saraikela

Nov 14 2023, 21:02

सरायकेला : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नें किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण


पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा पर किया चर्चा

सरायकेला : आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारीयों के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें आज काशी साहू कॉलेज सरायकेला का निरिक्षण कर कार्यक्रम की अंतिम तैयारियां के मध्यजर आवश्यक दिशा निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शौपी गई जिम्मेदारीयों को ससमय पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निदेश दिए। 

वही कार्यक्रम में लोगो के सहयोग हेतू विशेष हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य जाँच केंद्र तथा आधार केंद्र का स्टॉल लगाने तथा सभी स्टॉल में सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति तथा पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध रखने के निदेश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक श्री संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री गिरजा शंकर महतो, जिला परिवाहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारत उप समहर्ता, DPM JSLPS एवं सभी BDO/CO अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

saraikela

Nov 14 2023, 18:22

सरायकेला : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं,


शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को दिया निर्देश

सरायकेला : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू पहुँचे लोगो से उपायुक्त नें क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो उक्त समस्याओं के नियमानुसार निष्पादन को लेकर सम्बन्धित विभिगीय पदाधिकारी को निदेशित किया। 

आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी बटवारा, शिक्षा विभाग, भु-अर्जन कार्यालय, पंजी-2 में नाम जोड़ने, समेत अन्य समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

saraikela

Nov 14 2023, 17:09

नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती मनाई गई


सरायकेला : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती मनाई गई। एवं संस्थान के सभी शिक्षकों के द्वारा उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे जी ने कहा की पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की। पंद्रह साल की उम्र में वे इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो साल रहने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया जहाँ से उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

 1912 में भारत लौटने के बाद वे सीधे राजनीति से जुड़ गए। यहाँ तक कि छात्र जीवन के दौरान भी वे विदेशी हुकूमत के अधीन देशों के स्वतंत्रता संघर्ष में रुचि रखते थे। उन्होंने आयरलैंड में हुए सिनफेन आंदोलन में गहरी रुचि ली थी। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनिवार्य रूप से शामिल होना पड़ा। 1929 में पंडित नेहरू भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन के लाहौर सत्र के अध्यक्ष चुने गए जिसका मुख्य लक्ष्य देश के लिए पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करना था।

 उन्हें 1930-35 के दौरान नमक सत्याग्रह एवं कांग्रेस के अन्य आंदोलनों के कारण कई बार जेल जाना पड़ा। उन्होंने 14 फ़रवरी 1935 को अल्मोड़ा जेल में अपनी ‘आत्मकथा’ का लेखन कार्य पूर्ण किया। रिहाई के बाद वे अपनी बीमार पत्नी को देखने के लिए स्विट्जरलैंड गए एवं उन्होंने फरवरी-मार्च, 1936 में लंदन का दौरा किया। उन्होंने जुलाई 1938 में स्पेन का भी दौरा किया जब वहां गृह युद्ध चल रहा था। द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने से कुछ समय पहले वे चीन के दौरे पर भी गए।7 अगस्त 1942 को मुंबई में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में पंडित नेहरू ने ऐतिहासिक संकल्प ‘भारत छोड़ो’ को कार्यान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया। 8 अगस्त 1942 को उन्हें अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार कर अहमदनगर किला ले जाया गया। यह अंतिम मौका था जब उन्हें जेल जाना पड़ा एवं इसी बार उन्हें सबसे लंबे समय तक जेल में समय बिताना पड़ा। 

अपने पूर्ण जीवन में वे नौ बार जेल गए। जनवरी 1945 में अपनी रिहाई के बाद उन्होंने राजद्रोह का आरोप झेल रहे आईएनए के अधिकारियों एवं व्यक्तियों का कानूनी बचाव किया। मार्च 1946 में पंडित नेहरू ने दक्षिण-पूर्व एशिया का दौरा किया। 6 जुलाई 1946 को वे चौथी बार कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए एवं फिर 1951 से 1954 तक तीन और बार वे इस पद के लिए चुने गए। और आज के दिन आज के दिन चिल्ड्रंस डे के रूप में भी जाने जाते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सुदीष्ट कुमार , शशि भूषण पांडे ,एडवोकेट निखिल कुमार, देव कृष्ण महतो, पवन कुमार महतो, अजय मण्डल, गौरव महतो, कृष्ण पद महतो, आदि मौजूद थे।

saraikela

Nov 14 2023, 13:43

आज कोल्हान में मनाया जा रहा है गोवर्धन पूजा,लुपुंगडीह गांव में स्थित मंदिर परिसर में लगे श्रद्धालुओं का भी भीड़


सरायकेला : कोल्हान के विभिन्न जिलों में कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। 

यह पर्व दिवाली के अगले दिन आता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान श्री कृष्ण और गौ माता की पूजा की जाती है। इस दिन लोग घर की आंगन में या घर के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और पूजा करते हैं। साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

आज ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखण्ड अन्तर्गत लुपुंगडीह गांव में धूमधाम से गिरी गोवर्धन पूजा मनाया जा रहा । मंदिर परिसर में लगे श्रद्धालु का भी भीड़ ।

गोवर्धन पूजा विधि

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें।

फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।

इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।

भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के बाद उनका पूजन करें।

इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं।

गोवर्धन पूजा का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण द्वारा ही सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा आरंभ करवाई गई थी। श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत तो अपनी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रज वासियों और पशु-पक्षियों की रक्षा की थी। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा में गिरिराज के साथ कृष्ण जी के पूजन का भी विधान है। इस दिन अन्नकूट का विशेष महत्व माना जाता है। 

क्या है गोवर्धन पूजा की कथा।

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा के अनुसार द्वापर युग में एक बार देवराज इंद्र को अपने ऊपर अभिमान हो गया था। इंद्र का अभिमान चूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने एक अद्भुत लीला रची। श्री कृष्ण में देखा कि एक दिन सभी बृजवासी उत्तम पकवान बना रहे थे और किसी पूजा की तैयारी में व्यस्त थे। इसे देखते हुए कृष्ण जी ने माता यशोदा से पूछा कि यह किस बात की तैयारी हो रही है ।

कृष्ण की बातें सुनकर यशोदा माता ने बताया कि इंद्रदेव की सभी ग्राम वासी पूजा करते हैं जिससे गांव में ठीक से वर्षा होती रहे और कभी भी फसल खराब न हो और अन्न धन बना रहे। उस समय लोग इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए अन्नकूट (अन्नकूट का महत्व)चढ़ाते थे। यशोदा मइया ने कृष्ण जी को यह भी बताया कि इंद्र देव की कृपा से ही अन्न की पैदावार होती है और उनसे गायों को चारा मिलता है।

इस बात पर श्री कृष्ण ने कहा कि फिर इंद्र देव की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा होनी चाहिए क्योंकि गायों को चारा वहीं से मिलता है। इंद्रदेव तो कभी प्रसन्न नहीं होते हैं और न ही दर्शन देते हैं। इस बात पर बृज के लोग इंद्र देव की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे। यह देखकर इंद्र देव क्रोधित हुए और उन्होंने मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। इंद्रदेव ने इतनी वर्षा की कि उससे बृज वासियों को फसल के साथ काफी नुकसान हो गया।

ब्रजवासियों को परेशानी में देखकर श्री कृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर पूरा गोवर्धन पर्वत उठा लिया और सभी ब्रजवासियों को अपने गाय और बछड़े समेत पर्वत के नीचे शरण लेने के लिए कहा। इस बात पर इंद्र कृष्ण की यह लीला देखकर और क्रोधित हो गए और उन्होंने वर्षा की गति को और ज्यादा तीव्र कर दिया। तब श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से कहा कि आप पर्वत के ऊपर विराजमान होकर वर्षा की गति को नियंत्रित करें और शेषनाग से कहा आप मेड़ बनाकर पानी को पर्वत की ओर आने से रोकें।

इंद्र लगातार सात दिन तक वर्षा करते रहे तब ब्रह्मा जी ने इंद्र से कहा कि श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और उन्हें कृष्ण जी की पूजा की सलाह दी। ब्रह्मा जी की बात सुनकर इंद्र ने श्री कृष्ण से क्षमा मांगी और उनकी पूजा करके अन्नकूट का 56 तरह का भोग लगाया। तभी से गोवर्घन पर्वत पूजा की जाने लगी और श्री कृष्ण को प्रसाद में 56 भोग चढ़ाया जाने लगा।

गोवर्धन पर्वत गोबर का क्यों बनाया जाता है

ऐसी मान्यता है कि श्री कृष्ण को गायों से अत्यंत प्रेम था और वो गायों तथा बछड़ों की सेवा किया करते थे। यह भी माना जाता है कि गाय का गोबर अत्यंत पवित्र होता है, इसलिए इसी से गोवर्धन पर्वत बनाना और इसका पूजन करना फलदायी माना जाता है। इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और इसके चारों कोनों में करवा की सींकें लगाईं जाती हैं। इसके भीतर कई अन्य आकृतियां भी बनाई जाती हैं और इसकी पूजा की जाती है। (गोवर्धन के दिन गाय की पूजा का महत्व)

ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी गोवर्धन की इस कथा का पाठ करता है और श्रद्धा पूर्वक गाय के गोबर से बने पर्वत की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती।

saraikela

Nov 14 2023, 13:33

सरायकेला:बाल दिवस अनुमण्डलीय विधिक सेवा समिति,चांडिल, द्वारा नवीं बार प्रभात फेरी निकाला गया।


सरायकेला :- NALSA, JHALSA एवम DLSA के निर्देश पर 17 सितंबर से 25 दिसंबर 2023 तक, 100 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत बाल दिवस के अवसर पर अनुमण्डलीय विधिक सेवा समिति, चांडिल, द्वारा नवीं बार प्रभात फेरी निकाला गया। 

मौक़े पर मुख्य रूप से प्रभारी सचिव SDLSC सह ACJM डाॅ0 रवि प्रकाश तिवारी अनुमण्डलीय सिविल न्यायालय के कर्मचारी राजेश कुमार यादव, उत्तम कुमार चैन, अरुण महतो,शंकर विरूआ मनमोहन दास, छक्कन लाल पटनायक एवं पीएलवी, कार्तिक गोप ,भुपेन चन्द्र महतो, रमजान अन्सारी सुबोध महतो, शुभंकर महतो मौजूद थे। 

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी सचिव SDLSC द्वारा किया गया एवम आम जनता को पाक्सो ;(POCSO) Act, प्रायोजन एवं पालन पोषण योजना एवं बाल विवाह, बाल श्रम, महिलाऔं के अधिकार से सम्बन्धित जानकारी दी गयी।

saraikela

Nov 11 2023, 19:50

सरायकेला-झारखंड स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त नें किया बैठक

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन (आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार) होंगे उपस्थित

सरायकेला : आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कि तैयारीयों के मध्यनजर उप विकास आयुक्त सरायकेला खरसावां श्री प्रवीण कुमार गागराइ नें आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम कि रूप रेखा पर चर्चा की गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन काशी शाहू कॉलेज सरायकेला के मल्टीपरपरस हॉल में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन, आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार उपस्थित होंगे।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन तथा योग्य लाभुकों के बिच परिसंपत्तियों का वितरण इत्यादि को लेकर बिंदुवार चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग जे.एस. एल. पी. एस. समेत विभिन्न विभागों का स्टॉल लगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी तथा योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। आगे उन्होंने लाभुकों के आवागमन, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय की व्यवस्था करने तथा अन्य सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर लेने के निदेश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक श्री संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, जिला परिवाहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारात उप समहर्ता, DPM JSLPS एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

saraikela

Nov 11 2023, 19:49

घाटशिला भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आदिवादियों के बीच जाकर मनाया दीपावली, उनके बीच मिठाई का किया वितरण


घाटशिला : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के त्योहार गरीब जरूरतमंद सबर और आदिवासी बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ मनाया। 

भाजपा नेता राजकुमार सिंह दीपावली के एक दिन पूर्व शनिवार को घाटशिला प्रखण्ड क्षेत्र के अति सुदूर केंदोपोषी और घोटिडुबा सबर बस्ती पहुंचे तथा गरीब जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की। 

राजकुमार सिंह ने सैकड़ों बच्चों के बीच सोनपापड़ी, मिठाई, दीप, बत्ती, तेल, फुलझड़ी, पटाखे आदि का वितरण किया। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाया तथा जमकर मस्ती की।

 इस दौरान लोगों का मुंह मीठा कराकर दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच समाज के अंतिम पायदान पर बैठे जरूरतमंदों तक ना सिर्फ सुख-सुविधा पहुंचाना है, बल्कि त्योहार की खुशियां भी गरीब जरूरतमंदों के साथ मिलकर शेयर करना है। 

दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा पर तैनात जवानों के साथ मिलकर त्योहार मनाते है। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का त्योहार है। दीपावली जाती और धर्म से ऊपर उठकर प्रेम और भाईचारे के साथ मिलकर मनाने का त्योहार है। यही कारण है कि वे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कर रहे है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे पर छाने वाली खुशियां ही उनकी असली त्योहार है। उन्होंने सभी से दीपावली पर अपने-अपने घर दिए से रौशन करने तथा मुंह मीठा कर फुलझड़ी जलाने की अपील की। साथ ही सभी के जीवन मे सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की कामना की। भाजपा के घाटशिला मण्डल अध्यक्ष राहुल पांडेय ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजकुमार सिंह के प्रयास से हर वर्ष जरूरतमंदों के बीच त्योहार के मौके पर खाद्य सामग्रियों और अन्य आवश्यक सामानों का वितरण किया जाता है जो काफी सराहनीय है। वहीं, दीपवली के एक दिन पूर्व मिठाई, फुलझड़ी, दीप, बत्ती, तेल आदि पाकर बच्चों के साथ ही उनके परिजनों के भी चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर भादुवा के पंचायत समिति सदस्य उमापद मानकी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक दंडपात, जगदीश अग्रवाल, दामपाड़ा मण्डल अध्यक्ष मुकेश भकत, महामंत्री नंदलाल भकत आदि उपस्थित थे।

saraikela

Nov 11 2023, 19:48

सरायकेला : लायंस क्लब रघुनाथपुर द्वारा आयोजित भव्य काली पूजा पंडाल का अतिथियों ने फीता काट कर किया उद्घाटन


सरायकेला : नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में लायंस क्लब द्वारा संचालित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, ग्राम प्रधान महासंघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो । 

झामूमो के बरिष्ट नेता सुखराम हेंब्रम मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि शक्ति की देवी माता काली के से प्रार्थना है कि पुरे ईचागढ़ विधानसभा वासियों को सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, यश व ख्याति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में बारह महीने में तेरह पर्व और पूजा त्यौहार है। यह हमारे प्राचीन आस्था का प्रतिक है। 

काली पूजा में हम मां काली के पूजा के साथ अन्नदाता गाय बैल का भी पूजा करते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, मुखिया सुभाष सिंह, मुखिया वरुण कुमार सिंह, मुखिया कृष्णा सिंह पात्र, सुदर्शन गोराई, सुभाष महतो, गौतम सिंह पात्र, सुबोध चंद्र महतो, विश्वनाथ मंडल, हाड़ीराम सोरेन, लक्ष्मीकांत महतो, वैद्यनाथ महतो, तपन कुमार महतो, पवित्र महतो, निताई गोप आदि उपस्थित थे।

saraikela

Nov 11 2023, 14:29

आज का विचार: अपने ऊपर दृढ़ विश्वास एवं इच्छा शक्ति से जीवन बदला जा सकता है

 प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन के जीवन की घटना है जो कि बहुत बड़ी सीख है, कि अपने ऊपर दृढ़ विश्वास एवं इच्छा शक्ति से जीवन बदला जा सकता है।जब बचपन में एडिसन को स्कूल वालों ने लिख कर एक लिफाफा दिया कि अपनी मां के हाथ में यह लिफाफा देना है।उसमें स्कूल वालों ने लिख कर दिया था कि आपका बच्चा बहुत ही मूर्ख है, कृपया उसे स्कूल ना भेजे।'

 परन्तु एक माँ का विश्वास अपने प्रति एवं अपने बच्चे के प्रति ऐसा था कि उसने अपने बच्चे में साहस और विश्वास बढ़ाने के लिए बच्चे को वह पत्र पढ़कर सुनाया कि आपका बच्चा बहुत होनहार है और हमारा विद्यालय इस काबिल नहीं कि हम उसे शिक्षा दे सकें।उसकी शिक्षा की व्यवस्था आप घर पर ही करें तो अच्छा रहेगा।

 मां ने स्वयं उस बच्चे को पढ़ाया।उस बच्चे का खोया आत्म विश्वास जगाया।और उसने अपने 84 वर्ष के जीवन काल में 1000 से अधिक आविष्कार कर पेटेन्ट कराया और उनका आविष्कार बिजली का बल्व आज हर घर में जगमगा रहा है।एक मां के विश्वास ने एक मंद बुद्धि बालक के जीवन की गति बदल दी। 

इसलिए कहा गया है कि वे किस्मत वाले लोग होते हैं जिन्हें जीवन पर्यन्त मां का सान्निध्य मिलता है।

saraikela

Nov 11 2023, 14:13

चाईबासा: कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखण्ड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली


खटिया से ढोकर गर्भवती महिला को पाँच किलोमीटर दूर लाया

गुदड़ी। स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने पर गर्भवती महिला को समय पर नहीं मिला ईलाज, जन्म के बाद नवजात शिशु की हो गयी मौत।

पश्चिमी सिंहभूम के सुदूर क्षेत्र में स्थित गुदड़ी प्रखण्ड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से एक गर्भवती महिला को समय पर ईलाज नहीं मिल पाने से नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। 

गुदड़ी प्रखंड मुख्यालय से करीब दस किमी दूर तुजुर गांव की गर्भवती महिला सनीयोरो कुमारी को बीती रात को प्रसव पीड़ा होने लगी। गाँव तक सड़क नहीं होने के कारण आज सुबह उसे परिजनों ने खटिया से ढोकर पाँच किलोमीटर दूर गुदड़ी तक लाया। लेकिन गुदड़ी में संचालित स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने के कारण उसे यहाँ ईलाज नहीं मिल पाया। 

जिसके बाद उसे गुदड़ी से वाहन से 45 किलोमीटर दूर स्थित सोनुआ अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और यहाँ प्रसव के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गयी। ये इस क्षेत्र का ऐसा पहला मामला नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के अबतक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेगी गुदड़ी प्रखण्ड क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था।