पश्चिम चंपारण जिले में लगभग 75 साथियों ने आज थामा जन सुराज का हाथ

पश्चिम चंपारण - बेतिया स्थित जन सुराज कार्यालय में आजद लगभग 75 साथियों ने आज संघठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जनसुराज की सदस्यता ग्रहण किया। 

जिसमें मुख्य रूप से नौतन विधान सभा के लोकप्रिय जननेता, ३० वर्षों से राजनीति में सक्रिय नंद किशोर कुशवाहा जी (पूर्व जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष ), शेख मजहर हुसैन ( पूर्व प्रमुख नौतन),बाबू लाल यादव ( वर्तमान मुखिया जमुनिया) नथु यादव ( वर्तमान पंचायत समिति गहरी) एवम अन्य लोग मौजूद रहे।

अमित कुमार गुडडू ने गौनाहा प्रतिभाओं के साथ मनाया अपना जन्मदिन।

स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित कुमार उर्फ गुड्डू ने प्रखंड गौनाहा के खेल प्रतिभाओं के बीच अपना जन्मदिन सीट्ठी मैदान में मनाया।इस वर्ष का जन्मदिन जिला स्तर,राज्य स्तर पर प्रखंड गौनाहा को गौरवान्वित करने वाली सूदूरवर्ती बच्चों को समर्पित किया हैं।

सीट्ठी खेल नर्सरी मैदान में अपना जन्मदिन मनाते हुयें अमित कुमार ने खिलाड़ियों के माता पिता को सादर प्रणाम किया जिनके सामर्थ्य सहयोग से खेल दोर्णाचार्य सुमित पांडेय के साथ गौनाहा खेल क्षेत्र में इतिहास लिखने को आतुर हैं।

जन्मदिन विशेष इस मायने में रहा कि जितने बच्चे शामिल रहें उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा।सभी को अपना सा लगा।बच्चों ने अमित कुमार को बारी बारी से जन्मदिन की शुभकामना दी।मौके पर खेल प्रशिक्षक सुमित कुमार पांडेय, राकेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिकेत कुमार,अरमान मियाँ सैकड़ों खेल नर्सरी छात्र उपस्थित रहें।

चालू वित्तीय वर्ष में ही नगर निगम के सभी 46 वार्डों में पूरी होंगी 25 करोड़ की सवा दो सौ योजनाएं:महापौर

बेतिया: नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में ही नगर निगम के सभी 46 वार्डों के लिए पारित 25 करोड़ की करीब 225 योजनाएं पूरी कराई जाएंगी। इनमें से करीब सात दर्जन योजनाओं का कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। वही नगर निगम बोर्ड की सर्व सम्मत स्वीकृति के आधार पर स्वीकृत योजनाओं में से 40 फीसदी से अधिक का कार्यादेश जारी कर दी गई हैं। 

इन योजनाओं में प्रायः सभी वार्डों में आवश्यक आरसीसी नाला, पुलिया और पीसीसी या पेबर ब्लॉक सड़क निर्माण योजनाओं का कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। 

महापौर श्रीमती सिकारिया यह भी बताया कि पूर्ववर्ती बेतिया अंचल के सभी सात और नौतन के एक ग्राम पचायत को नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र में शामिल किया गया है। इनको मिला कर गठित पूर्व के सभी ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर किया बुनियादी सुविधाओं का ढांचागत विकास किया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र की जनता को शहरीकरण की सुविधाएं मिल सकें। 

उन्होंने कहा कि मेरे राजनीति का एक ही एजेंडा है विकास और केवल विकास। बावजूद इसके कतिपय स्वार्थी और शातिर प्रवृत्ति के लोग वर्षों से हमारी परवान पर वाली लोकप्रियता और निदाग छवि से चिढ़ या खीज कर मेरे व्यक्तित्व पर कीचड़ उछालने की कुत्सित और विफल कोशिश अक्सर करते रहते हैं। 

बताया कि ऐसी प्रवृत्ति वाले नकारात्मक सोच अनेक बड़बोलो को जनता खुद ही सबक सिखा चुकी है। ऐसे बाकी लोगों का निर्णय भी खुद जनता ही करेगी।

नगर में हजारी बगीचा के पशु मेला ग्राउंड को कचरागाह बनाना पर्यावरण के लिए खतरनाक: गरिमा

बेतिया: नगर निगम महापौर श्रीमती सिकारिया ने शनिवार को शहर के हजारी बगीचा स्थित पशु मेला ग्राउंड को नगर निगम का कचरागाह बनाने को पूरे शहरी क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षा के लिए खतरनाक बताया।

 नगर आयुक्त शंभू कुमार, सिटी मैनेजर अरविंद कुमार एवं अन्य के साथ शनिवार को मौके पर मुआयना करने पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र से रोज संग्रहित सैकड़ों टन कचरे का वैज्ञानिक तौर से निपटारे का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने नगर निगम क्षेत्र का पर्यावरण स्तर अनेकों बार खतरनाक तौर पर चिन्हित किया गया है। इसके लिए बेहद जरूरी और अपरिहार्य है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व बिहार राज्य पर्यावरण नियंत्रण पर्षद के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इसको लेकर श्रीमती सिकारिया ने शहर के हजारी बगीचा स्थित पशु मेला ग्राउंड को अविलंब कचरामुक्त बनाने का आदेश दिया। 

खुद के निरीक्षण में कचरा उठाव भी सुनिश्चित कराया। एवं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सख्त निर्देश दिया कि आगे से हजारी पशु मेला ग्राउंड में निगम का कोई भी कचरा ना गिरे, ताकि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाया जा सके।

उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत स्काउट एवं गाइड के 31स्काउट हुए सम्मानित

बेतिया : श्री गोपाला ब्रह्म स्थान दुर्गा पूजा समिति द्वारा दशहरा मेला में शांति और सुरक्षा व्यवाथा में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत स्काउट एवं गाइड पश्चिम चंपारण ईकाई के 31स्काउट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस बात की जानकारी श्री गोपाला ब्रह्म स्थान दुर्गा पूजा समिति के संरंक्षक-सह-कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने दी.

     

शिकारपुर थाना प्रभारी सह-समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव ने सूत्रों को बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयं सेवको ने प्रशानिक बल के साथ मेला में शांति और सुरक्षा व्यवस्था में अतुलनीय सहयोग दिया है जिसके लिए हमारी समिति उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है.

    

समिति के सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड के धनंजय कुमार के नेतृत्व में रोवर विनय कुमार,आलोक कुमार,अभयनाथ हिमांशु राज ,दीपक कुमार,गुंजन कुमार ठाकुर समेत 7रोवर और 23स्काउट द्वारा दिनांक 24अक्टूबर और 25अक्टूबर को मेला परिसर में शांति और सुरक्षा कायम रखने में लगातार अपनी सेवा दिया है.

ज्ञातव्य हो कि भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयं सेवको ने विगत दस वर्षों से गोपाला ब्रह्म स्थान परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर मेला की शांति और सुरक्षा व्यवस्था में लगातार सेवा देती आ रही है.

     

समिति के उपाध्यक्ष हिंदी जगत के मूर्धन्य कवि मुकुंद मुरारी राम, मेला व्यवस्थापक बुधन यादव, पुजारी नंदलाल दुबे,दीपक कुमार, सोनू पटेल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा पासवान, अर्जुन कुमार ने सभी स्वयं सेवको की उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने लिटिल बर्डस प्ले स्कूल का किया उद्घाटन, मौके पर कही यह बात

बेतिया : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 10 के कालीबाग में फनस्टोन लिटिल बर्डस प्ले स्कूल का उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा किया गया। 

इस मौके पर नगर निगम की महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही हमारे आंखों असली रौशनी है। 

कहा कि स्वावलंबी जीवन के साथ हमारे बैधिक,सामाजिक और आर्थिक  विकास का आधार है। इसी लिए आज कहा जाने लगा है कि जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा। 

मतलब जिसको भी अपने जीवन में आगे बढ़ना है उसको पढ़ना है। 

महापौर द्वारा व्यवस्थापक नेहा कुमारी सोनी और प्रशांत बरनवाल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

महापौर गरिमा ने किया सीबीएसई पैटर्न आधारित स्कूल 'अंश एकेडमी' का उद्घाटन

बेतिया: नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मंगलवार को विजयादशमी के सुवसर पर बैरिया के पखनाहा रोड में सीबीएसई पैटर्न के स्कूल 'अंश एकेडमी' का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सैकड़ों की संख्या में आमंत्रित अभिभावक और बच्चों को संबोधित किया।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आज के प्रतिद्वंदिता पूर्ण परिवेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही हम सबके आर्थिक, मानसिक और सामाजिक उत्थान का असली आधार है। श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि आज का समय तरक्की की होड़ में प्रतिदंदिता वाला है। इसलिए कारगर तरक्की पाने के लिए यह अति आवश्यक है कि हर एक शिक्षित आदमी के व्यक्तित्व में श्रद्धा, विनम्रता और योग्यता का समावेश हो।

उन्होंने अभिभावकगण से कहा कि आप अपने बच्चों के लिए सुविधा प्रदाता और मार्गदर्शक बने। भूल कर भी अपने बच्चों को अपना कैरियर चुनने में अपनी रूचि नहीं थोपे। उनको अपने रूचि और पसंद के अनुसार बढ़ने दें। क्योंकि आज के दौर में केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि कुश्ती,कबड्डी, तैराकी और क्रिकेट में भी स्वर्णिम कैरियर है।

इससे पूर्व संस्थान के निदेशक नवीन श्रीवास्तव के द्वारा महापौर को अंग वस्त्र और पुष्प माला सौंप कर सम्मानित किया गया। वही बैरिया की अवर निरीक्षक मधु कुमारी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश राय के द्वारा महापौर का अपने संबोधन के माध्यम से स्वागत किया गया।

मौके पर बैरिया के उप प्रमुख शिव रतन यादव, मलाही बलुआ के मुखिया, चुन्नू चौबे, पूर्व मुखिया दिलीप साह आदि दर्जनों गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।

विजयदशमी पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन ने दिया स्वच्छता, विश्व शांति ,मानवता पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सद्भावना का सन्देश

बेतिया - आज दिनांक 24 अक्टूबर 2023 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में विजयदशमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता पॉलिथीन सिंगल उसे प्लास्टिक के बर्तनों का बहिष्कार विश्व शांति मानवता पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सद्भावना का संदेश देते डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम बेतिया,डॉ नीरज गुप्ता, डॉ अमित कुमार लोहिया एवं डॉ अमानुल हक ने संयुक्त रूप से कहा कि आज आज पूरे भारतवर्ष में विजयदशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।

अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है। (दशहरा = दशहोरा = दसवीं तिथि)। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा।

शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की उपासना में लगे भक्तजन के साथ अन्य श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक फलाहार का आयोजित:गरिमा

बेतिया। नगर निगम प्रशासन के द्वारा नवरात्रि महापर्व की महानवमी पर्व के उपलक्ष्य में सामूहिक फलाहार आयोजन किया गया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया के आदेश पर सोमवार को संपन्न आयोजन में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा जी की उपासना और आराधना में लगे भक्तजन के साथ अन्य श्रद्धालुगण और करीब तीन दर्जन माननीय नगर पार्षद या

उनके प्रतिनिधिगण भी सोमवार को नगर निगम कार्यालय परिसर इस सामूहिक फलाहार के इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल रहे।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में आमंत्रित पत्रकार और मीडियाकर्मी भी शामिल रहे। अन्य धर्मों के दर्जनों लोगों ने भी नगर निगम कार्यालय परिसर के सम्राट अशोक भवन के सभागार में आयोजित सामूहिक फलाहार कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। उन सबको संबोधित करते हुए नगर निगम महापौर ने कहा कि सभी धर्मों के लिए सम्मान की धारणा वाले नगर निगम प्रशासन के द्वारा किया गया यह अपनी तरह का चौथा आयोजन है।

आफतारी, होली मिलन, मकर संक्रांति सहभोज के समारोह के बाद आई सामूहिक फलाहार का आयोजन किया गया है। पत्रकारगण के सवाल का जवाब देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि राजनीति या

प्रशासन के स्तर पर धर्म का समावेश केवल हर एक धर्म और संप्रदाय का समान रूप से सम्मान के लिए ही होना चाहिए। कार्यक्रम में उपमेयर, नगर आयुक्त, पार्षदगण आदि की सहभागिता रही।

अंतर्राजजीय महिला पुरुष दंगल प्रतियोगिता का महापौर ने किया उद्घाटन, बोलीं- कुश्ती फिजिकल फिटनेस और शरीर संतुलित बनाने सबसे सशक्त माध्यम

बेतिया - नगर निगम के वार्ड 46 के फारवा टोला वैद्यनाथपुर माई स्थान में अंतर्राजीय महिला पुरुष दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वार्ड 46 के नगर पार्षद मुन्ना राय एवं नवयुवक संघ के सौजन्य से दुर्गा पूजा के उपलक्ष में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और नेपाल के दर्जनभर पहलवानों की भागीदारी रही। हजारों दर्शकों उत्तर प्रदेश के अयोध्या, आगरा व बनारस तथा नेपाल के विराटनगर व वीरगंज से आमंत्रित दर्जनभर से अधिक महिला पुरुष पहलवानों की कला करतब ने हजारों दर्शकों की ओर से भरपूर वाहवाही मिली। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और नेपाल के अलावे पश्चिमी चंपारण के भी दर्जनों पहलवान शामिल रहे।

इस प्रतियोगिता में शामिल 10 से भी अधिक टीमों का भरपूर उत्साह नगर निगम की महापौर ने बढ़ाया। अपने उद्घाटन भाषण में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कुश्ती का खेल भारतीयता की बड़ी विरासत है। इसके माध्यम से फिजिकल फिटनेस के अलावा, एकाग्रता और शारीरिक सौष्ठव को सुंदर बनाने की बड़ी उपलब्धि के साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन भी होता है। 

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष व स्थानीय नगर पार्षद मुन्ना राय ने कहा कि हमारे नवयुवक संघ के कठिन परिश्रम के बाद इस आयोजन में विद्यानंद पटेल, अजय कुमार, दिलीप प्रसाद आदि के योगदान की कोई भी प्रशंसा कम होगी। 

मौके पर पार्षद मदन सेठ, इंद्रजीत यादव, मनोज कुमार, दीपक कुमार एवं कुंदन कुमार इत्यादि मौजूद रहे।