जयप्रभा नगर में पंच दिवसीय यज्ञ के नगर भ्रमण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


Image 2Image 3Image 4Image 5

हजारीबाग: शहर के जयप्रभा नगर कॉलोनी में आयोजित माता संतोषी प्राण-प्रतिष्ठा पंच दिवसीय महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

जिसमें विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल स्थानीय श्रद्धालुओं संग शामिल हुए और 

भक्तिभाव में लीन मुहल्ले वासियों के साथ नगर भ्रमण में साथ रहें। यहां यज्ञ समिति के लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल का 

बड़ा ही आत्मिय स्वागत फूल माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। नगर भ्रमण में नर- नारी के साथ बच्चे और मासूम भी आस्था में लीन दिखे ।

मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की यज्ञ जैसे सत्प्रयोजन समाज को जहां संगठित करता है वहीं धार्मिक और आध्यात्मिक मनोभाव का भी लोगों में सकारात्मक संचार होता है। 

मौके पर कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, अखौरी ब्रजेश सहाय, भाजयुमो नेता आशीष गुप्ता सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

स्थाई कुलपति नियुक्ति एवं विश्वविद्यालय शैक्षिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन


Image 2Image 3Image 4Image 5

हज़ारीबाग; रुसा के कार्यक्रम में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में उपस्थित केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, चतरा सांसद सुनील सिंह, सदर विधायक मनीष जयसवाल आयुक्त सह कुलपति को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति नियुक्ति एवं यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के शैक्षिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

 विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पिछले 9 माह से स्थाई कुलपति नहीं है जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है सारे महाविद्यालय में अनेक प्रकार के समस्या विद्यमान है जिसे कोई सुनने वाला नहीं है। यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के LLB सत्र 2022 - 2025 एवं BA LLB 2022 - 2027 के सेमेस्टर 1 के विद्यार्थियों का नामांकन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हुआ था जिसमें विद्यार्थीयों ने प्रवेश परीक्षा पास कर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कट आफ मार्क्स के आधार पर नामांकन लिया था, बाकी बचे सीटों पर तत्कालीन प्राचार्य डॉ जयदीप सान्याल ने सेल्फ फाइनेंस कोर्स का हवाला देते हुए 82 विद्यार्थियों का नामांकन लिया था। 

आज करीब 2 साल बीतने को है लेकिन अभी तक विद्यार्थी दर - दर की ठोकरे खा रहे हैं। बाद में स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम भी लिया गया लेकिन उसके रिजल्ट में मात्र 6 बच्चे उत्तीर्ण हुए बाकी शेष बचे हुए विद्यार्थीयों के नामांकन पर तलवार लटका हुआ है। ना ही उनका परीक्षा हो रहा है और ना ही क्लास हो रहा है।

 विद्यार्थी परिषद ने मांग किया जल्द से जल्द विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति नियुक्त किया जाए साथ ही लॉ कॉलेज के विद्यार्थीयों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिया जाए। मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह, जिला संयोजक प्रभात कुमार, नगर मंत्री रुद्र राज,सह मंत्री यशवंत कुमार,जिला कला संस्कृति प्रमुख तुषार सिन्हा, लॉ कॉलेज इकाई अध्यक्ष शुभम कुमार,मंत्री शुभ सिंह,शेखर शर्मा, चिन्मय भारद्वाज, रंजीत यादव, विवेक ठाकुर,पीयूष ,दीपक 

पाण्डेय,प्रशांत कुमार,राजेशअभिनंदन रॉय,रिया सिन्हा,अनामिका भारद्वाज,निधी कुमारी,सूर्यकांत,अनुभव,रितुल,अन्वेषा,ऐमन,फरहान,शिवानी,सन्नी,कल्पना,निलेश,अंशु सिंह,गौतम, विद्या कुमारी उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हजारीबाग में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र

Image 2Image 3Image 4Image 5

 हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के 28 हज़ार 295 लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र , बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में 84 करोड़ 88 लाख 50 हज़ार का किया हस्तांतरण।

मुख्यमंत्री ने कहा - राज्य में आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाओं को कर रहे मजबूत।

राज्य तभी आगे बढ़ेगा जब यहां के लोग आगे बढ़ेंगे , इसी सोच के साथ हमारी सरकार कर रही काम।

मुख्यमंत्री ने दोहराया संकल्प- वर्ष 2027 तक सभी जरूरतमंद का होगा अपना पक्का मकान।

राज्य के हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

हमारी सरकार सिर्फ आश्वासन देने में नहीं, काम करने में विश्वास करती है। हर व्यक्ति, परिवार और समुदाय को दे रही सम्मान।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 28 हज़ार 295 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ उनके बैंक खाते में पहली किस्त के रूप में डीबीटी के माध्यम से 84 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपए हस्तांतरित किए। इनमें हजारीबाग के 11648 रामगढ़ के 4236 चतरा के 7820 और कोडरमा के 4591 लाभार्थी शामिल हैं।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और बादल, फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) , विधायक  विनोद कुमार सिंह एवं अमित कुमार यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

हजारीबाग:चलकुशा प्रखंड के मृतक 8 वर्षीय दीपक कुमार के पिता दिनेश साव ने उपायुक्त के द्वारा मुख्यमंत्री से किए मुआवजे की मांग


Image 2Image 3Image 4Image 5

हजारीबाग:- चलकुशा प्रखंड में 8 वर्षीय दीपक कुमार का हत्याकांड का मामला किसी से छुपा नही है।दो दोषि अजय साव व दीपक पंडित के गिरफ्तारी के बाद मुवावजे के लिए मृत बच्चे के पिता दिनेश साव ने उपायुक्त नैंसी सहाय व चंपायी सरकार से 20 लाख रूपया मुआवजा,एक परिवार को सरकारी नौकरी व दोषियो को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा का मांग का गुहार लगाये है।

उपायुक्त को आवेदन सौंपने के दौरान बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार ने भी पीड़ित परिवार को मुवावजा व उपयुक्त मांग पुरा करवाने का भरोसा दिलाया।युवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि एक बेटे का निर्मम हत्या से पुरा क्षेत्र दुःखी है। 

इस मुआवजा से एक माँ और और पिता का दुःख कम नही किया जा सकता।लेकिन हत्यारो को जल्द से जल्द सजा हो इस पर सरकार को फहल करना चाहिए।दीपक के हत्यारों को किसी भी हाल में फाँसी की सजा मिलना चाहिए। मैं सरकार व जिला प्रशासन से मांग भी मांग करता हूँ कि जो बाकी लोग इस कांड में संलिप्त है और उनके पिता को बेटे के हत्या के बाद पिता दिनेश साव को धमकी दे रहे उनको भी अविलम्ब गिरफ्तार करने का काम करे।

उपायुक्त को मुवावजे की मांग पत्र सौंपने के दौरान चलकुशा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उमेश साव,दसरथ साव,उमेश सिंह,पवन कुमार यादव तथा प्रवीण कुमार यादव मौजुद थे।

हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के 14 वें उपनिदेशक के रूप में श्री आनन्द कुमार ने ग्रहण किया पदभार


Image 2Image 3Image 4Image 5

हजारीबाग:- उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के 14 वें उपनिदेशक के रूप में श्री आनन्द (झा.सू. से.) ने सोमवार को अपना योगदान किया।

इस अवसर पर कार्यालय के सदस्यों अनुभा कुमारी, संजय कुमार सिंहा एवं स्नेह कुमार ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उपनिदेशक श्री आनंद ने कहा सरकार की हर जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य रहेगा। 

उन्होंने उपस्थित कार्यालय कर्मियों से प्रमंडलीय विकास के कार्यों में सभी से सहयोग करने व आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की।

भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मंडल अनुज कुमार यादव ने नए बड़ा बाबू को बड़कागांव के ट्रैफिक समस्या से कराया अवगत

Image 2Image 3Image 4Image 5

हज़ारीबाग: भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मंडल अनुज कुमार यादव ने बड़कागांव के नए बड़ाबाबू मुकेश कुमार सिंह से भेट किया। 

मौके पर अनुज कुमार यादव ने नए बड़ाबाबू को बुके देकर स्वागत किया। वही भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मंडल ने बड़कागांव के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। 

कहा कि बड़े-बड़े मालवाहक वाहन बड़कागांव चौक से गुजरते हैं,जिसकी चलते बड़कागांव चौक जाम की समस्या से लोग परेशान है।जिससे आए दिन ट्रैफिक की समस्या होती रहती है। जाम की स्थिति में आम आवाम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

यदि बड़कागांव वासियो को ट्रैफिक से निजात मिल जाता तो बड़कागांव वासियों के लिए काफी सहूलियत होती।

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा 28 फरवरी को भव्य रक्तदान शिविर का होगा आयोजन।


Image 2Image 3Image 4Image 5

हज़ारीबाग: शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता पिछले दो वर्षों से लगातार हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम मे संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन के निवास स्थान पर बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने किया, 

वही धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष करण जायसवाल ने दिया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 28 फरवरी को आयोजित भव्य रक्तदान शिविर को लेकर विस्तार रूप से चर्चा किया गया रक्तदान शिविर लक्ष्मी सिनेमा हॉल के कैंपस में सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। रक्तदान शिविर में 130 से भी अधिक रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। 

संस्था के द्वारा रक्तदाताओं बैच देकर सम्मानित किया जाएगा वहीं ब्लड बैंक के द्वारा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जिसके जरिए वह अपने परिजन को अगले एक वर्षों तक एक यूनिट रक्त दिलवा सकते हैं।

रक्तदान शिविर को लेकर शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार संपर्क कर रहे हैं। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए हजारीबाग शहर के युवा कलाकार निशांत सिंह, अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी शुभ लक्ष्मी एवं राष्ट्रपति के द्वारा वीरता पदक से सम्मानित कमांडो विवेक कुमार तिवारी के द्वारा वीडियो क्लिप के माध्यम से जनता को रक्तदान शिविर के लिए जागरूक कर रहे हैं। 

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सभी 28 तारीख को रक्तदान शिविर मे रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी मिसाल पेश करें, जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता इसलिए सभी को रक्तदान अवश्य करनी चाहिए।

वही अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आयोजित भव्य रक्तदान शिविर हजारीबाग के लिए ऐतिहासिक होगा। 130 से अधिक रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है हम शहर वासियों से आग्रह करते हैं कि आप सभी इस रक्तदान शिविर का हिस्सा अवश्य बने।

भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मंडल अनुज कुमार यादव ने नए डीएसपी को बड़कागांव के ट्रैफिक समस्या से कराया अवगत


Image 2Image 3Image 4Image 5

हज़ारीबाग: भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मंडल अनुज कुमार यादव ने बड़कागांव के नए डीएसपी कुलदीप कुमार से भेट किया।मौके पर अनुज कुमार यादव ने नए डीएसपी को बुके देकर स्वागत किया। 

वही भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मंडल ने बड़कागांव के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि बड़े-बड़े मालवाहक वाहन बड़कागांव चौक से गुजरते हैं,जिसकी चलते बड़कागांव चौक जाम की समस्या से लोग परेशान है।

जिससे आए दिन ट्रैफिक की समस्या होती रहती है। जाम की स्थिति में आम आवाम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि बड़कागांव वासियो को ट्रैफिक से निजात मिल जाता तो बड़कागांव वासियों के लिए काफी सहूलियत होती।

5 वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद महारत्न पुरुस्कार से किया गया सम्मानित


Image 2Image 3Image 4Image 5

हज़ारीबाग: जयंत सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ सांसद और उनकी अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को 5 वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'संसद महारत्न पुरुस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।

 यह हज़ारीबाग और रामगढ़ समेत समस्त झारखण्ड के लिये गर्व का विषय है। जयंत सिन्हा को 17 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। जयंत सिन्हा ने इस दौरान निर्णायक समिति के अध्यक्ष केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी और उपाध्यक्ष पूर्व इलेक्शन कमिशन अध्यक्ष टी एस कृष्णामूर्ति का आभार व्यक्त किया।

जयंत सिन्हा का सांसद के रूप में लोकसभा में और उनकी अध्यक्षता वाली वित्त समिति का बहुत ही बेहतर प्रदर्शन रहा है। वे हज़ारीबाग लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन के सभी सत्रों में क्षेत्र व राष्ट्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने पिछले 5 वर्षों में सदन में देशहित से जुड़े 13 प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किये हैं। 2019 से लेकर अभी तक सदन में लगभग 1,000 प्रश्न उठाये हैं। 24 विषयों पर डिबेट की है और जीरो आवर के तहत 54 और नियम 377 के तहत 29 महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन का ध्यान आकृष्ट करवाया है। साथ ही उनकी उपस्थिति लगभग 100 प्रतिशत रही है।

जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने 5 वर्षों में महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर केंद्र सरकार की नीतियां बनीं। यह समिति वित्त मंत्रालय से जुड़े विधेयकों का अध्यन्न करती है और समिति के सुझावों के आधार पर केंद्र सरकार संशोधनों को सदन में लाती है, जिससे देश का कानून बनता है। उनकी अध्यक्षता वाली समिति देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

जयंत सिन्हा ने इस सुअवसर पर कहा कि मुझसे बहुत लोग पूछते हैं कि आप अपना सफल और प्रगतिशील कैरियर छोड़कर राजनीति में क्यों आये? तो मैं उनसे यही कहता हूँ कि मेरा मूलमंत्र 'सेवा परमो धर्मः' है। मैं हज़ारीबाग लोकसभा की जनता के आशीर्वाद व विश्वास से ही सेवा कर पाता हूँ। मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनाव में दो बार ऐतिहासिक जीत दिलाकर अपना आशीष दिया है। इसलिए मैं यह सम्मान अपने हज़ारीबाग व रामगढ़ के परिवार को समर्पित करता हूँ। नए भारत के निर्माण में योगदान देना मेरे लिए अत्यंत गर्व व सौभाग्य की बात है। मैं समिति के सभी सदस्यों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि 2024 में भी मेरे क्षेत्र की देवतुल्य जनता अपना आशीष देगी।

इंटर साईस कॉलेज में चुनाव का पर्व, देश का गर्व कार्यक्रम आयोजित

Image 2Image 3Image 4Image 5

स्वीप ऑईकॉन भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पंकज रजक ने युवाओं से चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील

हज़ारीबाग : लोक सभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को इंटर साईंस कॉलेज में चुनाव का पर्व, देश का गर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा स्वीप ऑईकॉन भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पंकज रजक ने कहा कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की महत्ती भूमिका है। सभी युवाओं खासकर नये मतदाताओं को अवश्य से अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान करना चाहिए। उन्होंने सभी से मतदान करने तथा अपने माता-पिता सहित आस पास के लोगों को भी मतदान के प्रयोग कर चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।मौके पर स्वीप नोडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य से शामिल हों।

 उन्होंने मौके पर मौजूद युवा मतदाताओं को आदर्श मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया में शमिल होने के महत्व को समझाया। इस अवसर पर सैंकड़ों के संख्या में युवाओं ने मतदान शपथ का पाठ किया। 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि पंकज रजक, स्वीप नोडल अधिकारी सुलोचना मीना, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत किया। इस अवसर पर श्री रजक को फुल बुके एवं मोमेन्टे देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्वागत भाषण उप निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षकेत्तर कर्मीगण सहित कई अन्य मौजूद थे।