बाइक चालक पत्रकार को ट्रक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी हुए घायल
![]()
फतेहपुर- कल्यानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप बाइक सवार पत्रकार पति-पत्नी को ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी श्रवण कुमार का 32 वर्षीय पुत्र शिव प्रकाश उसकी 28 वर्षीय पत्नी रिशु और 2 वर्षीय पुत्र सौरभ बाइक पर सवार होकर कानपुर जनपद जा रहे थे। जब कल्यानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप पहुंचे। तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
Nov 04 2023, 19:21