अब जिला प्रशासन की निगरानी में होगी नगर निगम की सभी खरीदारी: गरिमा
![]()
बेतिया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि अब जिला प्रशासन की निगरानी में नगर निगम की सभी संसाधनो की खरीदारी संपन्न की जायेगी। वही प्रतिवर्ष के करोड़ों के संसाधनों के खरीद की निविदा प्रक्रिया भी जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के स्तर से मनोनित पदाधिकारीगण की देखरेख में संपन्न की जा सकेगी। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बीते अक्तूबर 2023 में बोर्ड से पारित प्रस्ताव के बाद उनके अनुरोध पर डीएम द्वारा जिला के दो प्रतिनिधि पदाधिकारी का मनोनयन कर दिया गया है। राज्य कर के स्थानीय उपायुक्त राजन कुमार श्रीवास्तव और जिला कोषागार के सहायक कोषागार पदाधिकारी सुनील पासवान नगर निगम की क्रय समिति में जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिलाधिकारी स्तर से मनोनित किए गए हैँ। यहां उल्लेखनीय है कि नगर आयुक्त के स्तर से संपन्न साफ सफाई कार्य की आउटसोर्सिंग एजेंसी 'पाथेय' के साथ अनुबंध में विहित प्रावधान की अनदेखी वाली महापौर की आपत्तियों से सहमत होने के बाद विभागीय जांच के आधार पर विभागीय अपर मुख्य सचिव के सख्त आदेश के आलोक में नगर आयुक्त शंभू कुमार को पाथेय के साथ नगर निगम के तीन साल और दो साल और कार्य करने के अनुबंध को रद्द करना पड़ा है। श्रीमती सिकारिया ने जिला पदाधिकारी महोदय को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब जिला प्रशासन स्तर के दो प्रतिनिधि सदस्य के नगर निगम की क्रय समिति में शामिल रहने से सरकारी विहित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
बेतिया नगर निगम बोर्ड से पारित स्ट्रीट लाइट खरीदारी के प्रस्ताव पर अन्य नगर निकायों के द्वारा खरीद दर एवं मानक में काफ़ी अंतर पाए जाने के कारण अब खरीदारी पर विभाग से लगी रोक
बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने की कार्रवाई पर नगर विकास एवं आवास विभाग से रोक लगा दी गई है। हालांकि स्ट्रीट लाइट व हाई मास्त लाइट की खरीद के लिए बोर्ड से करीब चार माह पूर्व पारित प्रस्ताव पर अन्य निकायों द्वारा विभागीय प्रावधानों की अनदेखी के कारण ऐसी स्थिति बनी है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इससे संबंधित खरीदारी पर रोक संबंधी आदेश में विभाग के अपर निदेशक शशिभूषण प्रसाद के द्वारा कहा गया है कि बिहार के अनेक नगर निकायों में स्ट्रीट लाइट, पोल और अन्य उपयोगी सामानों की खरीद में निर्धारित दर एवं उसके मानक की अनदेखी तथा प्रतिष्ठित कंपनियों से लाइटों का क्रय नहीं किये जाने की जानकारी मिलने पर अगले आदेश तक ऐसी कोई भी खरीदारी पर नगर विकास एवम आवास विभाग से रोक लगा दी गई है।
Dec 16 2023, 21:46