जाएगी, इसलिए उन्होंने एसबीआई से सांठगांठ कर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आगामी 30 जून तक जानकारी देने का समय मांगा है।

उन्हें भय है कि यदि जानकारी सबके सामने आयी तो इसका सीधा असर उनके चुनाव पर पड़ेगा और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ जाएगा। बीजेपी अपने काले कारनामे छुपाकर जनता को भ्रमित कर रही है। जबकि वह असल मुद्दों से भटका रही है। आगे कहा कि जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है, बैंक और भाजपा सरकार कितने भी षड्यंत्र रच ले।

जनता चंदे का पूरा खेल समझ चुकी है और जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर है, आए दिन युवा आत्महत्या कर रहा है, किसान कर्ज के बोझ तले दबा है। मोदी सरकार के चुनावी वादे खोखले साबित हो रहे हैं।

प्रदेश में एक भी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नहीं हुई है, अभी हाल में सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कर युवाओं को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चंदे का देश के सामने सार्वजनिक करें, ताकि उनके मित्रों की असल जानकारी देशवासियों को मि सके। यदि भाजपा ऐसा नहीं कर देश को गुमराह करेगी, तो कांग्रेस पार्टी आन्दोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, उवेश खान, मकरंद किलेदार, यूथ प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला, प्रदेश सचिव संजय जाटव, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मनीष श्रीमाली, रोहित कुशवाहा, अजय कुशवाहा, डॉ राम सिंह यादव, रामनरेश दुबे, महेंद्र पनारी, सोहेल बागान, आयुष बागान, उपेंद्र सिंह, नेहा आदि उपस्थित रहे।

आगामी नौ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं: न्यायाधीश

ललितपुर। जनपद न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 09 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार व न्यायपालिका के निर्णय व मीडिया का दायित्व विषय पर वर्कशॉप जनपद न्यायालय सभागार कक्ष में आयोजित की गई।

वर्कशॉप में न्यायाधीश ने कहा कि न्याय पालिका द्वारा लिये गए निर्णयों को समाचार पत्रों एवं न्यूज चौनलों में प्रसारित करना मीडिया कर्मियों के लिए बड़ी जिम्मेदारी का कार्य है, इसमें किसी पक्ष का अहित नहीं होना चाहिए और किसी का गलत पक्ष प्रकाशित नहीं होना चाहिए।

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रुप में मीडिया की सक्रियता भी जरुरी है, लेकिन किसी से व्यक्तिगत द्वेश भावना के कारण इकतरफा समाचार प्रकाशित उचित नहीं है, क्योंकि दूसरे पक्ष का भी मान-सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य के लिए संवाद जरुरी है।

वर्कशॉप में न्यायाधीश ने कहा कि न्याय पालिका द्वारा गरीब लोगों को सुलभ एवं सस्ता न्याय देने के लिए निरंन्तर प्रयासरत है, नि:शुल्क विधिक जानकारी के लिए सहायता प्रदान की जाती है, जिससे पैसे की कमी की वजह से किसी गरीब आदमी का अहित न हो। इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपस्थित मीडिया कर्मियों से अपील की। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के तत्वाधान में 09 मार्च 2024 को जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहनों से संबंधित ई-चालान, आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, पारिवारिकध्वैवाहिक मामलें , मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, विद्युत अधिनियम, स्टाम्प अधिनियम, श्रम अधिनियम, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, उपभोक्ता फोरम के वाद, स्थायी लोक अदालत में लंबित वाद, नगर पालिका टैक्स वसूली वाद, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान वाद, दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम के अधीन बांट माप वाद, आयकर, वाणिज्य कर, जलकर, वन अधिनियम, सेवा संबंधी वाद, चेक बाउन्स के मामलें आदि के अन्तर्गत लंबित वादों एवं अन्य वादों के निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किये जायेगें।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने लंबित वादों को आपसी सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित कराने हेतु 09 मार्च दिन शनिवार को समय 10 बजे जनपद न्यायालय परिसर, ललितपुर में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें।

डा.आकाश खैरा ने ललितपुर में कर दी जटिल कॉस्मेटिक सर्जरी

ललितपुर। जनपद के वरिष्ठ हड्डी सर्जन डॉ.आकाश खैरा ने एक महिला को नया जीवन दिया है। उसका नष्ट हो चुका अंगूठा दोबारा जिन्दा कर दिया है। इस नये ऑपरेशन से जनपद के चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।ऑपरेशन के दौरान सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ.खेमचंद वर्मा निष्चेतना विशेषज्ञ ने ऑपरेशन थियेटर में विशेष सहयोग दिया।

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जीरौन निवासी अनीता अहिरवार (38) को अपने घर में भेंस खोलते समय रस्सी हाथ में उलझ गयी और उसने अंगूठा पूरी तरह छतिग्रस्त कर दिया। इस दुर्घटना के बाद उनके अंगूठे में सिर्फ  बाहर निकली हड्डी ही नजर आ रही थी। उनकी हालत नाजुक थी।

सरकारी अस्पताल में उन्हें सिर्फ पट्टी करके चलता कर दिया गया था। जनपद के बाहर ले जा कर कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के पैसे उनके पास नहीं थे। उन्होंने जब हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डा.आकाश खैरा से सम्पर्क किया तो उन्होंने सदनशाह चौराहा स्थित ऋषिराज अस्पताल में यह जटिल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डाक्टर ने प्लानिंग कर ऑपरेशन के दौरान पेट की जिन्दा खाल को अंगूठे पर चढ़ाकर कमाल कर दिया। वर्तमान में इस प्रयोग से अंगूठा जिन्दा हो गया है।

जल्द ही उसे पेट की खाल से अलग कर दिया जायेगा। इस सफल ऑपरेशन पर चिकित्सा जगत में डा.खैरा की टीम को बधाईयों का ताँता लग गया है। इस ऑपरेशन में सहयोग करने वालों में शल्य विशेषज्ञ डा.योगेश शर्मा, ओमकरन सिंह गौर, पवन प्रजापति, कमलेश प्रजापति, रोहित राजपूत, विनय कुशवाहा, सिस्टर सुषमा सेन आदि शामिल रहे।

राज्य कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है पेंशन : केदारनाथ तिवारी

ललितपुर। इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन के आहवान पर जिलाधिकारी कार्यालय में कर्मचारी एवं शिक्षकों ने 2 घंटे का सत्याग्रह किया और मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष बीपी मिश्रा के आह्वान पर कर्मचारी शिक्षक कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया।

ज्ञापन में पुरानी पेंशन को बहाल करने और राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन करने तथा लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे हैं वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण करने संबंधित तीन प्रमुख मांगों का मांग पत्र एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का विस्तृत मांग पत्र भी भेजा है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी ने पेंशन को बुढ़ापे की लाठी बताते हुए कर्मचारियों से इस मांग के संबंध में अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। राजकीय शिक्षक संघ के मंडली पदाधिकारी मजीद पठान ने मोर्चा का मांग पत्र पढ़ा। राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की आवश्यकता पर बल दिया।

शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.हेमंत तिवारी ने कहां कि कोरोना कल में शिक्षक कर्मचारियों का 18 माह का महंगाई भत्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। आज सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक है और यदि हम वास्तव में अपने देश को 5 ट्रिलियन इकोनामी की ओर ले जाना चाहते हैं तो कर्मचारियों को उनके हक की राशि नगद रूप में सौंप जाने चाहिए।

जिससे कि बाजार में धन की आवाक बड़े और देश की इकोनॉमी पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। यूटा जिलाध्यक्ष अनिल राठौर ने कहा कि पुरानी पेंशन की समस्या प्रत्येक कर्मचारी को प्रभावित करने वाली है। साथ ही उन्होंने बेसिक शिक्षा में बिना संसाधनों की अभाव में शुरू की जा रही अधूरे डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को रोके जाने की मांग को मांग पत्र में जोडऩे का सुझाव दिया, जिसे सर्वसम्मति से शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मांग पत्र में सम्मिलित कर लिया गया और आगामी बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी तक इस मांग को भेजा जाएगा।

इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ की प्रान्तीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी, शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक जी.एल.गौतम, जिलाध्यक्ष डा.हेमंत तिवारी, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार, यूटा जिलाध्यक्ष अनिल राठौर, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री नारायणदास, अनुदेशक संघ जिलाध्यक्ष डा.मुकेश तिवारी, सतीश रठानिया, अंशु नामदेव, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील रावत, मनोहर नामदेव, ऋषभ, पुष्पेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, प्रवीण कुमार, मनोहरलाल नामदेव, देवेंद्र कुमार, अवधेश प्रताप सिंह, कमलेश कुमार, दीपक अहिरवार, शशिकांत तिवारी, दानवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनंत तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

किसी भी शुभ या अशुभ कर्म का फल हमे अवश्य भोगना पड़ता है:-एस के तिवारी

कोरांव, प्रयागराज।। डॉ संगम मिश्र वरिष्ठ भाजपा नेता की टीम एस.के.तिवारी के नेतृत्व में सत चंडी महायज्ञ व भागवत कथा भगवान भोलेनाथ मंदिर प्रांगण सुहास कोरांव में पहुंचकर कथा में उपस्थित हुए व ब्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रान्त संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रान्त शंकर देव त्रिपाठी ने सत्संग की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा ! सत्संगति दुर्लभ संसारा। निमिष दंड भरि एकउ बारा। ब्यास पीठ की आज्ञा से कई श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

एस.के.तिवारी डायरेक्टर सेंटर एकेडमी प्रयागराज ने अपने उद्बोधन में भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा! इहलोक और परलोक के सुख के लिए जो भी यजमान भागवत् कथा का आयोजन करता है,वह सब भी ईश्वर की कृपा से ही हो पाता है। भगवत कृपा से ही संभव है।चाहते हुए भी बहुत से लोग जीवन में भागवत कथा का श्रवण नहीं कर पाते हैं।

भागवत कथा हमें यह बताती है कि किसी भी शुभ या अशुभ कर्म का फल हमें अवश्य भोगना पड़ता है। तिवारी जी ने कहा अपने शिष्यों को संबोधित करते हुए महर्षि वेदव्यास जी ने यह कथा कही थी। परोपकार से बड़ा दुनिया में कोई धर्म नहीं है।पर पीड़ा से बड़ा संसार में कोई अधर्म नहीं है।

अष्टादस पुरानणेषु, व्यासस्य वचनद्वयम् ----। शास्त्रों का उदाहरण देते हुए,कई महत्वपूर्ण प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप शुक्ला ने शास्त्रोक्त उदाहरण देते हुए भागवत कथा की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। शुक्ल ने कहा महूआव के भोलेनाथ महादेव पर विशाल मेला हर साल लगा करता है।

पूरे क्षेत्र के लोगों का यहां पूजा पाठ एवं मन्नत के लिए साल भर तांता लगा रहता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा पांडेय,मुन्ना मिश्रा, जगदीप लाल पांडेय, गेंदालाल पांडेय,बैज लाल, संदीप तिवारी,जितेंद्र,राम बहादुर पांडेय , अमरेश मिश्र,राजा राम चौधरी,विजय कुमार,हरिश्चंद्र

पांडेय, राम अचल शुक्ल,रमाशंकर पांडेय, हनुमंत दुबे,ओमप्रकाश शुक्ल आदि बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यातायात पुलिस ने हटाया अवैध अतिक्रमण

ललितपुर। शहर में इन दिनों यातायात व्यवस्था काफी दुरुस्त होती नजर आ रही है। ऐसे में सड़क किनारे बने पैदल फुटपाथ पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर पैदल राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी न हो इसका भी इंतजाम किया जा रहा है। सोमवार को यातायात पुलिस ने तुवन चौराहा क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण किये दुकानदारों को समझाया और अतिक्रमण भी हटवाया।

शहर में यातायात व्यवस्था सही बने रहे इसके लिए लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया।गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक जिले में कानून व सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ-साथ यातायात को लेकर भी काफी संजीदा रहते हैं। एसपी के निर्देश और एएसपी अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।

यातायात प्रभारी उप निरीक्षक आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को तुवन चौराहा क्षेत्र में सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटवाया गया है। टीएसआई ने बताया कि दुकानदारों से लगातार आह्वान किया जा रहा है कि वह सड़क किनारे अतिक्रमण को बढ़ावा न दें।

इसके अलावा वाहन चालकों से भी नियमों का पालन करते हुये वाहन संचालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुये यातायात व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाये रखने की अपील की।

भाजपा के सभी मोर्चा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी का जिला संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन कल्याण सिंह सभागार में सम्पन्न हुआ। संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने व संचालन कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी ने किया। संचालन करते हुये धर्मेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि आज का विषय हम पार्टी के सभी सातों मोर्चाओं के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में पहुंच कर किस तरह अपने विकास सम्बंधित कार्यों का विवरण आधिक से अधिक लोगों तक प्रसारित करने का कार्य करना है।

मुख्य अतिथि म.प्र.शासन के पूर्व गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि लोकसभा संयोजक नागेन्द्र गुप्ता, ललितपुर जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी, लोकसभा क्लिस्टिर सन्त विलास शिवहरे मौजूद रहे। इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि लोकसभा सांसद काल में गांव-गांव तक पहुंचने का प्रयास किया है। जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी ने कहा कि भाजपा ने सभी मोर्चाओं के लिए कार्यक्रम निश्चित किये है।

भाजयुमो प्रधानमंत्री पत्र को हर मतदाता तक ले जायेंगे और प्रणाम कहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी सात मोर्चाओं को विभिन्न दायित्व दिये हैं। म.प्र.के पूर्व गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सच में भाजपा की इस समय हवा चल रही है लेकिन तेज हवा में भी वाहनों में हवा नहीं भर पाती है, उसके लिए पम्प, कम्प्रेसर की आवश्यकता होती है और इसका काम हमारे संगठन और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है।

जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहरलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, प्रदीप चौबे, 226 विधानसभा संयोजक गन्धर्व सिंह लोधी, महरौनी विधानसभा संयोजक हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी एड., अनिल जैन, घासीराम सहरिया, श्रीकांत, इकबाल वेग, अजय पटैरिया, हरिओम, गौरव, दिग्विजय सिंह, सुरेश टोटे, सुरेन्द्र प्रताप, नासिर, नीतेश, रामचरन सहरिया, लक्ष्मी रावत, बब्बू राजा, बंशीधर, बलरामसिंह, महेश श्रीवास्तव, रामेश्वर प्रसाद, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, अरविंद नेता, चन्द्रशेखर, मनोज शर्मा, पार्थ चौबे, महावीर प्रसाद, अरविंद नरवरिया, अनुज भार्गव, रुचिका बुन्देला, आशीष हुण्डैत, रामकुमार कुशवाहा, राहुल, संगीता सोनी, अजीत सिंह, सुधा कुशवाहा, सुनीता सोनी, राजकुमारी बुन्देला, नीलम सोनी, प्रियंका राजपूत, शिवानी नायक, आशीष सैनी, भरत राजपूत, रवींद्र राजा, अशोक रावत, मोहन लाल,  बी.के.पाल, जयप्रकाश, प्रभू गन्धर्व, पृथ्वी सिंह, मुन्नालाल, रामरतन, विक्रांत, विनोद, रवींद्र, रामकुमार, जगत के अलावा अनेकों भाजपा नेता मौजूद रहे।

उन्नत खेती से आय को बढ़ा सकते हैं किसान : सीडीओ

ललितपुर। रामनगर स्थित कल्याण सिंह सभागार में जिला औद्यानिक मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे व मुख्य विकास अधिकारी के.के. पाण्डेय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

केवीके वैज्ञानिक दिनेश तिवारी द्वारा विभिन्न फसलों के अधिक उत्पादन हेतु पोषक तत्व प्रबंधन के साथ-साथ जल प्रबंधन व सिंचाई की विधियों पर प्रकाश डाला। श्रीअन्न की उपयोगिता स्पष्ट करते हुये उन्होंने इनके उपयोग को बढ़ावा देने का आहावन किया। डा.अनुज गौतम द्वारा पशुपालन में बरती जाने वाली सावधानियां, सामान्य बीमारियों से बचाव के उपाय व दुधारू पशुओं के पोषण पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

डा.सरिता यादव द्वारा महिलाओं कों विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में पौष्टिकता के स्तर को बढ़ाने की विधियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। अन्य वक्ताओं ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी गयी।

मत्स्य अधिकारी आर.पी.भारती ने मत्स्य पालन पर जोर देते हुये किसानों की आमदनी बढ़ाने में इसके योगदान को रेखांकित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने उद्यान विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे आम, अमरूद, आंवला आदि का रोपण, पुष्प उत्पादन हेतु किये जा रहे प्रयास को बताया। राज्यमंत्री किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी गयी।

सदर विधायक ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण व विभागीय कार्यक्रमों को पूर्ण निष्पक्षता के साथ लागू करने हेतु निर्देशित किया। सीडीओ के.के. पाण्डेय ने किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने, खेती के साथ-साथ पशुपालन व औद्यानिक फसलों को अपनाने का आहवन किया गया।

अपर कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा विभागीय योजनाओं को बताया। उद्यान निरीक्षक देवेन्द्र सिंह पाल ने विभाग में संचालित पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रोइरीगेशन योजना की जानकारी दी गयी व सूक्ष्म सिंचाई पद्धति अपनाने हेतु इसले लाभ बताये गये।

उद्यान निरीक्षक रंजीत यादव द्वारा राज्य औद्यानिक मिशन योजनान्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी तथा कृषकों से खरीफ प्याज बीज प्राप्त करने हेतु आहवन किया गया। उद्यान निरीक्षक शफीक मंसूरी द्वारा जनपद में संचालित अनुसूचित जाति/जन जाति क्षेत्र में औद्यानिक विकास योजना के कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। मौके पर पहाड़सिंह यादव, बाबूलाल दुबे एवं ऊदल सिंह पटेल द्वारा भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

जल्द गठित की जायेगी जिला कार्यकारिणी : हृदेश मुखिया

ललितपुर। स्टेशन रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की आवश्यक बैठक संपन्न हुयी। बैठक की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया ने की, जबकि संचालन चारू सतभैया ने किया। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी के गठन को लेकर पदाधिकारियों से सुझाव मांगे गये, जबकि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान किया गया।

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुये आगे रणनीति बनाकर कार्य किया जायेगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को जिताने के लिए लोगों से संपर्क करने में जुट जायें। कहा कि कम समय में अधिक कार्य करने की इच्छा शक्ति को रखते हुये समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें।

इस दौरान लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, गजराज यादव प्रसपा पूर्व जिलाध्यक्ष, सूरज भान यादव, आरिफ कुरैशी, गौरव विश्वकर्मा, नरेंद्र राजपूत, चारू सतभैया, शैलेंद्र यादव, बिट्टू यादव, शरीफ जावेद, पंकज श्रीवास, यादवेंद्र देवरान, पंकज भज्जू, कैफी पठान, रानू मंसूरी के अलावा अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।