अपना दल(एस) की मासिक बैठक संपन्न,पदाधिकारियों को बांटें मनोनयन पत्र
![]()
ललितपुर। अपना दल (एस) की मासिक बैठक नेहरूनगर के गुलजार होटल में संपन्न हुई। जिसमे राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद पटेल, राष्ट्रीय सचिव अर्चना पटेल महिला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में जिला अध्यक्ष मनोहर पटेल कार्यकारणी का विस्तार करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण किए गए। साथ ही साथ पत्रकारों का सम्मान समारोह भी हुआ। इस बीच राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद पटेल ने गरीब मजदूर पिछड़ों की बात कही।
वहीं महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा ने ओबीसी को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की सपा छोड़कर अपना दल (एस) में आए करीब एक दर्जन कार्यकर्ता का भी स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर राजपूत, जिला उपाध्यक्ष माधव पटेल, जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पाल, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार खटीक, मुख्य जिला महासचिव सोहनलाल निरंजन, जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन, जिला महासचिव राजेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव राकेश कुशवाहा, जिला सचिव आनंद पटेल, जिला सचिव अमरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला सचिव कमलेश कुमार अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी फैजल खान, जिला मीडिया प्रभारी विवेक पटेल, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बुनकर, सदस्य जिला कार्यकारिणी सुजान सिंह निरंजन, सदस्य जिला कार्यकारिणी नितेश श्रीवास्तव सदस्य, जिला कार्यकारिणी सुखलाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष युवा मंच आशीष पटेल, जिला अध्यक्ष किसान मंच गुडडू राजा, जिलाध्यक्ष व्यापार मंच मोदी जिनेद्र जैन, जिलाध्यक्ष छात्र मंच शैलेश पटेल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच नासिर खान, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मंच देवेंद्र श्रीवास, जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच रामनरेश पटेल, सुखराम पटेल, संतोष पटेल एवं विद्या श्रीवास्तव बैठक में उपस्थित रहे।
Oct 09 2023, 12:32