सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अखलाक अहमद ने वृद्धाश्रम में मनाई दिवाली
संतकबीर नगर- सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अलशिफा नेचर वेदा क्लीनिक के संरक्षक, सैकड़ों पुरस्कार विजेता,वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर अखलाक अहमद ने वृद्ध आश्रम में पहुंचकर वृद्ध जनों के बीच अपनी दीपावली मनाई।
डॉक्टर अखलाक अहमद ने कहा कि जिनका कोई सहारा नहीं है उनके बीच पहुंचकर दीपावली मनाने का अंदाज ही कुछ अलग होता है। जितना आनंद यहां मिलता है उतना आनन्द कहीं नहीं मिलता है। डॉक्टर अखलाक अहमद दीपावली हो या होली हो हर साल वृद्धा आश्रम-अनाथ आश्रम में पहुंचकर अपनी खुशियां उनके बीच बांटते हैं।
उन्होंने कहा मां बाप के रोशन करने से ही पूरा जहां रोशन है। जो किसी कारणवश अपने परिवार से दूर हैं उनके बीच पहुंचकर मिठाई खाना और दीप जलाना अपने आप में अलग ही खुशी देता है। डॉक्टर अखलाक अहमद ने कहा सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना इन्हीं सब उद्देश्यों को लेकर हुई थी जिस पर ट्रस्ट खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहा है।






कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बब्बन शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, सच्चिदानंद निगम,राजीव गुप्ता, रवि अग्रहरि, अटल पांडे, सभासद सोनू, सभासद अवधेश कसौधन, सभासद शिव प्रकाश सिंह, सभासद सोहन चौधरी, सभासद पिंटू चौधरी सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मचारी को अंक वस्त्र मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।


Nov 11 2023, 16:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k