डा.आकाश खैरा ने ललितपुर में कर दी जटिल कॉस्मेटिक सर्जरी
![]()
ललितपुर। जनपद के वरिष्ठ हड्डी सर्जन डॉ.आकाश खैरा ने एक महिला को नया जीवन दिया है। उसका नष्ट हो चुका अंगूठा दोबारा जिन्दा कर दिया है। इस नये ऑपरेशन से जनपद के चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।ऑपरेशन के दौरान सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ.खेमचंद वर्मा निष्चेतना विशेषज्ञ ने ऑपरेशन थियेटर में विशेष सहयोग दिया।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जीरौन निवासी अनीता अहिरवार (38) को अपने घर में भेंस खोलते समय रस्सी हाथ में उलझ गयी और उसने अंगूठा पूरी तरह छतिग्रस्त कर दिया। इस दुर्घटना के बाद उनके अंगूठे में सिर्फ बाहर निकली हड्डी ही नजर आ रही थी। उनकी हालत नाजुक थी।
सरकारी अस्पताल में उन्हें सिर्फ पट्टी करके चलता कर दिया गया था। जनपद के बाहर ले जा कर कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के पैसे उनके पास नहीं थे। उन्होंने जब हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डा.आकाश खैरा से सम्पर्क किया तो उन्होंने सदनशाह चौराहा स्थित ऋषिराज अस्पताल में यह जटिल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डाक्टर ने प्लानिंग कर ऑपरेशन के दौरान पेट की जिन्दा खाल को अंगूठे पर चढ़ाकर कमाल कर दिया। वर्तमान में इस प्रयोग से अंगूठा जिन्दा हो गया है।
जल्द ही उसे पेट की खाल से अलग कर दिया जायेगा। इस सफल ऑपरेशन पर चिकित्सा जगत में डा.खैरा की टीम को बधाईयों का ताँता लग गया है। इस ऑपरेशन में सहयोग करने वालों में शल्य विशेषज्ञ डा.योगेश शर्मा, ओमकरन सिंह गौर, पवन प्रजापति, कमलेश प्रजापति, रोहित राजपूत, विनय कुशवाहा, सिस्टर सुषमा सेन आदि शामिल रहे।
Mar 06 2024, 20:24