Ranchi

Nov 13 2023, 19:15

सीटू नेता और अखिल भारतीय कोयला मजदूर फेडेरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष काॅ. वासुदेव आचार्या का निधन,उनका धनबाद से था गहरा नाता

धनबाद : सीटू नेता एवं अखिल भारतीय कोयला मजदूर फेडेरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष काॅ. वासुदेव आचार्या का आज हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।पिछले कुछ दिनों से वहां उनका इलाज चल रहा था। वे कोयला मजदूरों, के लिए सड़क से सांसद तक लड़ते रहे। वे बांकुड़ा संसदीय क्षेत्र से  9 बार लोकसभा सदस्य रहे और अपने दल माकपा‌ के संसदीय दल के उपनेता बनकर मजदूर किसानों का एतिहासिक काम करते रहें हैं।

वासुदेव आचार्या का धनबाद के कतरास से गहरा संबंध था अनेक आंदोलन में वे यहां शामिल हुए और मार्गदर्शन किए है। डीसी रेल लाईन आंदोलन में भी वासु दा का सहयोग रहा। 

धनबाद के रामकनाली कोलियरी में वासुदेव आचार्या,बिनोद बाबू और बक्शी दा ने सभा कर ग्रामीणों जे रक्षा किए थे।केशलपुर बस्ती के ग्रामीणों का घर और दूकान डोजरिंग कर ढाहा जा रहा था । वासु दा के आने के बाद डोजरिंग रूका।

धनबाद में वासुदेव दा का‌ कार्यक्रम बराबर हुआ करता था तथा उनसे सलाह लेने लोग उनके पास जाय करते थे।

वासुदेव आचार्या को कोयलांचल के मजदूर कभी नहीं भुला सकते हैं मजदूर आंदोलन में उनका अहम योगदान रहा है। 

कोलियरी के मज़दूरों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि- आज लग रहा है कि हम मजदूर अभिभावक विहीन हो गये है?

वासु दा जीएनएम हाई स्कूल में भी आम सभा किए थे, झरिया में वासु दा शिक्षा ग्रहण किए , छात्र जीवन से लेकर अंतिम समय तक वासुदेव आचार्या धनबाद कोयलांचल का नेता एवं आंदोलनकारी बनकर रह गए।

Ranchi

Nov 13 2023, 19:12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 को रांची आयेंगे, 15 नवंबर को झारखंड वासियों के साथ स्थापना दिवस उलिहातू में मनाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 14 नवंबर को ही झारखंड आ जाएंगे पहले वह 15 नवंबर को झारखंड आने वाले थे। इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिया। 

 झारखंड की जनता 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी। जबकि जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत 2 वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था। यह सब जानकारी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने बताया। 

15 नवंबर को प्रधानमंत्री, भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलीहातू जाएंगे। मरांडी ने कहा कि राज्य गठन के 23 वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान उनके नेतृत्व के साथ अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंड ने विकास के कई आयाम गढ़े हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब झारखंड उग्रवाद की समस्या से ग्रसित था। मजदूर किस प्रकार पलायन करने को मजबूर थे। लेकिन भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार झारखंड में कई गाथाएं है। 

वही बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। धनबाद का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक वहा इस प्रकार से कोयला चोरी नही हुई है।

Ranchi

Nov 13 2023, 15:33

प्रधान मंत्री के कार्यक्रम में हुआ परिवर्तन,अब अपने निर्धारित कार्यक्रम से पहले यानी 14 नवंबर को पहुंचेंगे राँची,करेंगे राँची में रोड शो भी


राँची। ;(डेस्क खबर )अभी-अभी खबर आई है कि, PM मोदी अपने प्रस्तावित कार्यक्रम से एक दिन पहले यानी 14 नवंबर को ही झारखंड आ जाएंगे। पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस यानी 15 नवंबर को झारखंड पहुंचने वाले थे। वहीं 14 नवंबर की शाम को ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी राजधानी रांची में रोड शो करेंगे।

रोड शो के दौरान पीएम रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक जाएंगे। रात में वे राजभवन में विश्राम करेंगे। 15 नवंबर की सुबह वे सबसे पहले रांची के जेल चौक स्थित ‘भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ जाएंगे। इसके बाद वे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना होंगे।

फिर पीएम खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला स्थित उलिहातू के लिए रवाना होंगे। उलिहातू में प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही उनके परिजनों के साथ बातचीत करेंगे।

बताते चलें कि, खूंटी में प्रधानमंत्री लगभग ढाई घंटे तक रहेंगे। पीएम यहां ट्राइबल प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही ट्राइबल एचीवर्स से बात करेंगे। इसके आलावा वे भगवान बिरसा मुंडा की धरती से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे।

इस दौरान वे पीवीटीजी मिशन की शॉर्ट फिल्म व पोर्टल की लॉन्चिंग भी करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन होगा।

कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। खूंटी में कार्यक्रम के बाद पीएम हेलीकॉप्टर से ही रांची एयरपोर्ट आएंगे। उसके बाद अपने विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Ranchi

Nov 13 2023, 13:27

उत्तरकाशी में सुरंग धसने के कारण उसके अंदर फंसे 40 मज़दूरों में झारखंड और बिहार के मज़दूर भी हैं शामिल


उत्तराखंड सरकार युद्धस्तर पर कर रही है बचाव कार्य, सुरक्षित निकालने का दिया भरोसा

 झारखंड (डेस्क) उत्तरकाशी के तहसील सिलक्यारा में निर्माणधीन टनल(सुरंग)धसने से फंसे 40 मज़दूरों में झारखंड के मज़दूर भी शामिल है। जो लिस्ट सामने आया है उसके अनुसार सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों में 4 बिहार, 15 झारखंड, 3 पश्चिम बंगाल, 5 उड़ीसा, 8 यूपी, 2 असम, 1 हिमाचल प्रदेश और 2 उत्तराखंड के हैं। 

मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों का उपयोग किया जा रहा है. फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

इधर टनल के भीतर मलबा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए डीएम को भी ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया। सभी को अलर्ट पर रहने को निर्देशित किया गया है। 

इधर केंद्र सरकार ने भी।उत्तराखंड सरकार को श्रमिकों के सकुशल बाहर निकालने में मदद का भरोसा दिलाया। केंद्रीय एजेंसियों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन टनल का लगभग 30 मीटर के हिस्से में मलबा आ गया। टनल की छोर से लगभग 270 मीटर अंदर 30 मीटर क्षेत्र में मलबा आने के कारण 40 मजदूर सुरंग में ही फंस गए।

 हालांकि टनल में फंसे हुए मजदूर घटनास्थल से कुछ दूरी पर हैं लेकिन उनकी सुरक्षा को देखते हुए मजदूरों को पानी के पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। 

रेस्क्यू की अपडेट और सहायता के लिये उत्तरकाशी पुलिस की हेल्पलाइन +917455991223 भी जारी की गई है।

ड्रिल मशीन से शुरू हुआ कार्य

प्रशासन ने टीएचडीसी और जल संस्थान से ड्रिल मशीन मंगवाई है। वहीं क्षेत्र में नेटवर्किंग की दिक्कत को देखते हुए सेटेलाइट फोन भी मौके पर भेजा गया है। चिन्यालीसौड़ हेलीपैड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य टीम और चार एंबुलेंस की तैनाती भी मौके पर की गई है। डीएम अभिषेक रुहेला ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए उन्हें तत्काल अपने-अपने कार्य स्थल पर रिपोर्ट करने और राहत एवं बचाव कार्य के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं। टनल से मलबा हटाने और फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए एस्केप पैसेज बनाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। एसपी उत्तरकाशी, उप जिलाधिकारी डुंडा, सीडीओ खुद मौके पर डटे हुए हैं।

Ranchi

Nov 13 2023, 13:11

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित प्रभात तारा मैदान में खड़ी बस और ट्रक में लगी आग,मची अफरा-तफरी

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार की देर रात खड़ी ट्रक और बस में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. 

जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. हालांकि, जब तक आग बुझी, तब तक बस और ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल कर राख हो गया. आग लगने के पीछे का सटीक कारण नहीं पता चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों ने दिवाली का अवसर देख घटना को अंजाम दिया गया.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Ranchi

Nov 13 2023, 13:08

बिरसा मुंडा की धरती से पीएम मोदी शुरु करेंगे संकल्प यात्रा

राँची: भगवान बिरसा मुंडा की धरती से पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने यह जानकारी दी और सभी से जनजातीय समाज की कला-संस्कृति, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान देने और जनजातीय विरासत का उत्सव मनाने की अपील की.

Ranchi

Nov 12 2023, 14:28

लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर मालदा डिवीजन की जीआरपी सक्रिय, आज से होगी साहिबगंज स्टेशन पर चेकिंग

साहिबगंज: मालदा डिवीजन अंतर्गत पड़ने वाले साहिबगंज रेलवे स्टेशन में पिछले कई दिनों से चोरों द्वारा रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटना को लेकर जीआरपी पुलिस ने गंभीरता से लिया है. 

इस मामले को लेकर जीआरपी पुलिस ने लगातार रेलवे स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में जीआरपी के थाना प्रभारी राजीद खान ने बताया कि स्टेशन परिसर में नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जायेगा. ताकि चोर उचक्के किसी प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दे सके. साथ ही सभी को चेतावनी भी दी गयी कि स्टेशन परिसर में यदि कोई संदिग्ध स्थिति में पाया जाता है तो उसे निश्चित रूप से कानून संगत कार्रवाई की जायेगी.

Ranchi

Nov 12 2023, 14:26

प्रधानमंत्री मोदी के खूंटी आगमन को लेकर मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,दिए आवश्यक निर्देश


राँची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची-खूंटी आगमन को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह आज की समीक्षा बैठक . प्रोजेक्ट भवन के मुख्य सचिव सभागार में आयोजित इस बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव जनजातीय कल्याण विभाग, पथ निर्माण विभाग, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव शामिल थे. 

साथ ही डीजीपी, एडीजी अभियान, प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी रांची, डीआइजी रांची, डीसी रांची, नगर आयुक्त रांची, एसएसपी रांची, एसपी खूंटी, पीआरडी निदेशक व एयरपोर्ट के निदेशक भी शामिल थे.

पीएम के सुरक्षा, कार्यक्रम की तैयारी,पीएम के सभा में विधि व्यबस्था मज़बूत बनाये रखने जैसे गंभीर मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi

Nov 11 2023, 17:20

बोकारों में मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति गोली से घायल, क्षेत्र में सनसनी


बोकारो में आज सुबह-सुबह गोली चली, जिसमें एक शख्स घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने बड़ा खटाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की.

 इस गोलीबारी में अपराधियों ने व्यक्ति को दो गोली मारी. घायल की पहचान सेक्टर 9 महुआर के रहने वाले शंकर रवानी के रूप में की गई. 

घायल को बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Ranchi

Nov 11 2023, 17:18

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठन द्वारा शैक्षिक-सांस्कृतिक मेला-2023 का आयोजन


रांची : शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठन मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव के द्वारा 11 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से हज हाउस, कडरू में शैक्षिक और सांस्कृतिक मेला-2023 का आयोजन किया जा रहा है. 

इसमें 20 से अधिक स्कूलों की भागीदारी होगी. कार्यक्रम में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता, विज्ञान व कला प्रदर्शनी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. यह जानकारी माही के मीडिया प्रभारी मुस्तकीम आलम ने दी. 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विस अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, झारखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष, विधायक इरफान अंसारी, पूर्व विधायक बंधु तिर्की व अन्य गणमान्य को आमंत्रित किया गया है.