भाजपा के प्रदर्शन पर पुलिस लाठी चार्ज के खिलाफ मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह कार्यकर्ताओंं के साथ धरना पर बैठी
![]()
बगहा: बिहार के राजधानी पटना में विगत दिनों बिहार सरकार के विरुद्ध भाजपा के प्रदर्शन पर पुलिस लाठी चार्ज में एक भाजपा कार्यकर्ता के मर जाने और कईयों के बुरी तरह से घायल होने के विरोध में भाजपा द्वारा आयोजित बिहार काला दिवस पर मधुबनी मंडल सहित वाल्मीकिनगर विधान सभा के सभी प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितीश सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। धरना के दौरान कहा है कि हत्यारी नितीश सरकार इस्तीफा दो, नीतीश सरकार हाय हाय, गुंडागर्दी खत्म करो। धरना के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा है।
मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह कार्यकर्ताओंं के साथ धरना पर बैठे हुए।
इस दौरान बगहा पुलिस जिला के भाजपा के महिला मोर्चा के अध्यक्षा विजया सिंह ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार के गुंडों ने पुलिस के वर्दी में विधान सभा घेराव के दौरान लाठी चार्ज में बर्बरता के साथ जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह को मौत के घाट उतारा है, इसे कभी माफ नहीं किया जायेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी शांति के साथ बिहार के नीतीश सरकार का विरोध किया जा रहा है। वही महिलाओं पर जिस तरह से लाठी भांजी गयी है, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं को चोटें आयी है। यह प्रकरण सोची समझी साजिश के तहत पिटाई के साथ हत्याकांड किया गया है।
जोर देकर सभी कार्यकर्ताओं ने धरना के दौरान एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 302 का मुकदमा दायर किया जाय, इनके पिछले हत्याकांड में संलिप्तता की अविलंब रूप से सीबीआई से जांच की जाय।
जंगलराज पार्ट 2 कहे जाने वाले तथ्यों को इस सरकार ने सही साबित दिखाया है। जनता सब देख रही है। 2024 की लोकसभा तथा 2025 के विधानसभा के चुनावों में लाठी का जवाब दिया जायेगा। इस कांड के अभियुक्त को फांसी दे देना चाहिए।
इस दौरान हरेंद्र गुप्ता, धनजंय पांडेय, चंद्रभूषण सिंह, संतोष कुमार, भोला गुप्ता, बिरगुन गद्दी, भगीरथी गुप्ता, अशोक सिंह, अशोक गुप्ता सुरेश जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, रंजीत सिंह सहित दर्जनों के संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jul 15 2023, 20:55