अधिवेशन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम तेईस व चौबीस को बरेली में
ललितपुर। उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल का अधिवेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 व 24 दिसम्बर 2023 को बरेली जनपद में आयोजित होगा। दो दिन तक कई सत्रों में व्यापार मण्डल का प्रशिक्षण शिविर चलेगा।
जिसमें संगठनात्मक चर्चा, संगठन की मजबूती पर चिंतन एवं व्यापार को बदले परिदृश्य में ले जाने की योजना बनेगी। इसके साथ ही तय होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारियों का कदम क्या होगा ? वह किस दिशा और किस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम के लिए संगठन की प्रदेश टीम ने कई दिन पूर्व से ही तैयारिया शुरू कर दी थी। यहां यह भी बताते चले कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (रजि.) की स्थापना पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा व लाला विशम्भर दयाल अग्रवाल ने माँ गंगा के पावन तट के किनारे वाराणसी में आज से 50 वर्ष पूर्व की थी।
वर्ष 2023 में अपनें 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन इसको स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप मे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के तहत मना रहा है, जिसमें दीपोत्सव, व्यापार मण्डल व्यापारियों के प्रतिष्ठान, टोल फ्री मिस्ड कॉल अभियान व पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा भी निकाली जा चुकी है। इसका समापन अधिवेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगा। इसकी जिम्मेदारी बरेली इकाई को दी गई है। बरेली निवासी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता के अनुसार 40 प्रमुख पदाधिकारियों की टीम अधिवेशन की तैयारी कर रही है, अतिथि स्वागत, भोजन, विश्राम इन सभी की जिम्मेदारी अलग-अलग लोंगो की वितरित की गई है।
प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों की भी कार्यक्रम मे आने की संभावना है। विभिन्न सत्रों के माध्यम से व्यापारियों को बदलते बाजार और संशाधनों के प्रति जागरूक किया जायेगा। एक सत्र ऑनलाइन बाजार की चुनौतियों पर भी रखा गया है। इसमें व्यापारियो को बताया जायेगा कि संसाधनों का उपयोग कर अपने बाजार को इससे बड़ा बनाना होगा। यह सब कैसे हो सत्र में इसकी जानकारी दी जायेगी। एक सत्र में व्यापारियों की सकारात्मक ऊर्जा का राष्ट्र निर्माण में उपयोग पर चर्चा होगी।
इसके अलावा संभावनाओं को अवसर में बदलने के तरीके भी बताये जायेंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्ेश्य व्यापारी प्रतिनिधियों में उनकी क्षमता विकसित करने एवं संगठनात्क कार्यो में दक्षता लाना है। युवा व्यापारियों को संगठन से ज्यादा से ज्यादा जोडऩे के लिए संगठन की युवा इकाई की गतिविधियों को भी सक्रिय किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में प्रांतीय पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल महामंत्री, जिला चेयरमैन, अध्यक्ष व महामंत्री, नगर अध्यक्ष व महामंत्री के साथ अनुसांगिक संगठन (युवा, महिला, आई.टी) के पदाधिकारी सम्मिलित होगे।
दरअसल जिला व नगर कमेटी का सीधे तौर पर स्थानीय बाजार कमेटी से जुड़ाव होता है। एक-एक दुकान तक उनकी पहुंच बाजार कमेटी के माध्यम से आसानी से हो सकती है, इसलिए जिला व नगर के व्यापारी प्रतिनिधियों को प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा जो कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री भी है के अनुसार प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में जहां प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी तो सम्मिलित होगे, वहीं राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख व्यापारी नेता भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं अलग-अलग सत्रों को संबोधित भी करेंगे। प्रत्येक सत्र के प्रशिक्षण देने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक नियुक्त किये जायेंगे। 20 प्रांतो के व्यापारी नेताओं के कार्यक्रम में आगमन की सूचना संगठन को प्राप्त हो चुकी है। अधिवेशन में अंतिम दिन सम्मान समारोह होगा, जिसमें स्वर्ण जयंती वर्ष के अन्तर्गत संगठन द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों में दीपोत्सव, व्यापार मण्डल व्यापारियों के प्रतिष्ठान, टोल फ्री मिस्ड कॉल अभियान व व्यापारी स्वाभिमान यात्रा मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला व नगर को सम्मानित किया जायेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर, प्रदेश महामंत्री डा.दिलीप सेठ व राजेन्द्र गुप्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी इन जिला/नगर के नामों पर विचार कर रहे है। प्रेस वार्ता में प्रदेश चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन, डा.प्रीतम सर्राफ, जिनेन्द्र पंसारी, अभय जैन एड., मुन्नालाल, आनन्द जैन, अशोक अनौरा, नवीन सिंघई, पंकज बिरधा, लखन अग्रवाल, महेश सतभैया, आलोक मयूर, सतीश जैन बन्टी, राजीव सुड़ेले, मज्जू सोनी, राहुल मोदी, अंकित सतभैया, राहुल अनौरा, विजय, मनोज जैन, जगदीश जैन, संदीप सर्राफ, अनिल जैन, मु.नईम, सनत जैन, सन्तोष साहू, संजीव कप्तान, महेश जैन मोनू, पुष्पेन्द्र जैन, इं.विनय जैन, रामप्रकाश साहू, अरविन्द गोस्वामी बार, मनोज जैन, संजीव जैन, सुरेश अग्रवाल, अरविन्द, रमाकान्त तिवारी, सन्मति सर्राफ, अरविन्द जैन, जिनेन्द्र जैन, उदयभान सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
नाम तय कर सम्मान किया जायेगा
बरेली में आयोजित होने वाले प्रदेश के प्रशिक्षण वर्ग में हमारे जनपद ललितपुर से बरेली प्रदेश चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक अनौरा, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू आदि सभी पदाधिकारी 22 दिसम्बर 2023 को साधन रेल एवं निजी वाहन से बरेली पहुंच जायेंगे।
Dec 22 2023, 18:52