कार बनी आग का गोला, धूं-धूं कर जली, कार सवारों खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
फर्रुखाबाद । चलती कार में अचानक आग लगने से कार सवारों ने खिड़कियों से कूद कूद कर अपनी जान बचाई । थाना कमालगंज क्षेत्र के कानपुर फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित गांव कतरौली पट्टी के सामने। कार में लगा एलपीजी गैस सिलेंडर फटने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुख्य मार्ग पर रोका यातायात को रोका ।
घटना की सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, चंद मिनटों में कार जलकर राख हो गई l कार में लगा एलपीजी गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटने से मुख्य मार्ग पर भगदड़ मच गई।
ग्राम कैटहा निवासी धीरज का आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली कोल्ड स्टोरेज में जा रही जिस देखने वह अपने चार साथियों के साथ कार से जा रहे थे, तभी चलती कार में अचानक लगी आग लग गई, जिसके बाद कारमें सवार चार लोगों ने खिड़कियों से कूद कूद कर अपनी अपनी जान बचाई।










Feb 29 2024, 11:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k