छत पर सोते समय नीचे गिरकर युवक घायल
इलियास खान/फतेहपुर।
फतेहपुर। मालवा थाना क्षेत्र के बरौरा गांव में युवक बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया।
घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी राजाराम का 32 वर्षीय पुत्र महेंद्र बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया।
घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।








Nov 03 2023, 16:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.1k