उलियान स्थित नील सरोवर की जमीन का अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने किया हंगामा

Image 2Image 3

जमशेदपुर: कदमा उलियान स्थित नील सरोवर की जमीन का अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के सदस्यों ने शनिवार को जमकर बवाल काटा. 

समिति के सदस्य उलियान स्थित समाधि स्थल पर जुटे और वहां से पारंपरिक हथियार के साथ नारेबाजी करते हुए नील सरोवर पहुंचे. यहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन सभी जबरन भीतर घुस आए और नारेबाजी की. 

समिति का आरोप था कि उक्त जमीन स्वर्गीय गणेश चंद्र महतो के नाम पर है इसलिए उनके नाम का बोर्ड उक्त स्थल पर लगाया जाना चाहिए. समिति के सदस्य अनूप महतो ने बताया कि सरोवर की जमीन पर मंत्री बन्ना गुप्ता, टाटा स्टील समेत अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है जो उचित नहीं है.

इधर, डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता, कदमा थानेदार समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया. लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े थे. सूचना मिलने पर एसडीओ पीयूष सिन्हा भी मौका पर पहुंचे और समिति के सदस्यों से वार्ता की. लगभग आधे घंटे की वार्ता के बाद भी किसी तरह का निर्णय नहीं निकला. एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले से उच्च अधिकारियों का अवगत कराया जाएगा.

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के निवास पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया


जमशेदपुर, आज केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के निवास स्थान घोड़ा बांधा में महाप्रसाद का आयोजन किया गया है ।

Image 2Image 3

श्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि सोहराय के शुभ अवसर पर लक्ष्मी माता घर आती है। अभी काली पूजा संपन्न हुआ। छठ की तैयारी है। इस पर्व त्योहारों का समय मन विकार से रहित होकर हम सब एक होकर मिलते हैं।

गौरतलब है कि इस अवसर पर पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में दलगत राजनीति, किसी प्रकार के मनमुटाव को दूर रखते हुए, सभी लोग यहां महाप्रसाद ग्रहण करने आते हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का दौरा झारखंड में अभूतपूर्व था। उन्होंने एक ऐसे वीर योद्धा को श्रद्धांजलि देने झारखंड आए थे, जिस पर पूरा देश गौरवान्वित है और भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को हम लोग गौरव दिवस के रूप में मानते हैं। इनकी वीर गाथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से आती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसे कई जनजातीय वीर योद्धाओं का स्मरण किया, जिन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर इस मातृभूमि को अपने रक्क्तों से सींचा। यह एक नया भारत है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत को बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की है।

उन्होंने इन क्षेत्रों के विकास के लिए 24000 करोड रुपए की योजना तैयार की है। आज भी कई जनजातीय कम्युनिटी के लोग गुफाओं और कंदराओं में रहते हैं। इनसे विकास काफी दूर है।

प्रधानमंत्री जी की कोशिश है कि इन सभी लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम अभी जिस पद पर हैं, उसका लाभ सभी लोगों तक पहुंचे। हम सब का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। इसी मूल मंत्र को लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।

छठ पूजा के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कुल 11000 (ग्यारह हजार) परिवारों के बीच लौकी का वितरण किया गया.

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा अंतर्गत कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर एवं मानगो क्षेत्रों में कुल 11000 (ग्यारह हजार) परिवारों के बीच लौकी का वितरण किया गया.

Image 2Image 3

लोक आस्था के महापर्व के अवशर पर जहाँ एक ओर लौकी की कीमत में भारी बढोत्तरी एवं किल्लत देखने को मिलती है एैसी स्थिति में माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के छठ व्रत धारियों की सुविधा प्रदान करते हुए उनके आवासीय कदमा कार्यालय से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत कदमा,सोनारी,बिस्टुपुर एवं मानगो में लौकी भेजा गया.

माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के साथी कार्यकर्ता के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्टॉल लगाकर लौकी का वितरण किया गया.

काल जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सिविल लगाकर छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क 5100 सूप (पूजन सामग्री) का वितरण किया जाएगा.

सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने की छठ घाटों की साफ-सफाई, संस्था के सदस्यों ने विभिन्न छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाकर किया श्रमदान।

जमशेदपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर लोगों का उत्साह अपने चरम पर है। महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर गुरुवार को शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में बाबूडीह स्थित झरना घाट, बारा घाट, लाल भट्ठा एवं भुइयांडीह में सफाई अभियान चलाया गया।

Image 2Image 3

इस दौरान लोक समर्पण के सदस्यों ने घाट पर झाडू लगाकर कुड़ा-करकट साफ किया। इस दौरान घाट जाने वाले रास्ते एवं नदी के किनारे वाले भाग की व्यापक सफाई की गई।

बंदना पर्व के अवसर पर दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन

पश्चिमी सिंहभूम जिला के हुडांगदा पंचायत के महतो देवगांव में बंदना पर्व के अवसर पर दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन हुआ.

Image 2Image 3

समापन समारोह में मुख्य अतिथि झामुमो नेता सह विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव, मुखिया लक्ष्मी गागराई, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, बीस सूत्री अध्यक्ष दोराय जोंको शामिल थे.

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की


Image 2Image 3

जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता एवं जमशेदपुर के पूर्वी के विधायक सरयू राय अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मानवता की लड़ाई लड़ी थी। आज झारखंड बने हुए 23 वर्ष हो गए। इस नए परिवेश में हमें एक मानक रेखा तय करनी है कि हम झारखंड के सुख समृद्धि को कैसे आगे ले जाएं? कैसे विकास हो?

 उन्होंने कहा कि 2 वर्ष बाद हम लोग स्थापना के 25 वर्ष मनाएंगे। उस समय हम आकलन करेंगे कि झारखंड ने कितना विकास किया है। हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य और राष्ट्र के विकास की ओर ध्यान देना है।

आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के मुताबिक उनको हाउस अरेस्ट किया गया


Image 2Image 3

जमशेदपुर: आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के मुताबिक बुधवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. उनके कदमा आवास पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है. हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें कुछ कहा नहीं गया है, लेकिन उनके घर की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है. 

इस संबंध में सालखन मुर्मू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार शाम को बिरसा मुंडा प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कार्यक्रम की अनुमति प्रदान नहीं करने से संबंधित पत्र दिया गया. उन्होंने कहा कि अभी तक आदिवासी समुदाय अपनी धार्मिक आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहे है. अब सरकार द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर भी पहरा लगा दिया गया है. जो कहीं ना कहीं संविधान का उल्लंघन है.

 अन्य जिलों में अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर रहे है. मुर्मू ने कहा कि सरना धर्म कोड को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा. आज कार्यक्रतोओं के साथ बैठक कर आगे की रणनिति तय करेंगे. 

वहीं केंद्रीय अध्यक्ष के हाउस अरेस्ट की खबर सुनते ही अभियान के सदस्य सालखन मुर्मू के आवास पहुंचने लगे. एहतियात के तौर करनडीह चौक पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

जमशेदपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता उलिहातू होंगे रवाना


Image 2Image 3

जमशेदपुर :- 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूंटी जिले के उलिहातू में होने वाले विशाल जनसभा में जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

बुधवार को पीएम मोदी की विशाल जनसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में विभिन्न मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता खूंटी प्रस्थान करेंगे। इस संबंध में मंगलवार को जमशेदपुर महानगर प्रभारी सह भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने जमशेदपुर महानगर की तैयारियों का जायजा लिया। 

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कई बैठकों में हिस्सा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बुधवार सुबह जमशेदपुर महानगर से हजारों कार्यकर्ता खूंटी रवाना होंगे, इस दौरान जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी साथ मौजूद रहेंगे। 

सभा की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि बुधवार 15 नवंबर को खूंटी जिले के उलिहातू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा है। जिसमें जमशेदपुर महानगर से 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी खूंटी जायेंगे। 

जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया है कि प्रत्येक बूथों से कार्यकर्ता खूंटी की सभा में शामिल होंगे। जिसमें 54 बसों के साथ सैकड़ों की संख्या में चार पहिया निजी वाहन से कार्यकर्ता खूंटी रवाना होंगे। 

बताया कि सभी मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सुबह 7 बजे खूंटी प्रस्थान करने का समय तय किया गया है। सुबह 8 बजे चांडिल टोल प्लाजा पर सभी मंडलों के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और वहां से खूंटी के लिए एक साथ रवाना होंगे। 

वहीं, जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है। खूंटी की जनसभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर महानगर ने व्यापक तैयारियां की है। सभी बसों में मंडल क्षेत्र के प्रमुख नेतागण मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सभी बसों के विवरण जैसे बस ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर और बस प्रमुख के पूर्ण विवरण लिए गए हैं।

पीएम मोदी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। जिसे सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व आमजन पूरी तन्मयता से लगातार जुटे हैं। सभा में जमशेदपुर महानगर से हजारों कार्यकर्ता व आमजन उपस्थिति दर्ज कराकर खूंटी की सभा में इतिहास रचेंगे। 

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड आगमन के दौरान 24 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री रेल, सड़क, शिक्षा, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे कई क्षेत्रों में लगभग 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

जमशेदपुर:कदमा मेन रोड स्थित श्री रंकिणी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का किया गया आयोजन।

Image 2Image 3

जमशेदपुर:- जमशेदपुर कदमा मेन रोड स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर पूजा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। 

उक्त अवसर पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष दिलीप दास एवं महासचिव जनार्दन पाण्डेय ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव में अन्नपूर्णा देवी की पूजा के रूप में अन्न की पूजा की गई। 

यह पूजा पिछले 45 वर्षों से आयोजित होते आ रही है और छप्पन प्रकार के व्यंजन प्रसाद के रूप माँ अन्नपूर्णा देवी को चढ़ाया गया। उक्त अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किये। एैसी मान्यता है कि इस छप्पन प्रकार अन्नापूर्णा देवी का प्रसाद जो भी श्रद्धालु ग्रहण करता है उनके घर में धन-धान्य, सुख-शांति की कमी नहीं होती है। 

इस पूजा की शुरूआत आज से 45 वर्ष पूर्व एक क्युंटल चावल के भोग से पंडीत स्व॰ भुदेव चटर्जी के द्वारा शुरूआत की गई थी। 

ज्ञात रहे कि कदमा स्थित रंकिणी मंदिर कदमा की सबसे पुरानी मंदिर है। और इस मंदिर के प्रति जमशेदपुर एवं आस-पास के श्रद्धालुओं में काफी आस्था है। और इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना हेतु आते है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दीपावली के अवसर पर राज्य की जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना की और राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी

Image 2Image 3

जमशेदपुर मे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवास मे परिवार के साथ दीपावली मनाया, इस दौरान उन्होंने पहले पूजा अर्चना की जिसके बाद दिये जलाये साथ ही समस्त राज्य वासियों कों दीपावली की शुभकामनाये भी दी।

बता दें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हर वर्ष दीपावली का त्यौहार अपने पूर्व परिवार के साथ क़दमा स्थित आवास मे मनाते हैं, उन्होंने इस मौके पर माता लक्ष्मी और गणपति बाप्पा की पूजा अर्चना की जिसके बाद आवास परिसर मे दिये जलाये, उन्होंने समस्त राज्य वासियों कों दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कहा की राज्य के सभी वासी खुशहाल और स्वस्थ रहे यही कामना वें ईश्वर से करते हैं।

 साथ ही कहा की दीपावली का त्यौहार असत्य पर सत्य के जीत का प्रतिक है और हम सभी कों आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए की हमें एकजुट होकर अपने समाज और अपने देश से बुराइयों कों दूर करना है।