राम मंदिर के आयोजन पर प्रतिष्ठानों पर पांच-पांच दीपक जलायेंगे व्यापारी : महेन्द्र मयूर
![]()
ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 2023 को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प करते हुए दीपोत्सव, व्यापार मंडल व्यापारियों के द्वारा, मिस्ड कॉल के द्वारा व्यापारियों की जोडऩे की योजना का कीर्तिमान रचने, उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकालकर इतिहास बनाने, इसके बाद 23 एवं 24 दिसंबर को नाथ नगरी बरेली में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंघी सहित उत्तर प्रदेश शासन के कई मंत्री सांसद, विधायक, बरेली के मेयर आदि ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ है।
उनकी समस्याओं, कानून की जटिलताओं के समाधान का सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उन्होने यह भी कहा की व्यापार मंडल के पदाधिकारी जब भी चाहे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुई एक विशाल आमसभा में अनेकों प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें वर्ष 2024 में प्रदेश के चुनाव कराए जाने को लेकर घोषणा की गई। चुनाव अधिकारियों की घोषणा करते हुए 1 फरवरी 2024 से सदस्यता अभियान शुरू करने, 31 मार्च 24 तक नगर, तहसील, कस्बा, के गठन की प्रक्रिया पूर्ण करने, 30 अप्रैल 2024 तक सदस्यता अभियान पूर्ण करन की घोषणा करते हुए एक प्रस्ताव के माध्यम से बताया गया कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का भव्य आयोजन अयोध्याजी में होने पर संपूर्ण प्रदेश के व्यापारी अपनी अपनी बाजार में प्राण प्रतिष्ठा के समय शंख, घंटा, घडय़िाल बजाकर शाम को पांच पांच दीपक अपने-अपने घरों दुकानों पर जलाएंगे तथा इस दिन को दीपावली की तरह मनाएंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान आमसभा में प्रस्ताव करते हुए बांट माप पर मोहर लगाने की अवधि 5 वर्ष करने, जीएसटी के वर्ष वर्ष 2017-18-एवं 2018-19 के नोटों की वापसी करने, मिसमैच या आईटीसी के नाम पर उत्पीडऩ बंद करने, रिवाइज्ड रिटर्न की सुविधा प्रदान करने, विक्रेता की गलती की सजा क्रेता को न दिए जाने, कमर्शियल और घरेलू कनेक्शन के नाम पर व्यापारियों के उत्पीडऩ रोके जाने, व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, बुजुर्ग व्यापारियों के लिए पेंशन योजना दिए जाने, शिक्षक एमएलसी व स्नातक एमएलसी की तर्ज पर व्यापारी एमएलसी का चुनाव कराए जाने व व्यापारियों को विधानसभा और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिए जाने, खाद्य लाइसेस आजीवन करने, तथा उनके मानकों में सुधार करने तथा इसके साथ ही मंडी शुल्क समाप्त किए जाने व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए बनाई गई नीति 2023 में आवश्यक सुधार कर लागू करने आदि अनेक समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव पारित कर समाधान करने का संकल्प लिया गया।
आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारी के प्रशिक्षण के लिए 6 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। जो लगभग 6 घंटे चले। जिसमें पदाधिकारी को काफी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संगठन का जनपद में पूर्ण निर्माण करने और सक्रिय संगठन चलाने और प्रदेश के कार्यक्रम में समय-समय पर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने पर ललितपुर जिले को सम्मानित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी को भामाशाह के सम्मान से सम्मानित किया गया। जिस पर जिले के सभी पदाधिकारी ने बधाई दी और भविष्य में सक्रिय संगठन की स्थापना व्यापारी हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन, बुंदेलखंड गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, लखनलाल अग्रवाल, नवीन सिंघई, मंडलीय महामंत्री अनिल जैन, मुकेश जैन, महेश जैन मोनू, मज्जू सोनी, सतीश जैन बंटी, अवध बिहारी उपाध्याय, जय नारायण शर्मा आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
Dec 28 2023, 19:31