Purnea

Jul 16 2023, 19:21

शोक संतप्त परिजनों से मिले सांसद, विषम परिस्थिति में साथ देने का दिया भरोसा

पूर्णिया : जदयू सांसद संतोष कुशवाहा आज रविवार को रुपौली के डुमरी गांव पहुंचे और पिछले दिनों बीमारी से मौत का शिकार हुए अपने कार्यकर्ता विनोद मंडल के परिजनों से मिले।

सांसद ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि विनोद मंडल के परिवार से उनका व्यक्तिगत रिश्ता रहा है। 

सांसद श्री कुशवाहा ने उनके परिजनों को क्रिया-कर्म के लिए आर्थिक सहयोग भी किया। 

मौके पर बड़ी संख्या में डुमरी एवं सपहा के लोग आए हुए थे। लोगों ने सांसद को अपने क्षेत्र की व्यथा भी सुनाई। आसन्न बाढ़ की आशंका को लेकर किसी ने पुल बनाने की मांग की तो किसी ने तत्काल नाव देने की मांग की। 

हालांकि डुमरी के बुद्धिजीवियों ने गांव की तंग सड़कों को लेकर होने वाले समस्या भी सांसद के समक्ष रखा। कुछ कार्यकर्ताओं ने डुमरी स्वास्थ्य केंद्र के डेवलपमेंट के मसले को भी उठाया। 

सांसद ने इस संबंध में कुछ लोगों को सांसद कार्यालय आने और मिल बैठकर गंभीर विचार-विमर्श करने की बात कही। 

सांसद स्थानीय मुखिया चंचल कुमारी के घर भी पहुंचे और स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए। लौटने के क्रम में उन्होंने स्वर्गीय शिक्षक श्याम सुंदर मंडल के परिजनों से भी मिले। इससे पूर्व सांसद गोड़ियर गांव पहुंचे जहां पर पिछले दिनों बिजली के करंट से 4 महिलाओं की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। 

सांसद ने वहां भी मृतकों के परिजनों को और दो घायलों को आर्थिक सहयोग कर अपनत्व का वास्ता देते हुए भरोसा रखने की बात कही। सांसद काफी देर तक गांव के लोगों से मिलते रहे और कई तरह की समस्याएं सुनी। 

वहीं रुपौली प्रखंड मुख्यालय में कई बुद्धिजीवियों ने सांसद का काफी खैर मकदम किया और रोड बिजली आदि की समस्याओं को रखा। सांसद ने उन लोगों को भी भरोसा दिया है और समाधान करवाने की बात कही है।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jul 15 2023, 18:06

पूर्णिया: संभावित बाढ़ को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं निरीक्षण

पूर्णिया: संभावित बाढ़ को लेकर जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार द्वारा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं निरीक्षण तथा संबंधित क्षेत्र के लोगों से लगातार फीडबैक प्राप्त करते रहने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है।

 साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया है कि जहां से भी संभावित बाढ़ से प्रभावित लोगों की सूचना प्राप्त होती है। वहां बिना देर किए फल्ड फाइटिंग का कार्य (बाढ़ संघर्षात्मक कार्य) त्वरित कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण करने के लिए आपदा प्रभारी,अनुमंडल पदाधिकारी बायसी एवं एसडीआरएफ की टीम का गठन किया गया है।

इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं संवेदनशील तथा अति संवेदनशील स्थलों की अद्यतन जानकारी तथा बाढ़ संघर्षात्मक (फल्ड फाइटिंग कार्य) किए जा रहे कार्यों की गहन जानकारी ली गई ।

जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आहूत बैठक के दौरान आपदा प्रभारी द्वारा बताया गया कि भवदीय के दिशा निर्देश के आलोक में टीम द्वारा बाढ़ से प्रभावित अंचल वायसी,अमौर एवं बैसा प्रखंड के कटाव स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया।

बायसी अंचल के अंतर्गत पानीसदीरा, चौपडा एवं सिमलीबाड़ी में नदी का पानी गांव के किनारे पहुंच गया है। लेकिन गांव में पानी प्रवेश नहीं किया है।

 

अमौर अंचल अंतर्गत लाल टोली रंगरैया में पुल का संपर्क पथ बारिश एवं पानी के बहाव के कारण टूट गया था। जिस पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई और बाढ़ नियंत्रण तथा ग्रामीण कार्य विभाग के सहयोग से मरम्मती का कार्य शुरू करा दिया गया और आवागमन चालू करा दी गई है।

नदी के आसपास के घर जो कटाव के कगार पर हैं उनका टीम द्वारा जियो टैगिंग करा लिया गया है।

इसके बाद टीम द्वारा अमौर अंचल के गेरिया ग्राम में रसैली पुल का निरीक्षण किया गया।

 

वहां पाया गया कि परमान नदी पुल को छोड़कर अलग से उसका धार बह रहा है। प्रभावित गांव में बाढ़ निरोधात्मक कार्य किया गया।आगे कटाव से निपटने हेतु फल्ड फाइटिंग मैटेरियल स्थल पर रखा हुआ पाया गया।

मौके पर कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण को आवश्यकता अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

इसके बाद टीम बैसा अंचल के सिरसी ग्राम पहुंची जहां पर आरडब्ल्यूडी सड़क का महानंदा नदी से कटाव हो रहा था।

जहां पर कटाव निरोधात्मक कार्य शुरू करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया तथा कार्य तुरंत शुरू कराया गया।

नदी के किनारे बसे घरों का जियो टैगिंग टीम द्वारा करा लिया गया है।

टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान महानंदा नदी पर पिछले वर्ष हुए कटाव निरोधात्मक कार्य पर रेन कट देखी गई। जिसे मरम्मति हेतु कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिया गया।

इसके पश्चात टीम द्वारा मथुआ टोली का भौतिक निरीक्षण किया गया वहां नदी के सटे घरों का जिओ टैगिंग कराया गया।

इसके बाद टीम सिरसी बाढ़ स्थल पहुंची और वहां पर अंचलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित पीड़ित परिवारों के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया गया।

आगे आपदा प्रभारी द्वारा बताया गया कि टीम द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि सभी संवेदनशील कटाव स्थल के पास प्लॉट फाइटिंग मटेरियल (बाढ़ संघर्षात्मक पदार्थ) सैड बैग,इसी बैग आदि मैटेरियल स्थल पर सुलभ पाया गया।

Purnea

Jul 15 2023, 17:39

सदर विधायक विजय खेमका ने भाजपा महामंत्री विजय कुमार सिंह को किया नमन, व्यक्त किया शोक

पूर्णिया: भाजपा के प्रदेश पेनेलिस्ट एवं सदर विधायक विजय खेमका ने जहानाबाद जिले के भाजपा महामंत्री विजय कुमार सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद विजय कुमार सिंह पार्टी के समर्पित नेता थे |

 उन्होने किसान मजदुर और गरीबों के हक़ की लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान दिया है | पुलिस की बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज में उनकी मौत को बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी और महागठबंधन की सरकार से एक एक कर जबाब लेगी |

 श्री खेमका ने कहा गुरुवार को महागठबंधन के ईशारे पर पुलिस ने क्रूरता का नंगा नाच किया | सांसद विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सर पर लाठी बरसाई गयी | इससे भाजपा के काफी नेताओं कार्यकर्ताओं को गहरी एवं गंभीर चोट आई है | पुलिस ने जिस तरह बेरहमी से लाठी और भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया उसकी जितनी निंदा की जाय कम है | पुलिस ने महिलाओं और मिडिया कर्मी को भी नहीं बक्सा |

 सरकार का यह तालिबानी रवैया नहीं चलेगा | विधायक ने कहा सरकार चाहे कुछ भी कर ले, वह भाजपा नेताओं को जनता की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती है | उन्होने कहा मॉनसून सत्र में भाजपा के विधायकों को बोलने नहीं दिया गया | जनता की आवाज को उठाने पर मार्शल से बाहर निकाला गया |

 महागठबंधन की सरकार में चारों ओर अराजकता का माहौल है | भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को सरकार की दमनकारी निति के खिलाफ काला दिवस मनाया तथा सरकार द्वारा की गयी लोकतंत्र की हत्या के विरुद्ध काले गमछे के साथ विधानसभा की परिक्रमा कर विरोध जताया |

 श्री खेमका ने कहा पूर्णिया सहित राज्य के सभी प्रखंड जिला मुख्यालय पर सरकार की दमनकारी निति के विरुद्ध धरना दिया गया है | भाजपा नेता शहीद विजय कुमार सिंह की शहादत बेकार नहीं जाएगी | महागठबंधन सरकार हत्यारी सरकार है |

 जनता की अदालत में हत्यारी सरकारी का हिसाब होगा | बिहार की जनता नितीश एवं तेजस्वी की महागठबंधन सरकार को कभी माफ़ नहीं करेगी |

Purnea

Jul 14 2023, 18:12

नदी के तेज धार में फंसी दो बच्चीयां, डूबने से हुई मौत

पूर्णियाँ : जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत डहुआबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 13 रंगामाटी के मरिया धार में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल स्थल पर पँहुचे प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि अफ़सर नदवी,जिप प्रतिनिधि अफरोज आलम,मुखिया राजेश कुमार पूर्व उपप्रमुख सज़्ज़ाद जमाली आदि ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

गांव के कुछ दूरी से होकर कनकई नदी बहती है और एक दिन पहले ही कनकई नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके आसपास के क्षेत्रों में पानी फैल गया है। जिससे मरिया धार में भी पानी बहने लगा। आज दोपहर में कुछ बच्चियां मरिया धार में नहाने गयी थी। तभी अचानक एक बच्ची धार के तेज रफ्तार में फंस गयी और डूबने लगी, जिसको देख पास की एक अन्य बच्ची उसे बचाने की कोशिश की ओर वह भी डूबने लगी। 

जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हुए और पानी मे दोनो बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। लगभग 2 घंटे बाद दोनो के शव को पानी से बाहर निकाला गया। वही रेफरल अस्पताल अमौर ले जाने पर चिकित्सको ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

मृत बच्चियों की पहचान मुस्कान उम्र 13 वर्ष पिता मो. मुज्जमिल एवं दूसरी बच्ची शाहीन उम्र 12 वर्ष पिता मो. सिदिक के रूप में हुई है। वहीं परिजनों द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा कागजी कार्य करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विदित हो कि इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों में फैला हुआ है, जिससें इस क्षेत्र में इस तरह की घटना होते रहती है।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jul 14 2023, 17:27

पुलिस ने मोबाइल टावर बैटरी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी के 17 बैटरी हुआ बरामद

पूर्णिया : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मोबाइल टावर बैटरी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को पूर्णिया पुलिस ने 17 बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

सदर डीएसपी पुष्कर कुमार ने मरंगा थाना में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लगातार टावर में बैटरी के चोरी को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में 7 सदस्य टीम जिसमे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार , सदर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार , मरंगा थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मरंगा जितेंद्र राणा, पुo अo निo ब्रजेश कुमार, पुo अo निo उत्तम कुमार, पुo अo निo अभय रंजन सभी टीम का गठन कर 

 उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया था।

जिस क्रम में रात्रि में सदर थाना, और मरंगा थाना के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो पर चार-पांच लोग जो बैटरी चोरी कर जा रहा था। 

जाने के क्रम में रुकने को कहा गया ,

जिस पर सभी लोग बैटरी एवं टेंपो छोड़कर भाग गए। जिसकी सूचना मरंगा थाना अध्यक्ष को दिया गया। 

थाना अध्यक्ष ने भागे गए उक्त चोरों को मरंगा थाना क्षेत्र से 4 बैटरी एवं एक टेंपो के 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सदर थानाध्यक्ष द्वारा भी एक टेंपो एवं 13 बैटरी को भी बरामद किया है।

 

गिरफ्तार किए गए चोरों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि कस्बा थाना अंतर्गत काठ पुल के पास इंडस टावर से 15 बैटरी के चोरी किया गया था। चोरो द्वारा बेचने के लिए हरदा जा रहा था , रास्ते में चेकिंग के क्रम में बैटरी के साथ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी गोपाल यादव जो वर्मा कॉलोनी मरंगा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं दूसरा मोहम्मद जम्मू उर्फ जमशेद जो माधोपारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

तीसरा गौतम श्रीवास्तव जो रामनगर के हाथ थाना क्षेत्र के रहने वाला हैं।

चौथा मोहम्मद उमर फारूक जो गणेशपुर आलमनगर,के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाला हैं। जिसके पास से 17 बैटरी बरामद किया गया है, और चोरी कर ले जा रहे हैं दो टैंपू को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jul 14 2023, 12:20

पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- बिहार में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन

पूर्णिया : राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। 

आज पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने में कहा कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब शासन और सत्ता चलाने में मन नहीं लगता है वे भटक गए हैं और बिहार की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिए हैं। 

कहा कि नीतीश कुमार को शासन और सत्ता चलाने में मन नहीं लग रहा है और जनता को मझधार में छोड़ दिए हैं. लिहाजा लो एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में कोई वैकल्पिक व्यवस्था होना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति शासन की मांग उठी है तो जायज है और राष्ट्रपति शासन बिहार में लगनी चाहिए ताकि बिहार की जनता का विकास हो सके।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jul 13 2023, 16:30

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज पूर्णिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज पूर्णिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया । 

मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से आज पटना में शिक्षकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाई गई है यह लोकतंत्र की हत्या है । 

लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबको अधिकार है लेकिन बिहार की सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचल देना चाहती है । वहीं उन्होंने कहा कि मानसून सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है जिसके लिए बिहार सरकार जिम्मेवार है । 

उन्होंने कहा कि सरकार को सभी दलों के साथ मिलकर बात करनी चाहिए और जनता के मुद्दे पर काम होनी चाहिए लेकिन बिहार सरकार ऐसा नहीं कर रही है । 

Purnea

Jul 11 2023, 18:33

बिहार विधानसभा के नवम सत्र में सदर विधायक विजय खेमका ने सदन में शून्य काल के दौरान सरकार से की यह मांग

पूर्णिया : सप्तदश बिहार विधानसभा के नवम सत्र में सदर विधायक विजय खेमका ने सदन में शून्य काल के माध्यम से पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आधुनिक उपकरण एवं सभी सुविधा से लैस बंद परे ट्रामा सेंटर को चालू करने की मांग की है ।

विधायक ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से बिलोरी स्थित अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की चहारदीवारी के निर्माण की ओर ध्यान दिलाया ।

श्री खेमका ने सदन में गुलाबबाग मेला ग्राउंड में लंबित पार्क विकास योजना के लिए मेला ग्राउंड की जमीन को सैरात भूमि से बाहर करने का सदन में निवेदन किया ।

विधायक ने सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से नगर के मध्य विद्यालय विवेकानंद पल्ली स्कूल भवन का जीर्णोद्धार तथा ईस्ट ब्लॉक स्थित महाराजपुर रामपुर पंचायत के क्रमशः उत्क्रमित उच्च विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण का मंत्री से प्रश्न उठाया ।

श्री खेमका ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की याद में जिला स्कूल पूर्णिया में वैराग्य भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटित करने की मांग की।

विधायक ने पंचायत हरदा कवैया में ठाढ़ा बस्ती से श्यामू मुसहरी - मिल चौक तक सड़क निर्माण की याचिका सदन में दिया।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jul 11 2023, 18:27

विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएस कार्यालय से निकाली गई साइकिल जागरूकता रैली, सीएस ने कही यह बात

पूर्णिया : आज विश्व जनसंख्या दिवस है. इस मौके पर पूर्णिया के सिविल सर्जन कार्यालय से शहर में साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई .

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने कहा कि आज हमारा देश भारत विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है. जिसका काफी कुप्रभाव भी पड़ रहा है.

हमारे पास संसाधन सीमित हैं. लेकिन जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में उनके पास रहने खाने की समस्या पैदा हो गई है . इसके अलावा सामाजिक परिवेश पर भी असर पड़ रहा है. इसके लिए जरूरी है कि लोग साक्षर बने .

सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए कई तरह का कार्यक्रम चला रही है. लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि बच्चे दो ही अच्छे. लोग इसका कारण करेंगे तभी सुखी रहेंगे.

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jul 11 2023, 18:25

बाइक सवार महिला के पर्स को छिंतई गिरोह के सदस्यों ने उड़ाया, बाइक से गिरकर महिला हुई घायल

पूर्णिया : जिले के डीआईजी चौक के पास छिंतई गिरोह के सदस्यों ने चलती बाइक पर सवार महिला के हाथ से अचानक बैग छीन कर फरार हो गया।  

बैग छीनने के क्रम में महिला जूही प्रवीण चलती मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गई और सिर फट गया। जिसके बाद उसके पति ने आनन-फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गय जहा इलाज चल रहा है।

घायल जूही प्रवीण के पति मो मुन्ना आलम ने बताया कि वह मूसापुर से अपने एक बच्चा और पत्नी के साथ अपने घर गढ़िया बलवा जा रहे थे। घर जाने के दौरान Dig चौक के पास उनकी पत्नी मोबाइल पर बात करने के दरमियान फोन कटते ही मोबाइल को पर्स मैं रख दिया। 

वही घात लगाए छिंतई गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल को रखते हुए देख लिया,जिसके बाद डीआईजी चौक के समीप अचानक बैग छीनकर फरार हो गया। वही महिला मौके पर ही गिर गई। 

वही महिला के गिरने के बाद बाइक चला रहे पति मो मुन्ना किसी तरह बाइक को रोका। फिर अपनी पत्नी को सड़क पर गिरा देख हल्ला करने लगा पर किसी ने कुछ मदद नहीं की। 

पत्नी का सिर फटा देख आनन-फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।

पूर्णिया से जेपी मिश्र