गिरिडीह:रेलवे लाइन के किनारे मिला महिला का शव


Image 2Image 3

गिरिडीह:निमियाघाट थाना क्षेत्र के करमाटोंगरी रेलवे फाटक के समीप धनबाद-गया रेलवे लाईन के किनारे सोमवार को एक वृ़द्ध महिला का शव पाया गया। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर थाना ले गयी। महिला की शिनाख्त नावाडीह थाना क्षेत्र के खरपीटो निवासी स्व जीतन तुरी की पत्नी यशोदा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह निमियाघाट अपने मायके आयी हुई थी। इस संबंध में बताया जाता है कि आज कुछ लोगों ने एक महिला का शव करमाटोंगरी के समीप रेलवे पटरी के किनारे पड़ा देखा। शव होने की खबर होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी। 

मृतका का चेहरा बुरी तरह से जख्मी था। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि रेलवे लाईन पार करने के दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

गिरिडीह:अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन 11 जनवरी 2024 तक कंबल वितरण का कार्यक्रम


Image 2Image 3

गिरिडीह: भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने आज गिरिडीह विधानसभा के चुंजका एवं लोधी सरांचय में कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया । इसी दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर चुंजका में राजेश साव के नेतृत्व में आशीष कुमार साव, अजय साव, रोहित साव, विनोद साव, प्रभात साव, बीरेन्द्र साव, गुड्डु साव आदि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

मौके पर श्री साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में चौमुखी विकास के साथ विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के लिए कई योजनाए चलाई जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना समेत कई तरह का लाभ दिया जा रहा है।

 वहीं श्री साव जी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान गिरिडीह विधानसभा में जिस प्रकार से यहां के लोगो को छलने का कार्य किया है वो अब युवा धीरे धीरे जाग रही है, और आने वाले लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी, भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही विकास की ओर सद्भावना की सोच रखती है यहां छोटे बड़े सभी कार्यकर्त्ता को मौका मिलता है।इसी क्रम में अकदोनी कला, टिकोडीह - पुरनानगर का भ्रमण किया

मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर पासवान, पूर्वी भाग के मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री प्रदीप राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनीलाल साहू,जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्यामल घोष, लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारक बीसकंठ प्रधान, दयाल कुमार आदि मौजूद थे।

गिरिडीह पुलिस ने 10 साइबर क्रिमिनल्स को किया गिरफ्तार,अलग अलग थाना क्षेत्रों से दबोचे गए

*

Image 2Image 3

गिरिडीह:एक बार फिर गिरिडीह साइबर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 10 अपराधियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। एसपी के निर्देश पर तीन दिनों तक चले छापेमारी अभियान में न सिर्फ पुलिस ने दस साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। यह सभी साइबर अपराधी स्वयं को फर्जी बैंक अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करते थे। साथ ही साथ विभिन्न कंपनियों से साठगांठ कर लोगों का डाटा लेकर ऐसे लोगों से ठगी करने के साथ-साथ साइबर अपराध का एक गिरोह भी चलाते थे।

उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर दी। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर का रहने वाला दशरथ मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी निवासी जितेंद्र कुमार मंडल,रिंकू कुमार, अजय मंडल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खेरोनिया का सुनील कुमार मंडल, राजधनवार थाना क्षेत्र के हरदतडीह का सचिन विश्वकर्मा, राजधनवार थाना क्षेत्र के महेशमरवा का संतोष कुमार राणा, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया का संतोष कुमार मंडल, बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह का हीरा यादव और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह का सिकंदर मंडल शामिल है।

इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 49872 रुपये नगद, 11 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, एक पासबुक, एक चेक बुक, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और दो बाइक जब्त किया है। इस संबंध में गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरिडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि बगोदर,डुमरी,अहिल्यापुर, बेंगाबाद, गांडेय थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगने का काम किया जा रहा है। इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया और लगातार दो दिनों तक छापेमारी अभियान चलाकर कुल 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि बंगाल के एक आईएएस अधिकारी को संतोष मंडल और हीरा यादव ने उनके बैंक खाते से 60 हजार की ठगी किया।

उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले से साइबर अपराध को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसी कड़ी में लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साइबर अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी लोग साइबर अपराध के धंधे में शामिल है, वह या तो अपना धंधा बदल दे, या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहे। छापेमारी दल में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के अलावे साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि सरोज मंडल, पुअनि, रोशन कुमार, पुअनि सुबल डे, सअनि संजय मुखियार, आरक्षी साकेत वर्मा, सौरभ कुमार, जितेंद्र आदि शामिल थे।

गिरिडीह:सऊदी में फंसे 3 जिलों के 45 मजदूरों को खाने के पड़े लाले;गंदे पानी पीने से हुए बीमार,चौथी बार वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार


Image 2Image 3

गिरिडीह:सऊदी अरब में फंसे राज्य के तीन जिलों के 45 मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है,मजदूरों के खाने के लाले पड़ गए हैं। जिस कंपनी में सभी कार्यरत थे, कंपनी ने किचन का दरवाजा पर ताला लगा दिया है।उन्होंने फिर एक बार वीडियो भेजकर वापसी की मिन्नतें की है।

यहां बता दें कि विदेश में फंसे इन मजदूरों को भारतीय दूतावास की ओर से तीन दिनों के लिए खाना-पीना उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब वह भी समाप्त हो चुका है।साथ ही साथ गंदे पानी पीने की वजह से ये लोग बीमार पड़ गये हैं।जिसके वजह से फंसे मजदूरो के परिजन काफी परेशान है और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे।

कंपनी ने मजदूरों का खाना-पीना किया बंद

मजदूरों ने मजदूरी की मांग को लेकर हड़ताल कर दी, तो कंपनी ने खाना-पीना देना तक बंद कर दिया और उपर से कंपनी ने मुकदमा कर दिया है। सऊदी अरब में फंसे मजदूरों ने चौथी बार सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो भेज कर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले गिरिडीह के सिकन्दर अली ने भारत एवं राज्य सरकार से तत्काल मजदूरों की मदद करने की अपील की है।उन्होंने कहा है कि रोजगार के अभाव में राज्य में आए दिन कहीं न कहीं से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। लोग रोजी रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। उक्त समाजसेवी ने कहा कि पलायन रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।

बताया जाता है कि यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से जारी है।स्थानीय मजदूर रोजगार के लिए अधिक आमदनी के प्रलोभन में लाखों रुपए खर्च कर एजेंटों के माध्यम से विदेश चले जाते हैं।जिसकी परिणीति इस रूप में सामने आती है।

ये मजदूर सऊदी अरब में फंसे हैं:

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के तारानारी के अर्जुन महतो, भागीरथ महतो, टेकलाल महतो, बेको के संतोष साव, महेश साव, कामेश्वर साव, खेतको के महेश महतो, रीतलाल महतो, विजय महतो, मुंडरो के अशोक महतो, जरमुने के सोहन कुमार, डुमरी प्रखंड के बरियारपुर के इंद्रदेव महतो, चैनपुर के राजेश कुमार महतो, पोरदाग के गणेश साव, डुमरी के सुभाष कुमार, जानकी महतो, बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के पोखरिया के जगदीश महतो, गोनियाटो के रामचंद्र महतो, गोमिया प्रखंड के करी के प्रदीप महतो, सीधाबारा के मनोहर महतो, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामू के सहदेव राजवार, रूपलाल महतो, करगालो के बहादुर महतो, नागेश्वर महतो, शीतल महतो, रोहित महतो, मेघलाल महतो, रंजन राज मेहता, सारूकुदर के भैरो महतो, उच्चाघाना के सुकर महतो, नंदलाल महतो, लोकनाथ महतो, सुनील महतो, बलकमक्का के तिलक महतो, थानेश्वर महतो, अम्बाटांड़के महानंद पटेल, प्रमोद महतो, अनंतलाल महतो, खरकट्टो के तापेश्वर महतो, सीरैय के टोकन सिंह, अलखरी के धानेश्वर महतो, नागी के चुरामन महतो, केन्दुवाडीह के भुनेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के बालगोविंद महतो शामिल हैं।

गिरिडीह:अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार 2 युवकों की अलग अलग जगहों में हुई मौत

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में दो अलग अलग जगहों पर अज्ञात वाहनों की चपेट में आ जाने के कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पहली घटना में जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो चीनो मार्ग पर हुई। जहां देर शाम किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।घटना के संबंध में बताया जाता है कि डुमरियाटांड़ निवासी शिवू ठाकुर अपनी बाइक से कुलगो चीनो पथ से कुलगो की ओर जा रहा था।

इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए डुमरी रेफर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी दुर्घटना में भी एक बाइक सवार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।गिरिडीह-महेशमुण्डा मार्ग पर चमगड्डा के समीप शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह निवासी नंदलाल दास के 19 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई।

मृतक युवक अपनी बाइक से गिरीडीह से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चमगड्डा के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा पेश आया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक युवक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।

गिरिडीह:जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को किया घायल,घरों को तोड़ा अनाज व फसलों को पहुंचाया नुकसान


Image 2Image 3

गिरिडीह:जंगली हाथियों के झुंड ने आज डुमरी के खाखीकलां में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।वहीं रोशनाटुण्डा पंचायत के विरहोरडीह और कदराडीह में पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर घर में रखे कई क्विंटल अनाज सहित कई ग्रामीणों के खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर दिया।

घायल व्यक्ति का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद बोकारो रेफर कर दिया फिर वहां से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।फिलहाल हाथियों का झुंड को वन विभाग और बांकुड़ा से आयी टीम खदेड़ते हुये सुरक्षित स्थान पर ले जाने के प्रयास में लगी हुई है।

इस संबंध में बताया जाता है कि जंगली हाथियों का झुंड बीती रात डुमरी में रोशनाटुण्डा पंचायत के विरहोरडीह और कदराडीह होते खाखी पहुंचा।आज शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो हाथियों को देखने वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। इसी दौरान एक हाथी ने खाखीकलां निवासी समसुद्दीन अंसारी (63) पिता स्व किटी अंसारी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे बोकारो रेफर कर दिया गया।इसके पूर्व शुक्रवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने विरहोरडीह में राजू दास,तुलसी दास,लालमनी दास,महावीर दास के घर और गोविन्द दास के घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखा कई क्विंटल धान,चावल खा गए।

 वहीं इसी पंचायत के कदराडीह में अर्जुन ठाकुर,रामप्रसाद ठाकुर, सीताराम ठाकुर,काली ठाकुर, बासुदेव ठाकुर,विरेन्द्र ठाकुर, खीरोधर ठाकुर के खेत में लगी आलू की फसल को बर्बाद कर दिया।

गिरिडीह:विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार की गारंटी योजना के तहत शिविर आयोजित

Image 2Image 3

बीजेपी नेताओं ने अधिकारियों को लिया आड़े हाथ 

गिरिडीह:विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार की गारंटी योजना के तहत आज गिरिडीह विधानसभा के वार्ड नंबर 9 एवं 10 विवाह भवन गिरिडीह में कैम्प लगाया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ साथ बड़ी संख्या में आम जनता ने भाग लिया और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जो सीधे आम जनता के पास लाभुकों के पास जा रही है, उसके बारे में लाभार्थियों से संवाद कर जानकारी दिया गया।

मौके पर संकल्प लिया गया कि आने वाले 2047 तक मोदी जी का संकल्प है कि हम भारत को हम एक विकसित देश बनायेंगे और गुलामी वाली मानसिकता से बाहर आएंगे।

कहा, लेकिन जिस तरह से मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास का पहिया दौड़ रहा है, भारत विश्व गुरु की ओर बनने को अग्रसर है तो हम तमाम लोगो का कर्तव्य बनता है कि देश को विकसित देश बनाने के लिए हम सभी मिलकर और इस योजना में मोदी जी का साथ दे, लेकिन बहुत अफसोस के साथ कहना पड रहा है कि मोदी जी की जो गारंटी योजना है - गारन्टी मतलब गारंटी, मोदी जी की गारन्टी योजना में हमारे गिरिडीह नगर में जो कार्यक्रम हो रहा है इसमे लोग उदासीनता बरत रहे हैं।वक्ताओं ने कहा कि सही समय पर जानकारी नहीं दिया जा रहा है, हमारे वार्ड में जब किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई थी, ये तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लोग हैं,जिन्होंने स्वयं सूचना देकर कुछ लोगो को बताया, आज कार्यक्रम है तो सुबह सूचना यहां लोग दे रहे हैं, जिससे आम लोगों तक मैसेज पहुंच नहीं पा रहा है। 

कहा कि यहां के पदाधिकारी ये समझ ले कि ये किसी पार्टी का काम नहीं है, ये भारत को विकसित देश बनाने के लिए है, इसलिए वेसे पदाधिकारियों को आग्रह और सचेत करना चाहते हैं कि किसी के इशारे पर जो यहां के स्थानीय जन प्रतिनिधि हैं, उसके इशारे पर काम ना करे और मन को साफ कर के देश के विकास में अपना योगदान दे।

इस दौरान भाजपा नेता चुन्नूकांत सिन्हा, संदीप डंगईच, विनय सिंह, हरजिंदर सिंह बग्गा, नागेश्वर दास, राजेश जयसवाल, प्रवीन कुमार, ज्योतिष शर्मा,रंजीत यादव वार्ड पार्षद, रंजय बरदियार बरदियार, गौतम कुमार,मनोज कुमार मौर्या आदि मौजूद थे।

गिरिडीह:पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर की हत्या,भागते पुत्र को गांव वालों ने पकड़ा


					
Image 2Image 3


गिरिडीह:जिले में बिरनी प्रखंड के चौंगाखार पंचायत अंतर्गत परसबनी गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे एक कलयुगी बेटे ने घर में अपने पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी।

घटना में 55 वर्षीय पिता सुखदेव सोरेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का तीसरा पुत्र संदीप सोरेन अपनी माँ के सामने पिता पर प्रहार किया और भागने लगा।मृतक की पत्नी रूपा देवी व परिजनों ने हल्ला किया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। सुखदेव सोरेन जमीन पर गिरा हुआ था। 

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ देखकर संदीप सोरेन घर से काफी दूर भाग चुका था। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे गिरफ्त में लिया और घर ले आए।इधर परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को घर पर हाथ-पैर बांध दिए। 

घटना की सूचना भरकट्टा ओपी सुमंत प्रसाद को दे दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस कुछ देर पहले मौके पर पहुँची।भरकट्टा पुलिस का कहना है कि सूचना मिली है कि हत्या के आरोपी को ग्रामीणों ने कब्जे में ले लिया है।वहीं शव को थाना ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

*वन विभाग व विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई डीलो साव की मृत्यु:सुनीता कुमारी,जिप सदस्या,डुमरी


Image 2Image 3

गिरिडीह:डुमरी प्रखंड के खैरटुंडा पंचायत के तेलियाटुंडा निवासी डिलो साव की हाथियों के कुचलने से मृत्यु हो गई। शव के अंतिम दर्शन करने पहुंची जिप सदस्या सुनीता कुमारी ने इस दौरान कहा कि 

हाथियों को करंट ना लगे, इसको लेकर विद्युत विभाग लगातार रात को बिजली काट रही है,गांव में बिजली नहीं रहने के कारण अंधेरे का फायदा उठाते हुए हाथी गांव के नजदीक पहुंच गए,

लाइट जलते हुए देखकर हाथी कभी गांव की ओर नहीं आते थे, यदि गांव में लाईट होती तो इतनी बड़ी घटना से बच सकते थे।

जिप सदस्या ने कहा, लगातार हो रही रात्रि में बिजली कटौती के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारी कहते हैं, वन विभाग के निर्देश पर बिजली कटौती कर रहे हैं, जबकि वन विभाग के अधिकारी कहते हैं हमने तो विद्युत विभाग को जंगल तरफ गुजर रहे जर्जर तार पोल को दुरुस्त करने के पत्र निर्गत किया है।

जिप सदस्या ने कहा कि हाथियों को गांव से निकालने की पर्याप्त व्यवस्था विभाग के पास बिल्कुल ही उपलब्ध नहीं, पहले पश्चिम बंगाल के रेस्क्यू टीम यहां पहुंचती थी और हाथियों के झुंड को व्यवस्थित तरीका से इस क्षेत्र से निकाल कर दूर के जंगलों तक छोड़ आते थे, परंतु वर्तमान समय में ऐसी व्यवस्था अभी वन विभाग के द्वारा नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि जबकि गिरिडीह जिला में पिछले 3 महीना से हाथी तांडव मचा रहे हैं, यह व्यवस्था सारी पहले उपलब्ध करानी चाहिए थी, परंतु वन विभाग के अधिकारी कुंभकरण के नींद में सो रहे थे।

 जिप सदस्या सुनीता कुमारी ने गिरिडीह उपायुक्त से वैसे लापरवाही अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

गिरिडीह:सांसदों के निलंबन के विरुद्ध इंडिया गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन व जुलूस


Image 2Image 3

गिरिडीह:142 सांसदों के निलंबन के विरुद्ध इंडिया गठबंधन के देशव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन गिरिडीह में भी किया गया। शहर के टावर चौक में हुए धरना में गठबंधन के अलग अलग दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 जबकि सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू के साथ जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, भाकपा माले के राजेश सिन्हा, आम आदमी पार्टी के कृष्णा मुरारी शर्मा, जेडीयू के त्रिभुवन दयाल के साथ अलग अलग दलों से अशोक विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, गिरेंदर यादव, प्रमिला मेहरा, गीता हाजरा समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस दौरान शामिल हुए।

मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संसद भवन में हुए घटनाक्रम पर जवाब मांगने पर 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया, इसे तो जाहिर होता है अब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं, और पीएम और गृह मंत्री से सदन में जवाब मांगना भी उचित नहीं रह गया है, ऐसे में लोकतंत्र बचेगा कैसे।

 इधर कांग्रेस के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अब तानाशाह बन चुकी है, और देश में अब विपक्ष को सदन में देखना तक मोदी सरकार नहीं चाहती।इससे पूर्व नारे बाजी करते हुए जुलूस निकाला गया।