कल आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल आयेंगे नजर, 3 नवंबर को बारिश होने की संभावना
रांची : (डेस्क ) झारखंड में कल 2 नवंबर से मौसम बदलेगा। कई जिलों में 3 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 1 नवंबर को दी।
तापमान में वृद्धि
राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
कल रहेगी ये स्थिति
कल यानी 2 नवंबर को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
3 नवंबर को यहां बारिश*
राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में 2 नवंबर को गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
Nov 02 2023, 17:04