भारत एवं नेपाल में आए भीषण भूकंप एवं पश्चिमी यूरोपीय देशों में बाढ़ मे (शहीद) मारे गए लोगों के सम्मान मे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
![]()
बेतिया: आज दिनांक 4 नवंबर 2023 को भारत के विभिन्न राज्यों विशेष कर बिहार एवं नेपाल में आए भीषण भूकंप एवं पश्चिमी यूरोपीय देशों में बाढ़ से मारे गए लोगों के सम्मान में सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ,डॉ अमित कुमार लोहिया, डॉ शाहनवाज अली, मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ अमानुल हक एवं डॉ महबूब उर रहमान ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शुक्रवार आधी रात से ठीक पहले भारत एवं नेपाल में आए 6.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आया। जिसका केंद्र बिंदु नेपाल था। इस भूकंप पर नेपाल में जान माल की काफी हानि हुई है।
नेपाल मे कम से कम 140 लोग( शहीद )मारे गए और कई अन्य घायल हो गए, 2015 के बाद से सबसे विनाशकारी भूकंप में हिमालयी देश के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में सैकड़ों घर नष्ट हो गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी के अनुसार और रिसर्च सेंटर के अनुसार, भूकंप रात 11:32 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र काठमांडू से लगभग 500 किमी पश्चिम जाजरकोट जिले में था।
इस अवसर पर प्रवक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी यूरोपीय देशों विशेष रूप से इटली एवं पुर्तगाल में अनेक लोग भीषण बाढ़ में मारे गए हैं। इस मंच के माध्यम से शहीद हुए लोगों को हम सभी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस पर प्रवक्ताओं ने कहा कि भारत समेत विश्व के सभी देशों के जिला स्तर पर स्थापित हो 10000 क्षमता का आपदा क्लिनिक।
सत्याग्रह रिसर्च फाऊंडेशन मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुनः भारत सरकार ,संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्व बिरादरी मांग करते हुए कहा कि ऐसा करना अति आवश्यक है ताकि आपदा के समय हम अपनों को बचा सके।
Nov 04 2023, 19:16