Rohtas

Jul 23 2023, 18:48

पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, कई मामलों थी इनकी तलाश

रोहतास : जिले के विक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशि भूषण सिंह अपने कार्यालय कक्ष में रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि रोहतास पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराध कर्मियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

श्री सिंह ने बताया कि वादी परिक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार काराकाट थाना के लिखित आवेदन के आधार पर काराकाट थाना कांड संख्या 220/23 के आलोक में लव कुमार सिंह उर्फ विशाल कुमार पिता शशिकांत सिंह ग्राम सिकरिया एवं लकी कुमार पिता अजय सिंह ग्राम गोराडी दोनों थाना काराकाट जिला रोहतास को अवैध आग्नेयास्त्र एवं चोरी के बाइक रखने के आरोप में कांड अंकित किया गया था। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरिया स्थित स्कूल के पास बने यात्री शेड के पास अपराध कर्मी बैठे हुए हैं। 

तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित कर स्थानीय पुलिस उक्त चिन्हित स्थल पहुंच घेराबंदी कर लव कुमार सिंह उर्फ विशाल कुमार पिता शशिकांत सिंह ग्राम सिकरिया एवं लकी कुमार पिता अजय सिंह ग्राम गोराडी दोनों थाना काराकाट जिला रोहतास को एक अवैध देसी रिवाल्वर , दो चोरी के बाइक एवं तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।  

गिरफ्तार अभियुक्त लव कुमार ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में 25 मार्च 2023 को चिकसिल में बोलेरो एवं मोटरसाइकिल के चोरी की घटना में अपने अन्य अपराध कर्मियों के साथ घटना कारित करने की बात स्वीकार की है। 

श्री सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त लव कुमार सिंह काराकाट थाना में पूर्व के तीन कांड में आरोपित है। वहीं दूसरी ओर संझौली पुलिस ने भी 22 जुलाई को संझौली थाना कांड संख्या 169/22 के आलोक में लूट कांड ,डकैती एवं हत्या के फरार कुख्यात अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ पटेल उर्फ सौरभ राज पिता राजमणि कुमार उर्फ अजय कुमार चौधरी ग्राम रेड़िया थाना बिक्रमगंज जिला रोहतास को अपने घर पर छुपकर रहने की गुप्त सूचना प्राप्त हुआ। 

उक्त सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्त सौरभ पटेल उर्फ सौरभ राज की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रोहतास के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कुख्यात अपराधी को संझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार उक्त कुख्यात अपराधी के द्वारा एक फाइनेंस कर्मी ऋषि कुमार जिला भोजपुर के रहने वाले मूलनिवासी की हत्या कर दी गई थी। साथ में उक्त अपराधी ने फाइनेंस कर्मी से ₹83000 नगद लूट ली थी। 

उन्होंने बताया कि पूर्व में इस कांड में लूट का 83 सौ रुपए बरामद किया गया था। श्री सिंह ने कहा कि छापेमारी अभियान के दौरान संझौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार , पीटीसी अनित कुमार , सिपाही अतीश कुमार , मृत्युंजय कुमार , मोना कुमारी सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 23 2023, 18:48

*पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, कई मामलों थी इनकी तलाश*

Jul 23 2023, 18:47

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

रोहतास : आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में अब जातीय राजनीति शुरू हो गई है। सभी पार्टियों ने अपने अपने तरीके से हर वर्ग के वोटरों को लुभाने के लिए कवायद तेज कर दी है। 

इसी क्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई द्वारा भी सामाजिक कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां दलित समाज से आने वाले काफी संख्या में लोगों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। 

मिलन समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कु चंद्रवंशी एवं संचालन विजय सिंह ने किया। इस दौरान आठ सौ सत्तर की संख्या में विभिन्न क्षेत्र, वर्ग एवं समाज के लोग विशेषतः अति पिछड़ा एवं रविदास समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई एवं पूरी प्रतिबद्धता से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती की सेवा करने का संकल्प दिलाया गया। 

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता मिलन समारोह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गयी थी। 

जिसमें सांसद छेदी पासवान, शाहाबाद क्षेत्र प्रभारी एवं विधानपार्षद प्रमोद चंद्रवशी, जिलाप्रभारी जितेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष कैमूर मनोज जायसवाल, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, विधान पार्षद संतोष सिंह, विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक निरंजन राम,पूर्व विधायक शिवेश राम,जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा, अशोक साह,जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, प्रमोद कुशवाहा, जिलामंत्री जितेंद्र राम, रेशमा पटेल, सुनीता गुप्ता, संध्या श्रीवास्तव की उपस्थिति में आठ सौ सत्तर सामाजिक कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों का भाजपा में योगदान हुआ।

इस अवसर पर गृहराज्यमंत्री नित्यानंद रॉय ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि ये विपक्षी पारिवारिक विरासत वाली पार्टियां समाज को व राष्ट्र की संस्कृति को तोड़ने व बिगाड़ने की राजनीति कर समाज को बांटती हैं। 

उन्होंने लोगों से पूछा की कश्यप गोत्र के यहां कितने लोग हैं। उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी का एक गोत्र है। अब बतलायें की आप सभी की जातियां क्या है। उन्होंने कहा कि जाति सनातन धर्म में एक व्यवस्था है परंतु हम सभी एक गोत्र के हैं। एक हीं गोत्र के लोग विभिन्न जातियों में मिलेंगे। इस प्रकार सनातन की वैज्ञानिक एकजुटता प्रकट होती है।  

गृह राज्यमंत्री ने भाजपा में सभी योगदान करनेवाले नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अपने देशवासियों का लोककल्याण करते हुए विश्व मे प्रतिष्ठा अर्जित कर रहा है। आप सभी भाजपा का हाथ मजबूत करें। 

कार्यकर्ताओं की स्नेह अनुरोध ने राज्यमंत्री को मंच से उतरने के बाद पुनः उनकी बातों को खुले मंच से संबोधन को बाध्य किया और उन्हें बार-बार कार्यकर्ताओं और नये योगदान देनेवालों के मध्य संवाद कायम करने को मजबूर होना पड़ा। 

वहीं जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवशी ने सभी को अपने क्षेत्रों में दायित्व के साथ भाजपा के कार्यक्रमों को सफल करने के लिए तैयार रहने को कहा। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रामकुमारी देवी पूर्व प्रमुख सासाराम, चंद्रहंश राम मुखिया सुसाडी, रामाश्रय राम पूर्व जिला सहकारिता पदाधिकारी, रामविलास राम अकोडी पंचायत मुखिया, चंद्रभान राम सिसवार पंचायत मुखिया, मदन राम पूर्व लोकसभा प्रत्यासी सासाराम, मुन्ना राम, शंकर रामलड्डू ठाकुर, मेघचरण राम जितेंद्र राम पूर्व प्रमुख समेत 870 लोग शामिल रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 23 2023, 18:46

*केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता*

Jul 23 2023, 17:47

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने एवं मणिपुर हिंसा को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रोहतास : बिहार सरकार द्वारा शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने एवं मणिपुर में हो रहे जातीय हिंसा को लेकर रविवार को जाप कार्यकर्ताओं ने सासाराम स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक कर अपना विरोध जताया है। 

हालांकि जाप कार्यकर्ताओं के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए रेल पुलिस द्वारा एहतियातन पहले से हीं भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी तथा पूरे परिसर में रेल पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। 

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर रेल चक्का जाम करने पहुंचे भारी संख्या में जाप कार्यकर्ताओं ने रेल परिसर में प्रवेश करते हीं नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने एवं मणिपुर में हो रहे जातीय हिंसा के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 6 पर जैसे हीं भभुआ पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी हुई तो वहां मौजूद जाप कार्यकर्ताओं ने रेल इंजन के सामने खड़े होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लेकिन जैसे हीं इंटरसिटी एक्सप्रेस के खुलने का समय हुआ तो रेल पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को रेलवे ट्रैक से दूर हटा दिया। जिसके कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस बिना विलंब किए हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गई तथा रेल यात्रियों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी। 

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जाप जिलाध्यक्ष विशाल कुशवाहा ने कहा कि आज सासाराम में राज्यव्यापी रेल चक्का जाम के आह्वान पर सरकार के खिलाफ जाप के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रेल चक्का जाम किया है। 

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, जातीय हिंसा सहित महिलाओं के साथ हो रहे आपराधिक घटनाओं एवं युवाओं के भविष्य को लेकर जन अधिकार पार्टी चिंतित हैं। लेकिन केंद्र व राज्य सरकारें बिल्कुल संवेदनहीन हो गई है तथा देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। 

प्रदर्शन के दौरान जाप महासचिव लाल साहब, तोराब नेयाजी, पिंटू कुमार, राहुल कुमार, रिजवान खातून, राजेश कुशवाहा, डब्ल्यू पासवान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 22 2023, 19:11

प्रखंड विकास पदाधिकारी को सम्मान के साथ दी गई विदाई

रोहतास। जिले के कोचस प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार को स्थांतरण के बाद विदाई समारोह में पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला पहनकर सम्मान के साथ विदाई किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख एवं संचालन प्रखंड रोजगार पदाधिकारी के द्वारा किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार के 3 साल के किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपना कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं जिससे लोग भूल नहीं पाते है। इस मौके पर मुखिया कमलाकांत पांडे, अनिल राय, लाल साहब सिंह, पैक्स अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, विमलेश तिवारी, उदयनारायण उपाध्याय, धनजी सिंह, रामप्रवेश ,मदन कुशवाहा थाना प्रभारी अमोद कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित प्रखंड के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Rohtas

Jul 22 2023, 18:19

रोहतास: वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

रोहतास: जिले के कछवां थाना की पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे 81 नासरीगंज-सकरडीह मुख्य पथ पर ग्राम कैथी के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 

इस दौरान चंदन कुमार पिता स्वर्गीय शिव शंकर सिंह ग्राम पनवारी मठिया थाना सिकरहटा जिला भोजपुर को चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार चोर से बाइक के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Rohtas

Jul 22 2023, 17:17

लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की हुई बैठक, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी

रोहतास: खबर बिहार के रोहतास जिले से हैं जहां बिहार सरकार के मद्म निषेध एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने जिला अतिथि गृह में आयोजित एक कार्यकर्ता बैठक के पश्चात पत्रकारों से रूबरू होते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू प्रदेश के सभी जिलों में घूम-घूम कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच साझा कर रही है। जिससे पार्टी को आगामी चुनाव में और सशक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि एनडीए का मुकाबला करने के लिए जो अलाएंस बनाया गया है उसमें अलग अलग विचारधारा की पार्टियां शामिल हैं जिनका एक ही मकसद है लोकतंत्र को बचाना।

 वहीं शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार हीं एक ऐसा प्रदेश है जहां पूर्ण शराबबंदी लागू है तथा इसे और प्रभावकारी ढंग से लागू करने के लिए समय-समय पर संशोधन भी किए जा रहे हैं। जब कभी भी समाज सुधार के लिए कोई कानून बनता हैं तो कुछ लोग उसका अपने फायदे के लिए उल्लंघन करते रहते हैं। आज प्रदेश की महिलाएं शराब बंदी के पक्ष में है तथा सड़क दुर्घटना से लेकर अपराध में भी काफी कमी आई है।

इसके साथ हीं मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि मणिपुर सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। वहां जो कुछ भी हुआ उससे मानवता शर्मसार हुई है। इसलिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप कर वहां शांति बहाली के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

जबकि कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के निर्देश पर दलित संगठनों की मजबूती के लिए कार्य किया जा रहा है। ताकि बाबासाहेब द्वारा दिए गए अधिकारों एवं संविधान को बचाया जा सके। कार्यकर्ता बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अलख निरंजन, जमालुद्दीन सिद्दीकी, नेहा नटराज, सिकंजय सिंह, किरण सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rohtas

Jul 21 2023, 19:31

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में आगे आए माले विधायक, दुर्व्यवहार करने वाले एसडीएम पर कार्रवाई करने की रखी मांग

रोहतास : जिले के डेहरी एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं के साथ किये गये कथित दुर्व्यवहार के समर्थन में काराकाट से माले विधायक अरुण कुमार सिंह उतर गए हैं। 

आज शुक्रवार को विधायक ने डेहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन किया। इस दौरान विधायक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की जो मांगे हैं वह वाजिब है और सरकार को भी इनकी मांगों को पूरी करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मैं खुद आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को सरकार से पूरी करने की मांग करूंगा। इसके साथ ही डेहरी एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर कहा कि तानाशाह रवैया को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज तक बिहार में किसी की तानाशाही नहीं चली है। वहीं एसडीएम के विरुद्ध सरकार से कार्रवाई करने की मांग करने की बात कही है।

बताते चलें कि दो दिन पूर्व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने डिहरी एसडीएम अनिल कुमार सिंह पर धक्का-मुक्की करते हुए दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 21 2023, 19:03

विषैला सांप के काटने से महिला की मौत, परिवार मे मचा कोहराम

रोहतास : जिले के कोचस प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरवर गांव मे बृहस्पतिवार की संध्या में अपने घर में कार्य कर रही एक महिला को बिसैले सर्प ने डंस लिया। जिसे इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नरवर गांव के राजेंद्र राम की पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शारदा देवी अपने घर में कार्य कर रही थी तभी विषैला सर्प ने डस लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती गई। इसके बाद परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए आनन फानन में बक्सर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

मौत के बाद यह खबर आग की तरह पंचायत में फैल गई। जिसके बाद मुन्ना यादव, अजीत राम, उपेंद्र कुमार, सहित अन्य लोगों ने गरीब के घर पहुंच कर राशि का सहयोग किया।

रोहतास से दिवाकर तिवारी