एक्सएलआरआई ने अपने 75 वें वर्ष पूरे होने पर मनाया प्लेटिनम जुबली,इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ थे मुख्य अतिथि

जमशेदपुर: एक्सएलआरआई अपने 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जुबली मना रहा है। इस अवसर पर टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 2047 तक हमारा देश विश्व गुरु बन जाएगा।

Image 2Image 3

 उन्होंने एक्सएलआरआई संस्थान के युवाओं से कहा कि आने वाला समय आप लोगों के हाथ में है। अभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन, इंटरनेट द्वारा नई तकनीकी का प्रयोग हो रहा है। उसी में आगे का भविष्य समाहित है। हम चाहते हैं कि चाहे देश का विकास हो, उद्योग का विकास हो। 

मशीन में तकनीकी का समुचित आप प्रयोग करें और देश के विकास में अपना योगदान दे।

 उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं के लिए जमशेदजी एक आइकन है। उन्होंने देश के विकास के बारे में कहा कि आज हमारा देश खुद ही कई ऐसी वस्तुओं का निर्माण कर रहा है, जो छोटी-छोटी वस्तुएं हम विदेश से मांगते थे। इससे एक ओर हमारा देश आत्मनिर्भर बना है। वहीं दूसरी ओर भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। कई लोगों को इससे रोजगार भी मिल रहा है।

 उन्होंने कहा कि जिस प्रकार टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन अपने कार्य के साथ वैल्यू ऐड कर रहे हैं, इस तरह हम लोग भी अपने देश के विकास में नई तकनीकी का उपयोग करेंगे।

 सीखने का अंत कभी नहीं खत्मसाफ होता है। उन्होंने एक्सएलआरआई कि युवाओं से कहा कि आपको हम अपने पार्लियामेंट में आमंत्रित करते हैं। वहां पर आप सब कुछ देख सकते हैं।

इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने भी संबोधित किया। उपराष्ट्रपति महोदय को प्लैटिनम अवार्ड देखकर सम्मानित किया गया।

राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार और खनिज संपदाओं की खुली लूट के मुद्दे को लेकर भाजपा ने रविवार को साकचीमें किया प्रदर्शन


Image 2Image 3

जमशेदपुर: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से 300 करोड़ से अधिक की नकद बरामदगी एवं पूरे राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार और खनिज संपदाओं की खुली लूट के मुद्दे को लेकर भाजपा ने रविवार को साकची बड़ा गोलचक्कर पर 'विशाल धरना-प्रदर्शन' किया. 

इस धरना-प्रदर्शन में चंदनकियारी के विधायक, पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, अभय सिंह समेत अन्य मुख्यरूप से शामिल थे. भाजपाइयों ने हाथों में बैनर लेकर विरोध जताया साथ ही हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो और हेमंत सोरेन चोर है जैसे नारे लगाये.

 प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की. अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड एक बार फिर शर्मसार हुआ है. उन्होंने इस घटना की जांच ईडी से कराने और ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर यह पता लगाने की मांग की है कि इतने नकदी पैसे कहां, किस कारण से और किसके स्रोत से आए है ताकि भ्रष्टाचार की गंगोत्री को बंद किया जा सके.

जमशेदपुर: उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल

Image 2Image 3

 जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ के प्लैटिनिम जुबली समारोह में 10 दिसंबर को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। 

उल्लेखनीय है कि एक्सएलआरआइ जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबिली समारोह का आयोजन कर रहा है. समारोह को लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों को आमंत्रित किया जा रहा है. 10 दिसंबर को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शहर आयेंगे।

 वे एक्सएलआरआइ जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लैटिनम जुबिली समारोह में मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को सोनरी एयरपोर्ट से एक्सएलआरआई तक मॉक ड्रिल किया गया।

समारोह में उपराष्ट्रपति के साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस भी उपस्थित रहेंगे।

आज केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की शिष्टाचार


Image 2Image 3

जमशेदपुर: आज केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से नई दिल्ली में उनके सरकारी आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी जी भी मौजूद रहे।

दुखद खबर : जमशेदपुर के मानगो में आज अपराधियों के गोली के शिकार हुए टाइगर जवान भी शहीद, सज्जाद नामक युवक की भी इसी घटना में सुबह हुई थी मौत

Image 2Image 3

जमशेदपुर :आज सुबह मानगो में अपराधियों के फायरिंग में घायल हुए पुलिस फोर्स के टाइगर जवान भी शहीद हो गए। एक व्यक्ति की सुबह मौत हो चुकी है।

घटना आज सुबह की है। अपराधियों ने अंधाधुंध फायर कर सज्जाद नामक युवक को घायल कर दिया जिसकी मौत सुबह इलाज के क्रम में टीएमसीएच में हो गयी।इस घटना की सूचना के बाद टाइगर जवान घटना स्थल पर पहुंची और एक अपराधी को दबोच लिया।इसी क्रम में एक टाइगर जवान भी अपराधी के गोली से घायल हो गया।जिसकी इलाज टीएमसीएच में चल रही थी।जिसकी भी मौत इलाज़ के क्रम में हो गयी।

जानकारी के अनुसार मृतक जिला पुलिस टाइगर मोबाइल जवान रामदेव महतो है जो

गोली चलेने की एक घटना में शहीद हो गए हैं। रामदेव महतो मानगो में गोली चलने की सुचना पाकर अपराधियों की धरपकड़ में लगे थे। उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाते हुए भरी सड़क में अपराधी को धर दबोचा था। लेकिन इसी बीच अपराधी ने उनपर गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें जमशेदपुर टीएम्एच ईलाज के लिए लाया गया था. लेकिन ईलाज के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए। 

मनोहरपुर के बेटे की जमशेदपुर में शहीद होने की खबर से मनोहरपुर में शोक की लहर दौड़ गयी है। मनोहरपुर तरतरा गांव निवासी शहीद रामदेव महतो के पिता का नाम नितेनचन्द्र महतो है। पिता खेतीबाड़ी कर गुजर बसर करते हैं। बेटे के शहीद होने की खबर से घर में मातम पसर गया है। मालूम रहे की मानगो में चल रही अंधाधुंध फायरिंग के बीच उन्होंने अपराधियों को पकड़कर सड़क पर चल रहे निर्दोष कई लोगों की जान बचाने का साहसिक कार्य किया था। लेकिन अफ़सोस इस जांबाजी में हमने अपना एक वीर बेटा खो दिया।

डब्ल्यूपीएल की नीलामी आज, झारखंड की एक मात्र खिलाड़ी अश्विनी पर लगेगी बोली

*

Image 2Image 3

जमशेदपुर. शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन के लिए छोटी नीलामी होगी. मुंबई में होनेवाली इस नीलामी में कुल 30 स्थान के लिए 165 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें 104 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.

 इसमें जमशेदपुर की युवा ऑलराउंडर अश्विनी कुमारी का नाम भी शामिल है. अश्विनी कुमारी का बेस प्राइज दस लाख रुपये है. हाल ही में ईस्ट जोन की टीम ने अश्विनी कुमारी के नेतृत्व में सीनियर महिला इंटर जोनल टी-20 ट्रॉफी का खिताब जीता है. अश्विनी कुमारी एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ अच्छी गेंदबाज भी हैं. 

पिछले वर्ष डब्ल्यूपीएल के पहले संस्करण में गुजरात जायंट्स की टीम ने अश्विनी कुमारी को 35 लाख रुपये में खरीदा था. पूरे झारखंड से अश्विनी कुमारी इकलौती खिलाड़ी हैं, जिनका नाम ऑक्शन लिस्ट में है.

न्यूज़ अपडेट: सुबह अपराधी के गोली से घायल सज्जाद की मौत,टाइगर जवान का चल रहा इलाज़, एक अपराधी पकड़े गए


Image 2Image 3

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नम्बर 16 जवाहारनगर के माधव कॉलोनी में दिनदहाड़े सज्जाद नामक व्यक्ति पर अपराधियों ने गोली मारी वहीं घटना की सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल भी मौके पर पहुंचे इस दरमियान अपराधियों को पकड़ने के दरमियान टाइगर मोबाइल को भी गोली लगी साथ साथ एक अपराधी को भी पकड़ लिया गया। 

वहीं बता दे अपराधियों द्वारा सुबह 7:00 बजे से ही रेकी किया जा रहा था। वहीं अपराधियों द्वारा 10:00 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद वहां के लोगों ने आनन्- फानन में जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल इलाज के लिए ले जा रहा था। जहां पर सज्जाद नामक युवक की मौत हो गई और टाइगर मोबाइल का अभी इलाज चल रहा है।

 वहीं जमशेदपुर के एसपी कौशल किशोर द्वारा बताया गया कि चार की संख्या में अपराधी आए थे जिन्होंने सज्जाद नामक युवक पर गोली चलाई , वहीं घटनास्थल पर तीन हथियार और कई गोली भी बरामद की गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की खोज जारी है.  

वहीं गोली चलाने का कारण अभी जांच का विषय बना हुआ है फिलहाल एक अपराधी पुलिस के शिकंजे में आ गई है और वही सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

सरायकेला सर्वजन पेंशन योजना के तहत लाभुकों को मिली पेंशन की स्वीकृति,

Image 2Image 3

सरायकेला : चांडिल प्रखंड के चावलिबासा पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उक्त लाभुकों निमाई पोद्दार, झुनपुकी महतो, कल्पना देवी, रुपबाला देवी,पूजा महतो ,अमीन महतो को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसहार्ता चांडिल, प्रमुख महोदय की उपस्थिति में ऑन द स्पॉट प्रदान किया गया जिसके तहत पेंशन स्वीकृति पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ उठी।

 इस दौरान वृद्ध महिलाओं ने जिला प्रशासन एवं माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया उन्होंने बताया कि किस प्रकार पूर्व मे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था परंतु अब उन्हें योजना से मिलने वाले लाभ से उनके परिवार में काफी बदलाव आएगा।

ब्रेकिंग्: अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल,टीएमसीएच में चल रहा है इलाज़


Image 2Image 3

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 17 का रहने वाला टांडा नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली ।

घायल अवस्था में टीएमएच में कराया गया भर्ती जहां उसका इलाज शुरू हुआ। वहीं इस घटना में एक टाइगर मोबाइल के जवान को भी लगी गोली उसे भी टीएमएच लाया गया है.

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात

Image 2Image 3

जमशेदपुर: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात, पुर्वी सिंहभूम जिले के सुरदा, चापड़ी और केंदाडीह खदान को खोलने की दिशा में पहल करने की मांग की, कहा- बंद हो चुके खदान के कारण क्षेत्र का विकास हुआ है ठप्प, हजारों लोग हुए हैं बेरोजगार।

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को माननीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से नई दिल्ली में मुलाकात की। 

इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने पड़े पुर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में बंद पड़े सुरदा, चापड़ी और केंदाडीह खदानों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि कभी हिंदुस्तान कापर लिमिटेड (एचसीएल) की शान में शुमार झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के मउभंडार स्थित इंडियन कापर काम्पलेक्स (आइसीसी) युनिट आज वीरान है।

 आइसीसी क्षेत्र की तमाम कापर माइंस फिलहाल बंद हो गयी है। जिसमें एकमात्र चलने वाली सुरदा माइस में भी कार्य बंद है। एचसीएल की पूर्वी सिंहभूम जिले में चापड़ी, राखा, सुरदा, केंदाडीह, पाथरगोड़ा व धोबनी माइंस है। राखा-चापड़ी खदान दोबारा शुरू करने को लेकर भूमिपूजन हो चुका है। लेकिन कार्य अभी भी अधर में पड़ा है। इसके साथ ही, एक कॉनसन्ट्रेशन प्लांट टेंडर नही होने के कारण बंद पड़ी है। 

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने आग्रह करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार झारखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर बंद पड़े खदानों को दोबारा खोलने की दिशा में शीघ्र पहल करें। जिस कारण से भी खदान नही खुले हैं, उन सभी पहलुओं पर केंद्र सरकार झारखंड सरकार के साथ मिलकर जरूरी समीक्षा कर इस दिशा में पहल करे। जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के साथ क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। 

कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को बताया कि हाल में ही हिंदुस्तान कापर लिमिटेड ने अपना 57वां स्थापना दिवस मनाया। परंतु खदानों के वर्षों से बंद होने के कारण लोगों में उत्साह नही है। तो वहीं, इंडियन कापर काम्पलेक्स (आइसीसी) के भविष्य को लेकर भी लोग चिंतित हैं। खदान के बंद होने से स्थानीय स्तर पर सैंकड़ों परिवार तबाह और हज़ारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। इससे लोगों को प्रतिदिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि६ मुसाबनी में खदानों की बंदी के बाद लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ गया है। रोजगार जाने से बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन कर लिया। क्षेत्र का विकास कार्य ठप होने के साथ, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, स्वच्छता समेत सभी सुविधाएं प्रभावित हो गयीं है। वहीं, खदान बंद होने से क्षेत्र में माइंस मिडिल स्कूल, माइंस हाई स्कूल, सुरदा माइंस मिडिल एवं हाई स्कूल को एचसीएल ने बंद कर दिया। मुसाबनी माइंस मिडिल स्कूल में तेलगु, तमिल, ओडिया, बांग्ला, उर्दू, हिंदी, अग्रेजी समेत करीब आधा दर्जन से अधिक भाषाओं की पढ़ाई होती थी। सुरदा माइंस स्कूल अब खंडहर में तब्दील हो गया है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद इन मुद्दों पर समीक्षा और अध्ययन के बाद उचित पहल का आश्वासन दिया।