Aurangabad

Sep 14 2023, 13:46

कंकेर पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष थामा रालोजद का दामन, राजीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

औरंगाबाद : जिले के नबीनगर प्रखंड के बड़ेम निवासी कंकेर पैक्स के अध्यक्ष रहे उदय कुमार सिंह ने आज उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का दामन थाम लिया है। 

उदय सिंह बड़ेम बाजार स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी में शामिल हुए। उपेंद्र कुशवाहा ने खुद अपने हाथों से माला पहनाकर उदय सिंह को अपनी पार्टी में शामिल किया है। 

इधर उदय सिंह के पार्टी में शामिल होते ही काराकाट संसदीय क्षेत्र में भूचाल आ गया है साथ ही राजनीतिक गलियारे में भी हड़कंप मच गई है। उदय सिंह की छवि को देखते हुए विरोधियों में बवाल मचा है। क्योंकि उदय सिंह एक अच्छे सामाजिक व्यक्ति रहे है और नेता नही होते हुए भी अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों की काफी मदद करते आए है और ग्रामीण उनसे बहुत प्रसन्न भी रहते है।

उदय सिंह ने बताया कि स्वयं श्री कुशवाहा ने उन्हे अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। ऑफर को स्वीकार करते हुए वें उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष रालोजद में शामिल हो गए हैं।

उपेन्द्र कुशवाहा के पार्टी के गोह से पूर्व विधायक रहे डॉ रणविजय कुमार और औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रालोजद में शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा, ''उदय सिंह को पार्टी में शामिल होने से औरंगाबाद एवं काराकाट लोक सभा क्षेत्र में N D A गठबंधन और मजबूत होगी।''

वहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उदय सिंह को पार्टी में शामिल होने से रालोजद को काराकट लोक सभा क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों काफी सहयोग मिलेगा। क्योंकि 'घमंडिया गठबंधन' है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन के भारत ब्लॉक के लिए गढ़ा गया शब्द है। विभिन्न कारणों से दुविधा है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे रंजीत पाण्डेय , जीतन सिंह , जगत सिंह मौलबी , गोपाल सिंह, अप्पू सिंह सहित कई जनता ने बधाई दिया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Sep 13 2023, 20:35

पोषण माह के तहत जिला अभिसरण कार्य समिति की बैठक का किया गया अयोजन

आज दिनांक –13 सितम्बर 2023 को जिला पदाधिकारी, श्री सुहर्ष भगत के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह की अध्यक्षता में पोषण माह के तहत जिला अभिसरण कार्य समिति की बैठक का अयोजन किया गया।

इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचईडी, ग्रामीण विकास विभाग, आईसीडीएस एवं अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

इस बैठक में कुपोषण को कैसे दूर किया जाय तथा सभी विभागों के समन्वय से कैसे एनीमिया, बौनापन, नाटापन एवम अल्प वजन इत्यादि कुपोषण की समस्याओं को बच्चो में दूर किया जा सकता है इसपर चर्चा किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Aurangabad

Sep 13 2023, 15:40

2 IPS और 33 DSP का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

औरंगाबाद : राज्य सरकार ने आज बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया है। 2 आईपीएस और 33 डीएसपी का स्थानान्तरण किया गया है। 

पटना एएसपी काम्या मिश्रा जो 2019 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। काम्या मिश्रा को सहायक पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, पटना भेजा गया है। 

वही औरंगाबाद की एएसपी और 2020 बैट की आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत को पटना एएसपी बनाया गया है। 

तबादले की अधिसूचना गृह विभाग ने जारी किया है। तबादले से जुड़ी पूरी लिस्ट देखिए...

Aurangabad

Sep 12 2023, 19:47

पति से हुए विवाद में पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम : खुद और अपने दो मासूम बच्चियों को किया जहर, दोनो बच्चियों की हुई मौत

औरंगाबाद : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने खुद जहर खाली और अपने दो मासूम बच्ची को खिला दिया। इस घटना में दोनों मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। वही महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के बाजार इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के बीच कुछ दिन पहले विवाद उत्पन्न हुई थी कि पति बाहर काम करने के लिए जाना चाहता था लेकिन पत्नी उसे मना करती थी। लेकिन पति नहीं माना। जिसके बाद पति ने पहले तो खुद खाई जहर इसके बाद दो मासूम बच्ची को भी खिला दी। जिससे कि दो मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। वही मां की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Sep 12 2023, 18:21

औरंगाबाद में वज्रपात की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद : में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान मंगलवार की दोपहर में गांव से सटे अपने अपने खेत की तरफ धान की फसल देखने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ वज्रपात हुई जिसके चपेट में किसान आ गया। जिससे उसकी जान चली गई।

खेत में धान की फसल देखने गया था

मृतक किसान की पहचान देव थाना क्षेत्र के मांझिगांवा गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र मिस्त्री के रूप में की गई है। बताया जा रहा गांव के सभी लोग दोपहर में गांव से सटे अपने अपने खेत की तरफ धान की फसल देखने गए हुए थे। सुरेंद्र भी उनलोगों से कुछ दूरी पर स्थित शीशम के पेड़ के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ वज्रपात हुई जिसके चपेट में आकर सुरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए।

लोगों ने आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की

आस पास रहे किसानों ने इसकी सूचना उनके बेटों को दी और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। लेकिन डॉक्टर ने देखते ही सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की बात सुनकर परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सुरेंद्र की मौत के बाद इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। इधर, मृतक किसान के साथ आए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Sep 12 2023, 14:36

बड़ी खबर : चेकिंग के दौरान शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष व चालक को अपनी गाड़ी से रौंदकर हुए फरार, दोनो का चल रहा इलाज

औरंगाबाद : जिले के झारखंड सीमा के पास बोलेरो सवार शराब तस्करों ने कुटुंबा थानाध्यक्ष व उनके वाहन चालक सिपाही को कुचल दिया।

बताया जाता है कि कुटुंबा थाना क्षेत्र के झारखंड की सीमा पर स्थित बाला सिमरी गांव के पास ग्रामीण सड़क पर मंगलवार को शराब तस्करों ने अपनी स्कार्पियो से थानाध्यक्ष बलवंत सिंह और उनके साथ रहे चालक विजय कुमार को कुचल दिया। दोनों बाइक से थे। शराब लदे वाहनों को पकड़ने में लगे थे।

झारखंड के पलामू जिले से शराब लेकर औरंगाबाद की ओर तस्कर आ रहे थे। शराब लदी बोलेरो के आगे स्कार्पियो से लाइनर का काम कर रहे तस्करों को जैसे ही थानाध्यक्ष और चालक ने रुकने का इशारा किया कि तस्करों ने दोनों को कुचलते हुए फरार हो गए। इस दौरान थानाध्यक्ष और चालक की जान बाल-बाल बची है।

घायल थानाध्यक्ष और चालक दोनों किसी तरह कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया है। दोनों की स्थिति चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों की वाहन की चपेट में आने से वे और चालक सड़क से खेत के गिर गए जिससे जान बची। इसके बाद मौका पाकर तस्कर भागने में सफल रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Sep 12 2023, 13:28

महाधरना में बोले LJPR के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह, मदनपुर-रफीगंज को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नही करने पर होगा बड़ा आंदोलन

औरंगाबाद : मदनपुर- रफीगंज को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर लोजपा (रामविलास) ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह के नेतृत्व में मदनपुर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय महाधरना दिया।

धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता एलजेपीआर के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह ने की। जबकि संचालन पार्टी नेता शंभू कुमार सिंह ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि रफीगंज विधानसभा के मदनपुर और रफीगंज को अल्प वर्षा होने के कारण सुखाड़ घोषित किया जाए। सभी किसानों को कम से कम प्रति एकड़ 20 एकड़ रुपए मुआवजा राशि दिया जाए।

जिन गांवों, कस्बों में पेयजल की समस्या है। नल का जल योजना काम नहीं कर रहा है, वैसे सभी गांवों का चयन कर चापाकल लगाने तथा पेयजल व्यवस्था किया जाए। बिजली विभाग द्वारा कई गरीब परिवारों को बढ़ा हुआ बिल दिया जा रहा है एवं तय समय पर भुगतान नहीं करने पर उन सभी गरीब परिवारों का कनेक्शन काट दिए जाते हैं, इसकी जांच कराई जाए।

कहा कि महागठबंधन की सरकार बिहार में बनते ही अपराधियों की गतिविधियां बढ़ गई है और अपराधी बेलगाम हो गए हैं। प्रशासन गहरी नींद में सो रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा अनुचित तरीके से छापेमारी का बहुत जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गरीब, मजदूर, किसान तथा अतिपिछड़ा परिवारों से 50 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक जुर्माना वसुली किया जा रहा है। इससे गरीब लोग तंगोतबाह हैं। हजारों लोग बिजली विभाग से परेशान हैं। सरकार बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। खुलेआम विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है।

प्रशासन द्वारा राजनीतिक दवाब में कई निर्दोष लोगों को पकड़ कर जेल भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे पदाधिकारियों के विरुद्ध कारवाई हो।

सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों में घुसखोरी बढ़ गई है। दलालों का बोलबाला है। पदाधिकारी बिना घूस लिए कोई काम नहीं कर रहें हैं। हमारी मांग भ्रष्टाचार पर तत्काल लगाम लगाया जाए। रफीगंज विधानसभा में मदनपुर एवं रफीगंज प्रखंड को सुखाड़ ग्रस्त घोषित किया जाएं। ऐसा नही होने पर बड़ा आंदोलन करेंगे।

कहा कि किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए खेती किसानी में उपयोग आने वाली बिजली रब्बी फसल तक माफ हो।अघोषित या बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती बंद हो और 24 घंटे घरेलू एवं 16 घंटे किसानों को बिजली आपूर्ति का वादा पूरा हो।

कहा कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई जहाज से आकाश में सैर कर रहे हैं और आम जनता गरीबी बेरोज़गारी और भुखमरी का जीवन जी रही हैं। उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है।उनको केवल राजगद्दी चाहिए।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनूप कुमार ठाकुर, सरुण पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. तारिक आलम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज साव, महिला सेल की जिलाध्यक्ष रंजु वर्मा, प्रो.संतोष कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता डॉ. रामविलास पासवान, अजय पासवान, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, अयोध्या चन्द्रवंशी, कविता सिंह, बबिता सिंह, बेबी देवी, नितु सिंह, भाजपा नेता धीरेन्द्र कुमार सिंह, उमा शंकर पाठक, मनोज कुमार सिंह एवं कृष्ण पासवान आदि ने संबोधित किया। महाधरना में पार्टी की सैकड़ो महिलाएं समेत हजारो लोग शामिल थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Sep 11 2023, 18:01

13 सितंबर को रालोजद का दामन थामेंगे कंकेर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष

औरंगाबाद : जिले के नबीनगर प्रखंड के बड़ेम निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और कंकेर पंचायत में दो बार पैक्स अध्यक्ष उदय कुमार सिंह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल(रालोजद) का दामन थामेंगे। 

श्री सिंह 13 सितम्बर को बड़ेम बाजार में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी में शामिल होंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मौजूद रहेंगे।  

श्री सिंह ने बताया कि स्वयं श्री कुशवाहा ने उन्हे अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। ऑफर को स्वीकार करते हुए वें 13 सितम्बर को उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष रालोजद में शामिल होंगे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Sep 11 2023, 17:29

जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी विभागों के समन्वय सह फॉलो अप बैठक का हुआ आयोजन, सभी बीडीओ, सीओ और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी रहे उपस्थित

औरंगाबाद : आज जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में सभी विभागों का समन्वय सह फॉलो अप बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 

बैठक में एसीएमओ किशोर कुमार द्वारा बताया गया कि देव प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र के निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण कर अंचल अधिकारी, देव को यथाशीघ्र भूमि से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सभी प्रखंडों को उपलब्ध कराए गए राशि की निकासी कर यथाशीघ्र प्रतिवेदन जिला परिवहन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित बीडीओ बारुण, दाउद नगर एवं ओबरा को बस स्टैंड निर्माण हेतु उपलब्ध कराए गए आवंटन की निकासी करने का निर्देश निर्देश दिया गया।

जिला योजना पदाधिकारी, अविनाश कुमार को योजना एवं विकास विभाग के डीसी विपत्रों के समायोजन के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

गोपनीय शाखा प्रभारी, अमित कुमार सिंह द्वारा जाति आधारित गणना के मद्देनजर सभी बीडीओ/सीओ एवं पर्यवेक्षक को हाउसहोल्ड की जांच हेतु स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

प्रभारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मंजू प्रसाद द्वारा लोक शिकायत निवारण के लंबित मामलों को निष्पादित कर इससे संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन सभी बीडीओ, सीओ एवं सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त द्वारा सभी विभागों से उनके विभागीय पत्रों एवं लंबित कार्यों के आलोक में चर्चा की गई एवं लंबित कार्यों को यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार दास, नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, स्थापना उप समाहर्ता धर्मेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता आलोक कुमार, डीपीओ आईसीडीएस, एडीसीपी अनिता कुमारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं वीसी के माध्यम से अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Sep 11 2023, 17:01

*चोरी की घटनाओं से परेशान महिलाओं ने दिया प्रशासन को 15 दिन का समय, घटनाओं का करे उद्भेदन अन्यथा करेंगी आंदोलन

औरंगाबाद : शहरी इलाके में दिन व दिन बढ़ती ही जा रही चोरी की घटनाओं के खिलाफ महिलाओं ने अब मोर्चा खोल दिया है। 

पुलिस प्रशासन को 15 दिनों के भीतर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के साथ- साथ चोरी के सभी मामलों का उद्भेदन करने की चेतावनी दी है। अन्यथा महिलाओं ने सड़क पर उतर कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही है।

मोहल्लों में लगातार चोरी की घटनाएं घट रही है। लेकिन जब इसका उद्भेदन नहीं हुआ तो घर की चूल्हा चौकी छोड़ कर अब महिलाएं सड़क पर उतर कर पुलिस को आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है। जहां, पुलिस को 15 दिनों का समय दिया है।

इसको लेकर महिलाओं ने शहर के न्यू एरिया के वार्ड नम्बर पांच में एक सेवानिवृत दारोगा राम कुमार सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता कर मीडिया से अपनी समस्या साझा किया। 

इस प्रेसवार्ता में अधिकतर महिलाएं वही थी, जिनके घर में चोरी हो चुकी थी और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी घटना का उद्भेदन नहीं हो सका।

महिलाओं ने बताया कि इस मामले को लेकर उनके पतियों द्वारा पुलिस प्रशासन की खूब जी हुजुरी की गई, लेकिन कारवाई जीरो रही। उल्टे पुलिस यह कहती है कि घर में इतना सामान क्यों रखते हैं। 

महिलाओं ने मीडिया के माध्यम से पुलिस से गुहार लगाया है कि पुलिस आकर उनकी सामग्रियों ले ले सभी महिलाएं अपनी सामग्रियों को लिखित रूप में पुलिस थाने में रखना चाहती है। 

महिलाओं ने कहा कि पुलिस के द्वारा कहे गए इस बात से सभी आहत हैं। कल की तारीख में अगर बेटियों के साथ कोई घटना घटती है तो पुलिस यही कहेगी कि बेटी पैदा क्यों किए।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र