*बाढ़ राहत सामग्री प्रधान अपने चाहतों में कर रहे वितरण*
अमृतपुर/ फरुर्खाबाद । विकास खंड राजेपुर क्षेत्र में इस समय 80 से 90 प्रतिशत प्रभावित लोगों को ही सरकार द्वारा दिया जा रहा, बाढ़ प्रभावित राहत सामग्री ग्राम प्रधान अपने चाहतों को देने में लगे हुए हैं। और कुछ ग्राम प्रधान राशन घोटाला कर रहे हैं जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दो व्यक्ति विकास खंड राजेपुर की ग्राम पंचायत राजेपुर राठौरी के ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता के यहां से निकलता दिखाई पड़ रहा है सूत्रों के मुताबिक ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता के संरक्षण में गोदाम में बाढ़ राहत सामग्री का स्टॉक किया गया था।
जहां से दो व्यक्ति स्टॉक में से दूसरी जगह रखने के लिए जा रहे हैं। जब इस संबंध में तहसीलदार कर्मवीर सिंह से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि राजपुर राठौर के ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता द्वारा जो बाढ राहत सामग्री का वितरण किया गया है उसकी जांच कराई जाएगी या जांच में कोई गड़बड़ी मिलती है। तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने अपने चहेतों को ही बाढ़ राहत सामग्री वितरण की है। जिन बाढ़ पीड़ितों के घर पानी में जलमग्न उनको अभी तक बढ़ राहत सामग्री की प्राप्ति नहीं हुई है।
प्रदेश के मुखिया का कहना है की बाढ़ के प्रति मेरी सरकार पूरी तरह से सजक बनी हुई है तो दूसरी तरफ ग्राम प्रधान अपने चहेतों को बढ़ रहात सामग्री वितरण कर रहे है। तहसील प्रशासन की लापरवाही से अभी तक पट्टी दारापुर , यदुवंशी नगर, पट्टी तीन गांव में लगभग 300 लोगों को नहीं पहुंची अभी तक बाढ़ राहत सामग्री। ग्रामीण बताते हैं कि बाढ़ राहत सामग्री केवल गिने चुने प्रधान के चहेतों को ही मिल रही है। इससे समझा जा सकता है।कि बाढ़ पीड़ितों का शोषण किया जा रहा है। जब प्रदेश के मुखिया ने निरीक्षण किया तो सभी अधिकारियों ने क्षेत्र की उपलब्धियां तो गिना दी।
शिकायतकर्ता अपनी शिकायत प्रदेश के मुखिया से ना कर सके जिससे क्षेत्र की पोल खुल सकती। प्रदेश के मुखिया के जाते ही सुशील शाक्य मुदार्बाद के जमकर नारेबाजी जनता द्वारा की गई। जनता योगी जी के मुखारविंद से कुछ उपलब्धियां सुनने का इंतजार कर रही थी लेकिन उपलब्धियां धरी की धरी रह गई। शिकायतकर्ता अपने आंसू बहते रह गए।
Aug 31 2023, 18:52