Aurangabad

Aug 25 2023, 18:04

गोइठा चोरी में हुई हत्या के मामले में एक दोषी करार, 28 अगस्त को सुनाई जायेगी सजा

औरंगाबाद : आज़ व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे सात सुनील कुमार सिंह ने एसटीआर -309/19 ,43/19 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए एक अभियुक्त बुधन पासवान बड़का गांव रिसियप को भादंवि धारा 302/34 में दोषी करार दिया है। सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 28/08/23 निर्धारित किया गया है। 

इस वाद में अन्य दो अभियुक्त सुकुमारी देवी और रविंद्र पासवान को निर्दोष पाकर रिहा किया गया है। 

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक मुरारी पासवान बड़का गांव रिसियप ने प्राथमिकी में बताया कि 21/04/18 को मेरी मां सुमित्रा देवी ने अपने खेत से गोइठा चोरी का हल्ला किया जिसे सुनकर मेरे पिता रामसुनेश्वर पासवान पहुंचे।  

तभी अभियुक्तों ने हुजुम बना कर लाठी डंडे और खंती से मेरे माता-पिता पर हमला कर दिये जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इलाज के क्रम में पिता रामसुनेश्वर पासवान की मृत्यु हो गई थी। 

खंती से हमला बुधन पासवान ने ही किया था। घटना के पांच साल में सोमवार को अभियुक्त को सज़ा सुनाई जाएगी। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Aug 25 2023, 18:02

हत्या के जुर्म में काराधीन आरोपी दोषी करार, 31 अगस्त को सुनाई जायेगी सजा

औरंगाबाद : आज़ व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे दस रत्नेश्वर कुमार सिंह ने उपहरा थाना कांड संख्या -88/20 , एसटीआर -215/21 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए काराधीन अभियुक्त गोलु शर्मा उर्फ अमित कुमार मेहदीपुर उपहरा  को भादंवि धारा 302/34 और 27 आर्म्स एक्ट में दोषी करार दिया है।  

वहीं दो अन्य अभियुक्त मुन्ना उर्फ संजीव शर्मा तथा नीरज शर्मा को भादंवि धारा 302/34 मंा निर्दोष पाकर रिहा किया है।  

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 31/08/23 निर्धारित किया गया है,वाद के सूचक मृतक सकलदेव यादव विजनेरा महिदपुर के पत्नी लालती देवी ने प्राथमिकी में बताया कि 30/12/20 को (लेवी न देने के कारण) अभियुक्तों द्वारा सकलदेव यादव को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।  

अभियुक्तों ने लेवी न देने पर हत्या की धमकी घटना के एक माह पूर्व दी थी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Aug 25 2023, 14:16

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ नहीं होगा समझौता

औरंगाबाद : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2024 के लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य में किसी भी दल से चुनावी समझौता नही करेगी। श्री चौधरी ने औरंगाबाद में गुरुवार को यह घोषणा की। साथ ही शर्तें भी रखी। 

उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष शर्त रखते हुए कहा कि हमने केंद्र में 2024 में केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने और 2025 में बिहार में सुशासन का भाजपा राज स्थापित करने का संकल्प ले रखा है। इसी संकल्प के तहत हमने अपने सर पर पगड़ी नही मुरेठा बांध रखा है। यह मुरेठा मेहनत का प्रतीक है। यह मुरेठा उसी दिन खुलेगा, जिस दिन बिहार में भाजपा का सरकार बनेगा। 

कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले उन्होने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से यह वचन लिया था कि किसी भी सूरत में नीतीश कुमार से समझौता नही होगा। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आज भी इस वचन पर कायम है। उन्होने कहा कि वें चाहते है कि बिहार में भाजपा की अकेले अपने दम पर सरकार बने। यह संभव भी है लेकिन इसके लिए परिश्रम करना होगा। कार्यकर्ताओं को पसीना बहाना होगा। हमारे कार्यकर्ता बुथ और शक्ति केंद्र को मजबूत करे। 

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिस दिन पार्टी राज्य के हर बुथ पर मजबूत हो जाएंगी, उस दिन से पार्टी किसी भी दल के साथ चुनावी समझौता करने के बजाय राज्य की हर विधानसभा की सीट पर अपने बल बूते पर चुनाव लड़कर जीतने में सक्षम होगी। वह दिन भी आएगा जब राज्य में भाजपा की अपनी सरकार होगी बशर्ते कार्यकर्ता मेहनत कर पार्टी को ऐसी मजबूत स्थिति में ला दे। उन्हे कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है और कार्यकर्ता इसे पूरा कर ही दम लेंगे। 

श्री चौधरी ने अवाम से आह्वान करते हुए कहा कि 2024 में ऐसी व्यवस्था कीजिएं कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का जो यह कीड़ा काटता है, वें उस कीड़े से कटवाना ही भूल जाएं। यह भी कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाइए कि 2024 में नीतीश कुमार का खाता नही खुले, जो तय भी है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की जबकि संचालन रवि शंकर ने किया। कार्यक्रम में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद दिलीप सिंह, पार्टी नेता प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता व गोह के पूर्व विधायक मनोज शर्मा एवं प्रदेश सचिव सह काराकाट लोस क्षेत्र के प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह सरस्वती सिंह परमार स्वीटी गुप्ता संजीत गुप्ता अनीता सिंह आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Aug 25 2023, 09:33

औरंगाबाद में बेखौफ अपराधियों का तांडव, घर में सोए किसान की गोली मारकर कर दी हत्या

औरंगाबाद : जिले में दिन प्रतिदिन हो रही निर्मम हत्याओं से आमजनों में खौफ का सामना करना पड़ रहा है। बेखौफ अपराधियों को पुलिस और कानून का कोई डर नहीं रह गया है। वे किसी भी समय हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है। 

एकबाऱ एक ऐसी ही घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। जिले के गोह थाना क्षेत्र के देवहरा पंचायत अंतर्गत धेजना गांव में आधी रात को बेखौफ अपराधियों के द्वारा एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

67 वर्षीय धेजना गांव निवासी रामचंद्र मिस्त्री अपने घर में सोए हुए थे। जब सुबह उनकी पत्नी उठाने गई तो देखा कि उनके पति खून से लथपथ हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने अपने दल बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देशन में गोह थानाध्यक्ष के द्वारा हत्या करने वाले की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है। साथ ही FSL टीम एवं डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है। 

वहीं गांव में दहशत का माहौल कायम है।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Aug 24 2023, 15:10

थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को रिश्वत लेते रंगेहाथ निगरानी द्वारा की गई गिरफ्तारी में सस्पेंस और थ्रिल, जानिए पूरा मामला

औरंगाबाद : बिहार के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम द्वारा औरंगाबाद के गोह प्रखंड के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गुरुवार को की गई गिरफ्तारी में सस्पेंस और थ्रिल भी है। जानकारों की माने तो थानेदार की गिरफ्तारी के वक्त जमकर नौटंकी हुई है। हालांकि निगरानी के अधिकारी ऐसा कुछ होने से इंकार कर रहे है। 

थानेदार की पत्नी ने खिड़की से फेंक दी रिश्वत की रकम, फिर भी हुई गिरफ्तारी 

माने या न माने लेकिन भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार थानेदार ने रिश्वत दाता सनोज को थाने के पास ही पैसे लेकर बुलाया था। सनोज से पैसे लेकर थानेदार, जैसे ही अपने सरकारी आवास में गए कि पीछे से विजिलेंस की टीम के एक सदस्य कमरे में पहुंच गए। इस पर थानेदार की पत्नी को तुरंत शक हो गया, पत्नी ने तत्काल रुपये के बंडल को खिड़की से बाहर फेंक दिया और वह शोर मचाने लगी। 

शोर को सुनकर सभी पुलिस वाले इकट्ठा हो गए। इससे पहले कि बात और बढ़ती विजिलेंस की टीम के अन्य सदस्य भी थाना परिसर में आ धमके। इसके बावजूद पुलिस की टीम थानेदार को विजिलेंस के हवाले नहीं सौंप रही थी। इसे लेकर काफी मशक्कत हुई। इसके बाद विजिलेंस की टीम द्वारा परिचय दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। तब जाकर निगरानी की टीम थानेदार को अपनी गिरफ्त में ले सकी।

यह है गिरफ्तारी की निगरानी की थ्योरी

इधर निगरानी की टीम के पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार रंजन ने इस पूरे वाकये को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस अवर निरीक्षक सह उपाहारा थानाध्यक्ष, आनन्द कुमार गुप्ता को 20,000/- की नगद रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होने कहा कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय, पटना की टीम द्वारा 23 अगस्त को दर्ज निगरानी थाना कांड सं.-30/2023 में पुलिस अवर निरीक्षक सह उपहारा थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता को 20,000/- (बीस हजार) रुपये की रिश्वत लेते उपहारा थाना परिसर स्थित उनके सरकारी आवास से रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 

मामले के परिवादी उपहारा थाना के हमीदनगर निवासी सनोज कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 16 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि उपहारा थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता द्वारा उपहारा थाना कांड सं.-51/23 में मदद करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। मामले का ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया। 

सत्यापन के क्रम में थानाध्यक्ष द्वारा 20,000/- (बीस हजार) रुपये की रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। आरोप सही पाये जाने के बाद मामले में कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता निगरानी के डीएसपी अभय कुमार रंजन के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया। धावा दल द्वारा कार्रवाई करते हुए उपहारा थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता को 20,000/-रुपये की रिश्वत लेते उपहारा थाना परिसर स्थित सरकारी आवास से रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 

मामले में थानाध्यक्ष को पूछताछ के बाद पटना स्थित निगरानी की अदालत में उपस्थापित किया जाएगा। इसके बाद अदालती आदेश पर थानाध्यक्ष को जेल भेजा जाएंगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Aug 24 2023, 13:28

बड़ी खबर : थानाध्यक्ष ले रहा था घूस, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

औरंगाबाद : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक थानाध्यक्ष को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार पुलिसकर्मी जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को पटना से पहुंची निगरानी टीम ने आज गुरुवार को गिरफ्तार किया है। थानेदार की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 

बताया जाता है कि उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से थानाध्यक्ष 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। उसी समय निगरानी की टीम ने पैसा लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों के नाम हटाने के लिए थानेदार पैसा ले रहे थे। निगरानी टीम ने इसकी जानकारी औरंगाबाद पुलिस को नहीं दी है। निगरानी की टीम उपहारा थानाध्यक्ष को अरवल ले जाकर पूछताछ कर रही है।

बता दें औरंगाबाद जिले में थानेदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कई थानाध्यक्ष को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Aug 23 2023, 13:02

औरंगाबाद मे बेखौफ चोरो ने मचाया आतंक, रिटायर्ड दरोगा के घर से उड़ाया 10 लाख के जेवरात

औरंगाबाद : जिले में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है और अपराधी जब चाह रहे है जहां चाह रहे है घटना को अंजाम देकर बड़ी ही आसानी से फरार हो जा रहे है। 

आज तो चोरों की अजब दुस्साहस औरंगाबाद में दिखी जहां नगर थाने के ओवर ब्रिज के समीप जगदेव नगर में एक रिटायर्ड दरोगा रामकुमार सिंह के घर में चुनौती देते हुए चोरों ने 10 लाख रुपए के गहने चोरी कर ली।घटना के बाद पुलिस के होश उड़े हुए हैं।

पहले तो आम आदमी के घर चोरी की वारदात होती थी मगर अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं रहे। इस सुशासन की सरकार में प्रतिदिन हत्याएं, लूट, डकैती और चोरी की घटना घट रही है। चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे है।

पीड़ित दरोगा रामकुमार सिंह ने बताया कि जब आज सुबह में जैसे ही दरवाजा खोलना चाहा तो वह नही खुला। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए अंदर से किवाड़ में छिटकिनी लगा दी थी। घर के दूसरे रास्ते से कमरे में गया तो देखा कि अंदर से बंद है और खिड़की खुली है। आलमीरा का लॉक टूटा हुआ है और गहने के डब्बे बिस्तर पर फेंका पड़ा है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया। 

उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना में लगभग 10 लाख की गहने की चोरी हुई है। पीड़ित ने थाना को आवेदन देकर मामले का खुलासा करने की मांग की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।लोगों ने पेट्रोलिंग की व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है कि शहर के बीचों बीच पेट्रोलिंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। 

रामकुमार सिंह ने बताया कि बड़ी बहू घर के देवता की पुजाई करने गई थी और उसका कमरा खाली था । घर में और लोग थे इसलिए बहू ने उसमे ताला नहीं बंद की थी। रिटायर्ड दरोगा ने भी पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाया है। दरोगा रामकुमार सिंह इसी वर्ष 31 मई को रिटायर्ड हुए है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Aug 22 2023, 19:12

औरंगाबाद में दो ट्रको के बीच हुई सीधी भिड़त, टक्कर से हुई आवाज से इलाके में फैली सनसनी

औरंगाबाद : जिले के ओबरा में आज औरंगाबाद में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे दोनों ट्रक ड्राइबर बुरी तरह से गाड़ी के अंदर ही फस गये थे। टक्कर इतनी जोरदार थी की आसपास के लोगो मे खौफ का माहौल हो गया था। 

लोग इस आशंका से भयभीत हो गए कि कहीं कोई भयंकर बम ब्लास्ट तो नही हो गया। हालांकि आवाज सुन कर आस पास के ग्रामीण दौड़ पड़े। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि दो ट्रको के बीच जोरदार टक्कर हुई है। घटना ओबरा ब्लॉक के पास की है। 

ग्रामीणों ने घण्टो कड़ी मस्क्कत के बाद दोनों ट्रक चालक को बाहर निकालने में कामयाब हुए। जिसके बाद दोनों ट्रक चालको को बेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है।  

जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिती को गम्भीर देखते हुए दोनों ट्रक चालकों को बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया है।

हालांकि दोनों चालक बेहोसी के हालत में थे। जिसके कारण चालक की पहचान नही हो सकी हैI

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Aug 22 2023, 18:49

ग्राम संसद सद्भाव की बात अभियान के तहत जदयू नेताओं ने गांवों का किया भ्रमण

औरंगाबाद : नबीनगर ग्राम संसद सद्भाव की बात अभियान के तहत जदयू नेताओं ने नबीनगर प्रखंड के केरका पंचायत के केरका, नाउर पंचायत के योगा बांध तथा मझियावा पंचायत के सुरार में मंगलवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया। 

कार्यक्रमों की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने की जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सह बारून प्रखंड के संगठन प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। 

तीनो स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में जदयू नेताओं ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 18 वर्षों के शासनकाल में हुए सर्वांगीण विकास की चर्चा की। 

कार्यक्रम में पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह,  जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह नबीनगर प्रखंड के संगठन प्रभारी विभूति नारायण पांडेय, बारून प्रखंड के संगठन प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, बारून जदयू अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष महावीर कुशवाहा, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन मेहता, प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, महासचिव प्रदीप सिंह, रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, नबीनगर के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, नाउर पंचायत के अध्यक्ष साहिब दयाल सिंह, प्रभारी परशुराम सिंह, केरका पंचायत के अध्यक्ष रमेश चौधरी, प्रभारी राजेश ठाकुर, रामाश्रय सिंह, मुनचुन सिंह, मंटू सिंह ,नीरज सिंह, वीरेंद्र सिंह मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजवंशी, धनंजय सिंह, केदार यादव, आदि ने संबोधित किया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Aug 22 2023, 18:12

सुपौल दौरे पर मरौना पहुंची राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का बड़ा बयान, पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के आरोपी को होगी फांसी

डेस्क : छतीसगढ़ से राज्य सभा सांसद व सुपौल की पूर्व सांसद रंजीत रंजन का अररिया के पत्रकार विमल यादव हत्याकांड पर बड़ा बयान सामने आया है। 

दरअसल रंजीत रंजन मंगलवार की शाम सुपौल दौरे के क्रम में मरौना पहुंची। इस दौरान उन्होंने मरौना के सरोजबेला गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। 

INDIA गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ने से पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। 

इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बिहार में सरकार है, लेकिन हत्या को लेकर सभी दुःखी है। 

दुःख जताते हुए उन्होंने कहा कि हत्याकांड के आरोपी को जल्द फांसी होगी। 

मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य मौजूद थे।

धीरेन्द्र की रिपोर्ट