बिहार की संस्कृति को करीब से महसूस करतीं हैं देश की राष्ट्रपति संदर्भ : चौथे कृषि रोड मैप का हुआ शुभारंभ
बुधवार को पटना में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार की धरती से चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के साथ- साथ किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि बिहार भगवान् बुद्ध और राजा अशोक की धरती है, जिन्होंने पूरी मानव जाति को शांति और सद्भाव का पाठ पढ़ाया। इसलिए आज हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां आपसी कलह और द्वेष की कोई गुंजाइश ही नहीं हो।
कब-कब लागू हुआ कृषि रोड मैप--2008 में पहला, 2012 में दूसरा, 2017 में तीसरा और कोरोना के कारण एक साल के विलंब के कारण 2023 में चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ हुआ।
मालूम हो कि पहले कृषि रोड मैप में किसान पंचायत के साथ- साथ उत्पादकता बढ़ाने की कोशिश की गयी। दूसरे कृषि रोड मैप में 18 विभागों को शामिल कर कृषि कैबिनेट का गठन किया गया। वहीं तीसरे कृषि रोड मैप में रासायनिक खादों के दुष्परिणाम से मानवता को बचाने के लिए आर्गेनिक खाद पर जोर दिया गया। वहीं चौथे कृषि रोड मैप, जो एक अप्रैल, 2023 से लागू होगा, जिसमें किसानों की आय बढ़ाना, उत्पादकता बढ़ाना आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। कृषि रोड मैप का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में इंद्रधनुषी क्रांति लाना और किसानों का सर्वांगीण विकास करना है।


Oct 20 2023, 12:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
25.2k