Ranchi

Aug 17 2023, 14:34

रांची. एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट की ओर से हाईकोर्ट के नये भवन परिसर में आज सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

रांची. एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट की ओर से धुर्वा स्थित हाईकोर्ट के नये भवन परिसर में 17 अगस्त को सर्वधर्म प्रार्थना सभा की जायेगी.

सभा दिन के 10 बजे एडवोकेट ब्लॉक-वन के प्रवेश द्वार पर की जायेगी. यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि प्रार्थना सभा के बाद भंडारा भी होगा.

Ranchi

Aug 17 2023, 14:33

सीएम आदिम जनजातियों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का निशुल्क आवासीय कोचिंग का करेंगे उदघाटन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गुरुवार 17 अगस्त को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु झारखंड के अति संवेदनशील जनजातीय समुदाय (पीवीटीजी) के युवक-युवतियों के लिए निशुल्क आवासीय कोचिंग का उद्घाटन करेंगे.

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान (टीआरआइ) के सभागार में शाम पांच बजे से होगा.

Ranchi

Aug 17 2023, 14:31

प्रसिद्ध फिल्म स्टार रजनीकांत पहुंचे रांची , राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात


राँची: सुपरस्टार रजनीकांत रांची पहुंच कर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन मुलाकात की. इसके बाद रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना की.,

Ranchi

Aug 17 2023, 13:56

इसरो की बड़ी कामयाबी, चंद्रयान 3 से अलग होकर चांद की ओर निकला लैंडर विक्रम, 23 अगस्त को करेगा लैंड

#chandrayaan_3_propulsion_lander_module_separation

इसरो को बड़ी सफलता हासिल हुई है। चंद्रयान-3 ने लैंडिंग से पहले अपने अहम पड़ाव को पार कर लिया है।मिशन को आगे बढ़ाते हुए प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर अलग हो गया है। इसके बाद अब लैंडर चांद तक अकेले ही सफ़र करेगा, जहां वह 23 अगस्त को दक्षिणी हिस्से पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।ये 23 अगस्त को शाम 5.25 बजे लैंड करेगा। अगर यह लैंडिंग सफल हो जाती है तो भारत चांद के दक्षिणी हिस्से पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। साथ ही अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने वाला केवल चौथा देश होगा।

प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद अब लैंडर चांद की कक्षा में पहुंच गया है। यहां वह 23 अगस्त तक चक्कर लगाएगा। इस दौरान इसकी स्पीड को कम कर दिया जाएगा। इसके बाद उसे चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। इस दौरान प्रोपल्शन मॉड्यूल रिले सैटेलाइट के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। यह चांद की कक्षा के बाहर ही रहेगा और यही चक्कर लगाएगा। 

लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट काफी अहम

अभी जो प्रक्रियाएं हो रही हैं या होने वाली हैं ये चंद्रयान-2 के समय भी सफलतापूर्वक की गई थीं। उस समय भी लैंडर अलग होकर चांद की तरफ बढ़ा था लेकिन 2.1 किमी की दूरी बाकी थी तब स्पीड नियंत्रित नहीं हो पाई और क्रैश लैंडिंग हो गई थी। जब लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट होंगे तो खौफ का समय होगा।दरअसल, जब यान चांद के 100x100 ऑर्बिट में होगा तो लैंडर प्रॉपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाता है। अगला पड़ाव तब आएगा जब लैंडर चांद से 30 किमी की दूरी पर पहुंचेगा। वहां से उसके चांद की सतह पर नीचे उतरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौरान उसकी स्पीड कम करने की कोशिश की जाएगी। जब स्पीड हो जाएगी, उसके बाद धीरे-धीरे लैंडर को चांद की ओर भेजा जाएगा और सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

चंद्रयान3 के धरती से चांद तक पहुंचने के अहम चरण

14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से रवाना होने के बाद चंद्रयान-3 ने तीन हफ्तों में कई चरणों को पार किया। पांच अगस्त को पहली बार चांद की कक्षा में दाखिल हुआ था। इसके बाद 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रयान-3 ने अलग-अलग चरण में प्रवेश किया।चंद्रयान3 के धरती से चांद तक पहुंचने के अहम चरणः-

-14 जुलाई 2023: इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया. इसी दिन एलवीएम3 एम4 ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद की यात्रा को शुरू करवाया।

-25 जुलाई 2023: लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 ने 4 अलग-अलग मैन्युवर पूरे किए और पृथ्वी की कक्षा को पीछे छोड़ा. इस दौरान चंद्रयान-3 को बड़े-बड़े धक्के दिए गए और उसे पृथ्वी की कक्षा से बाहर की ओर धकेला गया।

-1 अगस्त 2023: ये तारीख काफी अहम थी, क्योंकि इस दिन चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर हुआ और चांद की कक्षा की ओर बढ़ा. यहां चंद्रयान-3 की दूरी 288*369328 किमी. थी।

-5 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 ने यहां चांद की कक्षा में प्रवेश किया, ये पूरी तरह सफलता पूर्वक हुआ और चांद की कक्षा में अलग-अलग चरणों की शुरुआत हुई।

-9 अगस्त 2023: यहां से अलग-अलग मैन्युवर को परफॉर्म किया गया, यानी चरण दर चरण चंद्रयान-3 को चांद के करीब धकेलने और उसका वजन कम करने का काम किया गया।

-16 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 ने अपना आखिरी मैन्युवर पूरा किया. अलग-अलग प्रक्रियाओं के बाद यह सबसे अंतिम मैन्युवर था, जिसके बाद अब पूरी कोशिश सफल लैंडिंग कराने की होगी।

-17 अगस्त 2023: लैंडिंग से जुड़ी अहम प्रक्रिया यहां शुरू होगी, प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल यहां से अलग-अलग होगा. लैंडर यहां से चांद की ओर बढ़ेगा और फिर सॉफ्ट लैंडिंग के अलग-अलग चरण पूरे होंगे।

Ranchi

Aug 17 2023, 13:55

नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा-नाम नहीं, कर्म उनकी पहचान

#rahul_gandhi_attacks_modi_governemnt_on_nehru_memorial_name_change

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदल दिया गया है। केंद्र सरकार के इस पैसले के बाद अब इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से जाना जाएगा। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलने पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जब राहुल गांधी से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।

दो साल की सजा पर रोक लगने के बाद राहुल गांधी को सांसदी वापस मिली थी, जिसके बाद से ही वह आक्रामक रवैया अपना रहे हैं और लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।दो दिनों के लेह-लद्दाख की यात्रा पर रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।

बता दें कि केंद्र शासित बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख के दौरे में राहुल गांधी लेह और कारगिल जाएंगे। इस दौरान वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।कारगिल में अगले महीने हिल काउंसिल के चुनाव होने हैं। इस वजह से राहुल की यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव के लिए कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है।

राहुल गांधी से पहले भी कांग्रेस और भाजपा के बीच इस मसले को लेकर वार-पलटवार चल रहा है। इससे पहले कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम बदलना सरकार के ओछेपन को दिखाता है, पीएम मोदी डर और असुरक्षा से भरे नज़र आते हैं। मौजूदा सरकार का एकमात्र एजेंडा नेहरू और उनकी विरासत को गलत ठहराना और बदनाम करना ही है। लेकिन इन हमलों के बाद भी नेहरू की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।

स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर नई दिल्ली के तीन मूर्ति परिसर स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (पीएमएमएल) कर दिया गया।भले ही स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदल दिया गया हो लेकिन इसका औपचारिक ऐलान जून के महीने में ही कर दिया गया था।अब इसे औपचारिक रूप दे दिया गया है। इस बारे में 15 जून 2023 को राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया था।

Ranchi

Aug 17 2023, 13:13

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने की बनी रणनीति, राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन की झारखंड में होंगी जनसभाएं

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अफेयर्स कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक 16 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल की उपस्थिति में हुई।

इस बैठक की जानकारी देते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देना सबसे बड़ी चुनौती है। जिस प्रकार से देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। जिस तरह से संविधान का मजाक उड़ाते हुए सभी विपक्ष दल के जनप्रतिनिधियों को आतंकित किया जा रहा है।

यह संविधान और लोकतंत्र के साथ आम जनता के अधिकार के ऊपर सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाया गया है। इसका जवाब आने वाले चुनाव 2024 में दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड में मजबूती के साथ आगामी चुनौती के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में लोकसभा के 14 चुनाव क्षेत्र में एक-एक वरिष्ठ नेता और कोऑर्डिनेशन और कैंपेनिंग कमेटी के जिम्मेवारी लगाई जाएगी। जहां प्रदेश स्तर और लोकसभा क्षेत्र के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं। आने वाले दिन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष की जन सभाओं का आयोजन पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर आयोजित किया जाएगा। वहीं सरकार के साथ समन्वय के लिए जो कोआर्डिनेशन कमेटी बनी है। उसके माध्यम से, इंडिया के माध्यम से सभी दलों को एकत्रित करके 2024 में मजबूती से मुकाबला करेंगे। ताकि 14 सीटों पर जीत सके।साथ ही वहां की जनता को केंद्र सरकार की गलत नीतियों से निजात दिलाने के लिए झारखंड से मुंहतोड़ जवाब देंगे।

वही इस बैठक में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ कांग्रेस कई विधायक, कार्यकारी अध्यक्ष, एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित हुए

Ranchi

Aug 17 2023, 12:19

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने की बनी रणनीति, राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन की झारखंड में होंगी जनसभाएं

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अफेयर्स कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक 16 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल की उपस्थिति में हुई। 

इस बैठक की जानकारी देते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देना सबसे बड़ी चुनौती है। जिस प्रकार से देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। जिस तरह से संविधान का मजाक उड़ाते हुए सभी विपक्ष दल के जनप्रतिनिधियों को आतंकित किया जा रहा है। 

यह संविधान और लोकतंत्र के साथ आम जनता के अधिकार के ऊपर सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाया गया है। इसका जवाब आने वाले चुनाव 2024 में दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड में मजबूती के साथ आगामी चुनौती के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में लोकसभा के 14 चुनाव क्षेत्र में एक-एक वरिष्ठ नेता और कोऑर्डिनेशन और कैंपेनिंग कमेटी के जिम्मेवारी लगाई जाएगी। जहां प्रदेश स्तर और लोकसभा क्षेत्र के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं। आने वाले दिन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष की जन सभाओं का आयोजन पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर आयोजित किया जाएगा। वहीं सरकार के साथ समन्वय के लिए जो कोआर्डिनेशन कमेटी बनी है। उसके माध्यम से, इंडिया के माध्यम से सभी दलों को एकत्रित करके 2024 में मजबूती से मुकाबला करेंगे। ताकि 14 सीटों पर जीत सके।साथ ही वहां की जनता को केंद्र सरकार की गलत नीतियों से निजात दिलाने के लिए झारखंड से मुंहतोड़ जवाब देंगे।

वही इस बैठक में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ कांग्रेस कई विधायक, कार्यकारी अध्यक्ष, एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित हुए

Ranchi

Aug 17 2023, 12:18

“ईडी तय करती है कौन किस पार्टी में जाएगा और कौन मंत्री बनेग”, शरद पवार के इन आरोपों को संजय राउत ने बताया बेहद गंभीर

#sanjay_raut_says_misuse_of_election_commission_and_all_central_agencies

मुंबई में शिवसेना यूबीटी (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर एक बार फिर करारा हमला बोला है। संजय राउत ने कहा है कि चुनाव आयोग और सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस मोदी सरकार में जमकर दुरुपयोग हो रहा है। संजय राउत ने शरद पवार ने ईडी के इस्तेमाल को लेकर दिए गए बयान का हवाला देते हुए निशाना साधा। संजय राउत ने यह भी कहा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उन्हें बताया है कि केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी तय करती है कि कौन किस पार्टी में जाएगा? कौन मंत्री बनेगा यह भी ईडी तय करती है। यह पवार साहब का बहुत गंभीर बयान है।

संजय राउत ने पत्रकारों ने बातचीत में कहा- शरद पवार ने कल बताया कि कैसे शिवसेना को तोड़ा गया और पार्टी का चिन्ह और नाम भी उन्हें दे दिया गया। अब एनसीपी के साथ भी ठीक उसी तरह से हो सकता है। संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग का अब यही काम रह गया है और इसी शर्त पर पार्टियां तोड़ी जा रही हैं।

संजय राउत ने कहा कि जिस पार्टी को बालासाहेब ठाकरे ने बनाया उस पार्टी का अधिकार आपने (चुनाव आयोग) किसी और (शिन्दे) को दे दिया। अब जिस एनसीपी को शरद पवार ने बनाया, उनके रहते उसका अधिकार आप किसी और को दे रहे हो। यह कौन सा न्याय या कानून है? जिस पार्टी को बालासाहेब ने बनाया उनके बेटे उद्धव के रहते वो पार्टी किसी ऐरे-ग़ैरे (शिंदे) को दे रहे हैं।संजय राउत ने कहा कि शरद पवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके रहते उनके सामने उनकी ही पार्टी किसी और को सौंप रहे हैं। यह इस देश में हो रहा है। चुनाव आयोग समेत सभी सेंट्रल एंजेसियों का मिसयूज किया जा रहा है। 

बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले शरद पवार को लेकर भी राज्य की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। क्या शरद पवार महाविकास अघाड़ी को बाय-बाय कहने वाले हैं? क्या वो बीजेपी में जाने वाले हैं? चाचा-भतीजे के बीच आखिर क्या खिचड़ी पक रही है? इसे लेकर I.N.D.I.A. गठबंधन में हलटल मची हुई है।

Ranchi

Aug 17 2023, 11:46

गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, कहा-हिंदू धर्म इस्लाम से पुराना, सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे

#ghulam_nabi_azad_video_viral_on_social_media

वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने इस्लाम और कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है।इस वीडियो में गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के लोगों से कह रहे हैं कि हिंदू धर्म इस्लाम से पुराना है और सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे।

कश्मीर के सभी लोग हिंदू धर्म से कन्वर्टेड-आजाद

ये वीडियो जम्मू कश्मीर के डोडा में एक पब्लिक मीटिंग का है। गुलाम नबी आजाद 9 अगस्त को यहां भाषण देने पहुंचे थे। इस दौरान गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि कश्मीर के सभी लोग हिंदू धर्म से कन्वर्ट होकर मुस्लिम बने हैं। आजाद ने कहा कि बाहर से चंद लोग ही आए होंगे, बाकी सब हिंदू ही हैं। खासकर कश्मीर के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में तो आज से 600 साल पहले कोई मुसलमान नहीं था। यहां केवल कश्मीरी पंडित थे, सब कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए। गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि हम बाहर से नहीं आए हैं, हम इसी मिट्टी की पैदावार हैं हमें इसी मिट्टी में खत्म होना है।

भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे-आजाद

वीडियो में आजाद यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, इस्लाम का जन्म 1500 साल पहले हुआ। भारत में कोई भी बाहरी नहीं है। हम सभी इस देश के हैं। भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे। जो बाद में कनवर्ट हो गए।वीडियो में आजाद कहते हैं, हमने हिंदू-मुसलमान मिल के राज्य को ब्राह्मण, दलित, कश्मीरी को जब मिल के सबने इस घर को बनाना है, ये हमारा घर है, यहां कोई बाहर से नहीं आया। यही इसी मिट्टी की पैदावार, इसी मिट्टी में खत्म होना है। 

भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह

इस दौरान आजाद ने लोगों से भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा, ‘धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं देना चाहिए।

पिछले साल बनाई थी नई पार्टी

बता दें कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे। वह लंबे समय तक कांग्रेस में बड़े ओहदों पर रहे। केंद्र सरकार में मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली। गुलाम नबी जम्मू-कश्मीर के सीएम और राज्यसभा सांसद भी रहे। गुलाम नबी के राज्यसभा से रिटायर होते वक्त उनकी तारीफ करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी भावुक तक हो गए थे। पिछले साल अगस्त में उन्होंने कांग्रेस छोड़ अपनी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बना ली थी।

Ranchi

Aug 17 2023, 11:27

चीन ने अमेरिका को दिखाई आंख, ताइवान मुद्दे पर आग से ना खेलने के लिए किया आगाह

#china_again_threatens_us_on_taiwan_says_do_not_play_with_fire

ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तल्खियां लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई ने अमेरिका का दौरा किया था। इसे लेकर चीन नाराज है और वह लगातार अमेरिका के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है।अब चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अमेरिका को आगाह किया है।चीन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान को लेकर आप आग से खेल रहे हैं।

ताइवान आंतरिक मामला, बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं- ली शांगफू

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने रूस की धरती से अमेरिका और ताइवान को चेतावनी दी गई है।दरअसल, ली शांगफू ने रूस के मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि ताइवान का इस्तेमाल करके चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश विफल होगी। ली शांगफू ने ये भी कहा कि ताइवान का चीन की मुख्य भूमि से मिलना अपरिहार्य है और इसे टाला नहीं जा सकता। चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि ताइवान चीन का आंतरिक मामला है और इसमें कोई भी बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है।

चीन को काबू करने की कोशिश असफल होगी- ली शांगफू

ली शांगफू ने अपने बयान में कहा कि 'ताइवान को लेकर आग से खेलना और ताइवान की मदद से चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश निसंदेह असफल होगी।

बता दें कि चीन ताइवान को अपने देश का हिस्‍सा बताता रहा है। वहीं, ताइवान का मानना है कि वो एक आजाद मुल्‍क है। इस मुद्दे पर चीन पहले भी कई मौकों पर तल्‍ख तेवर दिखाता रहा है।2022 अगस्त में अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर भी दोनों देशों के बीच तनाव का पारा और चढ़ गया था।