अज्ञात लोडर की टक्कर से बाइक चालक घायल
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव के समीप एनएच 2 पर तेज रफ्तार अज्ञात लोडर बाइक चालक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीयों ने बाइक चालक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के भगवंत नगर गांव निवासी लल्लू सिंह का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से फतेहपुर जनपद आ रहा था। जब वह कल्यापुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव के समीप एनएच 2 पर पहुंचा तभी पीछे से निकले तेज रफ्तार अज्ञात लोडर उसकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया।
लोडर की टक्कर से बाइक चालक धर्मेंद्र सिंह रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीयो ने उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
वहीं घटना की सूचना घायल के भाई सुरेश के पुत्र सौरव को हुई तो तुरन्त वह जिला अस्पताल पहुंचकर अपने चाचा धर्मेंद्र की देख रेख कर रहा है।





Nov 01 2023, 19:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k