चालू वित्तीय वर्ष में ही नगर निगम के सभी 46 वार्डों में पूरी होंगी 25 करोड़ की सवा दो सौ योजनाएं:महापौर
![]()
बेतिया: नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में ही नगर निगम के सभी 46 वार्डों के लिए पारित 25 करोड़ की करीब 225 योजनाएं पूरी कराई जाएंगी। इनमें से करीब सात दर्जन योजनाओं का कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। वही नगर निगम बोर्ड की सर्व सम्मत स्वीकृति के आधार पर स्वीकृत योजनाओं में से 40 फीसदी से अधिक का कार्यादेश जारी कर दी गई हैं।
इन योजनाओं में प्रायः सभी वार्डों में आवश्यक आरसीसी नाला, पुलिया और पीसीसी या पेबर ब्लॉक सड़क निर्माण योजनाओं का कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है।
महापौर श्रीमती सिकारिया यह भी बताया कि पूर्ववर्ती बेतिया अंचल के सभी सात और नौतन के एक ग्राम पचायत को नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र में शामिल किया गया है। इनको मिला कर गठित पूर्व के सभी ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर किया बुनियादी सुविधाओं का ढांचागत विकास किया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र की जनता को शहरीकरण की सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि मेरे राजनीति का एक ही एजेंडा है विकास और केवल विकास। बावजूद इसके कतिपय स्वार्थी और शातिर प्रवृत्ति के लोग वर्षों से हमारी परवान पर वाली लोकप्रियता और निदाग छवि से चिढ़ या खीज कर मेरे व्यक्तित्व पर कीचड़ उछालने की कुत्सित और विफल कोशिश अक्सर करते रहते हैं।
बताया कि ऐसी प्रवृत्ति वाले नकारात्मक सोच अनेक बड़बोलो को जनता खुद ही सबक सिखा चुकी है। ऐसे बाकी लोगों का निर्णय भी खुद जनता ही करेगी।
Oct 29 2023, 21:43