Bhadohi

Jun 26 2023, 15:44

*ज्यादा बोझ से फुंक रहे ट्रांसफार्मर, उमस भरी गर्मी लोग बेहाल*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।स्थानीय नगर में इन दिनों लोगों का हाल बेहाल है। एक ट्रांसफार्मर ठीक किया जाता है। तो दूसरा जल जा रहा है। स्थिति यह है कि पूरे नगर बिजली की समस्या से बेजार हो गया है। तीन दिन पहले ही चौकी के पास जले ट्रांसफार्मर के कारण आधा दर्जन घरों की बत्ती गुल थी।

अब मिर्जापुर रोड स्थित तुलसी तिराहा पर लगा ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जला से क‌ई मोहल्लों की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। उसम भरी गर्मी के बीच लोगों का जीना मुहाल हो गया।

नगर पालिका गोपीगंज की विद्युत आपूर्ति वितरण खंड द्वितीय से गिराई उपकेंद्र से होती है। नगर पालिका की आबादी लगभग 30 हजार के आसपास है। भीषण गर्मी के बीच जर्जर बिजली उपकरण लोगों की समस्यायों को बढ़ाते जा रहे हैं। दो दिन पहले ही नगर में चौकी के पास 630 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे लगभग आधा दर्जन वार्डों के आपूर्ति तीन दिनों तक बाधित रही। हालांकि नगर पालिका की ओर से ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराया गया था, लेकिन वह पर्याप्त नहीं था।

किसी तरह दो न‌ए ट्रांसफार्मर लगाकर उस समस्या का समाधान किया ही गया था कि तब तक मिर्जापुर रोड स्थित तुलसी तिराहे के पास का ट्रांसफार्मर भी जल गया। यह ट्रांसफार्मर जलने से तीन से चार वार्डों की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। चारों वार्डों में रहने वाली दो से तीन हजार की आबादी भीषण गर्मी से परेशान हो ग‌ई। लोगों के सामने पेयजल का संकट भी पैदा हो गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे खासकर बच्चे और महिलाओं के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई। लोगों का कहना था कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है तो आगे और भी गंभीर समस्याएं खड़ी हो जाएगी।

गर्मी अधिक होने के चलते विद्युत मांग बढ़ी है। इससे लोड भी बढ़ा है। जिसके कारण कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आ रही है। हालांकि विभाग की ओर से उसका निदान भी कराया जा रहा है। विभाग के स्टोर में पर्याप्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो चुके हैं। इससे ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने का कार्य हो रहा है।

अशोक कुमार अधीक्षण अभियंता भदोही

Bhadohi

Jun 26 2023, 13:30

*गर्मी की वजह से अब दो जुलाई तक स्कूल बंद*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। अभी तक झमाझम बारिश का क्रम जिले के साथ ही पूर्वांचल के जनपदों में नहीं देखा जा रहा है ‌। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दिए हैं। सभी परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी दो जुलाई तक होगी। ऐसे में अब तीन जुलाई से स्कूल खुलेंगे।

बता दें कि वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कक्षा आठ तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टी एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब 27 जून के बजाय तीन जुलाई से स्कूल खुलेंगे। पहले स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी थी। इसके बाद 25 जून तक इसे बढ़ा दिया गया। इसके बाद एक बार फिर छुट्टी को बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब दो जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तीन जुलाई को सभी स्कूल खुलेंगे।

Bhadohi

Jun 26 2023, 12:21

*गिरफ्तार 12 लोगों को भेजा गया जेल, गांव में फोर्स तैनात*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।शहर कोतवाली क्षेत्र के मूंसीलाटपुर गांव में दूसरे दिन भी तनाव को देखते हुए जवानों को तैनात किया गया है। उधर पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले 12 गिरफ्तार लोगों को जेल रवाना किया गया।

इसके साथ ही वीडियो के जरिए अन्य शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों द्वारा गांव में लगातार चक्रमण की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। बता दें कि उक्त गांव में 13 बीघा तालाब की जमीन है‌। जिस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया है। मामले को लेकर दलित व राय पक्ष में महीनों से तनातनी चला आ रहा है।

इस बीच आरोप था कि रात की दलितों ने तालाब की जमीन पर संविधान शिल्पी की प्रतिमा बिना अनुमति के ही रख दिया। जानकारी पर पहुंचे अफसरों व पुलिस के जवानों ने जब समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। दो जवानों को चोटें आई थी।

उसके बाद भारी फोर्स के साथ गांव में एसडीएम भदोही, सीओ भदोही,नायब तहसीलदार , हल्का लेखपाल व प्रभावी निरीक्षक भदोही पहुंचे थे। किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराने के बाद प्रतिमा को वहां पर हटाकर कोतवाली लाया गया था। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर घरों में घुस महिलाओं की पिटाई तक करने का आरोप मढ़ा था।

Bhadohi

Jun 26 2023, 12:19

*ड्रोन कैमरे से होगी मेले की निगरानी*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। धार्मिक स्थल के ऐतिहासिक लव कुश जन्म उत्सव मेला धीरे-धीरे शबाब की ओर बढ़ने लगा है। मेले में भीड़भाड़ के साथ बड़ी संख्या में दुकानें सजनें लगी हैं।

जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 27 को मेले के आखिरी दिन उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सीतामढ़ी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी है।

मेले के इतिहास में पहली बार होगा जब मेले में बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई है।

गंगा नदी में एक प्लाटून यानी 25 जल पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसी तरह सैकड़ों की संख्या में सिविल पुलिस, महिला पुलिस, जल पुलिस एवं सादे वर्दी में पुलिस के जवान मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी।

सीतामढ़ी पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश मिश्रा ने बताया कि गंगा में किसी भी तरह का हादसा ना हो इसके लिए इंजन चलित तीन नौकाओं के साथ एक कंपनी जल पुलिस की तैनाती की गई है। एसआई अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में बम डिस्पोजल टीम एक डॉग के साथ मेले में तैनात कर दिया गया है। ड्रोन कैमरे से मेले की निगहबानी की जाएगी।

हर गतिविधियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

सीतामढ़ी। मेले में हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हाई रेंज के 5 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीतामढ़ी और मेले की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सादे वर्दी में जवान और महिला पुलिस एक हर गतिविधियों पर नजर रखेगी।

Bhadohi

Jun 26 2023, 11:50

*किसानों की खेतों में लहलहाएंगे गेंदा के फूल*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनपद में इस साल गेंदा के फलों से किसानों के खेत लहलहाएंगे। जिले में इस साल 10 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती की जानी है। इसके लिए किसानों को 40 फीसदी अनुदान भी प्राप्त होगा। उद्यान विभाग प्रथम आवक-प्रथम पावक की तर्ज पर किसानों को इस योजना का लाभ देगा। जिले में गेंदा फूल की खेती करने के लिए किसानों के पास अधिकतम एक हेक्टेयर और न्यूनतम 16 बिस्वा जमीन होना अनिवार्य है।

जनपद में बड़े पैमाने पर धान-गेंहू की खेती होती है, लेकिन अब धीरे-धीरे किसानों में परंपरागत खेती से कुछ अलग हटकर कार्य किया जा रहा है। जिसमें सब्जियों की खेती के साथ-साथ बागवानी को लेकर भी उत्साहित हैं। किसानों की बेहतर उपज से उनकी आमदनी में भी इजाफा होता है।

अब इसी दिशा में उद्यान विभाग किसानों को प्रोत्साहित भी कर रहा है। जिला उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि इस साल 10 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए किसानों का चयन प्रक्रिया शुरु किया जा रहा है, जो किसान गेंदा फूल की खेती करने के लिए इच्छुक है। ऐसे किसान पहले सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन करा लें। इसके बाद उसकी एक प्रति उद्यान विभाग में जमा कर दें।

सत्यापन होने के बाद किसानों को प्रथम आवक-प्रथम पावक के तर्ज पर योजना का लाभ मिलेगा। इसकी खेती किसान अधिकतम एक हेक्टेयर और न्यूनतम 16 बिस्वा में कर सकते हैं। लागत का 40 फीसदी अनुदान के रूप में किसान को सीधे डीबीटी किया जाएगा, यानि सब्सिडी का पैसा सीधे किसानों के खाता में पहुंचेगा।

Bhadohi

Jun 26 2023, 11:49

*खत्म हुआ इंतजार, झूमकर आया मानसून,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल समेत देशभर में मूसलाधार बारिश, दिल्ली एनसीआर में 80 मिमी तक गिरा पानी*


नितेश श्रीवास्तव

उत्तर पश्चिम भारत समेत लगभग समूचे देश में तेज हवा और गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई और उसम भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

मानसून के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर में शनिवार रात से झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 24 घंटे के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर असम और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में कहीं तेज तो कहीं अत्यधिक तेज बारिश हुई। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में दो दिन पहले और मुंबई में दो सप्ताह की देरी से मानसून ने दस्तक दी। दिल्ली में सामान्य तौर पर 27 जून और मुंबई में 11 जून को मानसून पहुंचता है।

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

आईएमडी ने एक बयान में कहा है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के शेष भागों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के कुछ हिस्सों राजस्थान,हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और लद्दाख में भी रविवार से सोमवार तक दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिन में पश्चिम और उत्तर भारत के कुछ और हिस्सों में मानसून के पहुंचने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है।

सामान्य मानसून के बढ़े आसार

मौसम विभाग ने कहा कि अल नीनो के प्रभाव के बावजूद इस साल देश में सामान्य मानसून के आसार हैं। क्योंकि 52 फीसदी जोत की जमीन सिंचाई के लिए मानसून पर निर्भर है। बारिश पर निर्भर खेती से 40 फीसदी अन्न का उत्पादन होता है,जो खाद्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है।

होती रहेगी बारिश

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,व हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज भी बारिश होगी।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 28 जून तक जारी रहेगी बारिश

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी

Bhadohi

Jun 26 2023, 11:48

*मानसून सक्रिय पूरे उत्तर प्रदेश में होगी बारिश*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।दक्षिण पश्चिमी मानसून ने पूरे उत्तर भारत को अपने दायरे में ले लिया है। मौसम विभाग ने आज फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर,बरेली, जालौन और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की।

अगले 24 घंटों में बारिश की संभावनामौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के बांदा, फतेहपुर, बहराइच, लखीमपुर-खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत,मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हमीरपुर,महोबा झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, म‌ऊ, बलिया देवरिया, गोरखपुर,संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर,श्रीवस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर अयोध्या, अंबेडकरनगर अलीगढ़, शामिल, पीलीभीत में गरज - चमक के साथ हल्की से सामान्य बारिश होने होने के आसार हैं।मानसून एक जुलाई तक समेत देश को कवर कर लेता है। मौसम ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी राजस्थान के इलाके को छोड़कर बाकी स्थानों पर 28 जून तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

Bhadohi

Jun 24 2023, 13:17

*मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

भदोही। रिलायंस ट्रेंड्स यूपी बोर्ड, सीबीआई बोर्ड, हाईस्कूल, और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन दर्जनों से अधिक होनहार छात्राओं को मेडल पहना व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित रिलायंस ट्रेंड्स द्वारा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता व विशिष्ट अतिथि नवोदय विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत माल्यार्पण किया गया।‌

मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र - छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किए। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने मेधावियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा‌ कि जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए। मेहनत हमेशा रंग लाती है। संघर्ष जितना कठिन होगा। मंजिल उतनी ही आसानी होगी।

नवोदय विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और लगातार मेहनत करने की सलाह दी। रिलायंस मैनेजर विकास उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बीएल पाल ने किया। इस दौरान प्रमुख रुप से गौतम, राजेन्द्र,आरपी सिंह, आलोक, अनिल, समेत कई विद्यालयों के शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Bhadohi

Jun 24 2023, 13:15

*संचालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा, जांच तेज*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।नगर के लिप्पन चौराहे पर रिफिलिंग की दुकान में विस्फोट के मामले में आखिरकार शुक्रवार को संचालक शमशेर खां के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया। मृत युवक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।

जांच आगे बढ़ने पर मुकदमे की धाराएं बढ़ाई जाएगी।बृहस्पतिवार को दोपहर में लिप्पन चौराहे पर शमशेर खां की आग बुझाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नाइट्रोजन गैस की दुकान में विस्फोट हो गया था। जिसमें जलालपुर निवासी असगर अली का 24 वर्षीय पुत्र शेरू की मौत हो गई। पहले दिन तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस शांत रही, लेकिन शनिवार को युवक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने धारा 304ए के तहत संचालक शमशेर खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि संचालक पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी शुरूआती जांच के आधार पर केस दर्ज किया गया है। दूसरे विभागों की जांच रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ाई जा सकेगी।भदोही में सिलेंडर फटने की घटना से एक बार फिर से जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा है। जिस दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, उसका लाइसेंस 2008 में ही समाप्त हो गया। उसके बाद से अबतक लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराया गया।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया। जिससे यह हादसा हुआ और एक की मौत हो गई। अग्निशमन से लेकर श्रम विभाग के अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। इसके पूर्व भी भदोही नगर, चौरी और गोपीगंज में सिलेंडर फटने की घटनाएं हो चुकी है।

Bhadohi

Jun 24 2023, 12:48

*इंम्प्रूवमेंट - कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट इंम्प्रूवमेंट - कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा 15 जुलाई को आठ बजे सुबह से लेकर सवा 11 बजे दिन तक चलेगी। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा दो बजे से लेकर सवा पांच बजे शाम तक होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि परीक्षा केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज ज्ञानपुर को बनाया गया है। कहा कि परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट इन से प्रवेश पत्र आनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।