*सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत*
सुमित मिश्रा
कन्नौज- जिले के हसेरन क्षेत्र में साइकिल सवार की सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी।
जिले के हसेरन क्षेत्र वैसपुर गांव निवासी पातीराम उम्र 42 वर्ष पुत्र जसवंत की सड़क दुर्घटना मे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पातीराम मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार सुबह नरेगा का कार्य समाप्त कर चारपाई भरने गए हुए थे।
सादिकपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही घर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गये। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो लड़के तीन लड़की हैं। जिसमें छोटे बेटे की शादी नहीं हुई है। करीब 12 वर्ष पहले बीमारी के चलते पत्नी माया देवी की मौत हो चुकी है। मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण करते थे।
Jan 21 2024, 18:50