Aug 27 2023, 11:12
ब्यूटी टिप्स:त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे-महंगे क्रीम पाउडर नहीं,बल्कि करे इन फलों का इस्तेमाल
दिल्ली:आज के टाइम में कौन खूबसूरत दिखना नही चाहता हैं, भले ही लोग क्यों ना कहे खूबसूरती मन से होती है तन से नहीं, फिर भी खूबसूरत दिखना हर किसी की चाह होती है।महिलाएं और लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए क्या क्या नहीं करतीं।
त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल करके आप आप अपनी स्किन पर निखार ला सकते हैं। आइए जानते हैं, इन फलों के बारे में।
फल
फल हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। फलों का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके अलावा, फल हमारी खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं। फलों में विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। कुछ फलों का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है और त्वचा पर ग्लो आता है।
केला
केला एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये हमारी त्वचा को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। केले में एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्किन की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में प्रभावी होते हैं। नियमित रूप से केले का सेवन करने से आपकी त्वचा खूबसूरत और जवां बन सकती है।
एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, एवोकाडो का सेवन करने से स्किन संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती है। एवोकाडो स्किन से दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर करता है। साथ ही, त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
आम
आम के सेवन से स्किन संबधी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आम में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा पर निखार लाने का काम करता है। इसके सेवन से त्वचा की ड्राइनेस की समस्या दूर होती है और स्किन मुलायम बनती है।
तरबूज़
तरबूज में पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हमारी स्किन में नमी बनी रहती है। साथ ही, तरबूज के सेवन से शरीर भी हाइड्रेट रहता है, तरबूज एक प्राकृतिक स्किन टोनर के रूप में जाना जाता है। तरबूज खाने से स्किन फ्रेश और ग्लोइंग बनती है।
पपीता
पपीता हमारी स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। आप स्किन के लिए पपीते का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में कर सकते हैं। इससे त्वचा के मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी आता है।
Aug 28 2023, 17:42