*रक्तदान में महिलाएं भी आगे आयीं और सभी को रक्तदान के प्रति किया जागरूक*
![]()
ललितपुर। जिले में प्रगति रक्तदान सेवा समिति की सराहनीय पहल लगातार जारी है उसी क्रम के चलते संस्था की प्रमुख.सदस्या नसीमा शेख ने दूसरी बार किया रक्तदान उन्होंने मड़ावरा निवासी अत्यंत जरूरतमंद निजी अस्पताल में भर्ती 1 वर्ष 6 माह की बच्ची नैन्सी कुशवाहा के लिए 250ml रक्त रक्तदान किया।
तो वही संस्था से जुड़कर महिला सदस्या ने पहली बार किया रक्तदान उन्होंने अत्यंत जरूरतमंद के लिए किया रक्तदान...तो वही संस्था द्वारा गौरव सोनी ने चार पहिया वाहन से मेहरोनी से ब्लड बैंक पहुंचकर एक अत्यंत बृध्द के लिए अपना ए पॉजिटिव किया रक्तदान..तो वही संस्था के प्रमुख सदस्य अनिल शर्मा ने 24 वी बार किया बी नेगेटिव रक्तदान उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती अत्यंत जरूरतमंद महिला राजकुमारी साहू के लिए रक्तदान किया।
तो वही संस्था के सदस्य श्रेयांश जैन ने पहली बार किया रक्तदान उन्होंने सविता यादव के लिए अपना बी पॉजिटिव रक्त किया रक्तदान।इस मौके पर प्रगति रक्तदान सेवा समिति अध्यक्ष प्रिंस राठौर एंव समिति के सदस्य सुदीप सेन.रोहित पटेल. व्योम साहू. रेशव जैन. मानवेंद्र राजपूत. मौजूद रहे।
Oct 03 2023, 18:33