Bhadohi

Jun 24 2023, 12:40

*630 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। नगर के पुलिस चौकी के सामने लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के कारण जल गया। स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी ठीक करने की कवायद की गई जो सफल भी रही लेकिन ओवरलोड के कारण दोबारा फूंक उठा। इससे मोहल्ले में तीन दिनों से अंधेरा छाया हुआ है।

नगर में राजमार्ग,सदर महाल व खड्हपट्टी महाल में बिजली की आपूर्ति करने वाला पुलिस चौकी के सामने लगा 630 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया। पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर से एक फेस से की आपूर्ति बंद हो गई थीबुधवार की देर रात गड़बड़ी ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन तकनीकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। मामले में विभाग के कर्मचारी तीन दिनों से अनवरत समस्या के निस्तारण का प्रयास कर रहे थे।

बहरहाल मामले में विद्युत कर्मियों के अनुसार ट्रांसफार्मर के जल जाने के बात सामने आई। उक्त ट्रांसफार्मर से ही पालिका के दो ट्यूबवेल भी जुड़े हैं। जिससे क‌ई मोहल्ले मेंपेजयल की भी समस्या बनी हुई है। वहीं इस भीषण गर्मी में विद्युत की समस्या को लेकर मोहल्लेवासी परेशान हैं। चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता से मिलकर मोहल्ले के लोगों समाधान की मांग की‌ है। साथ ही खड़हट्टी मोहाल के लिए एक 400 केवीए की ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही है।

Bhadohi

Jun 24 2023, 12:37

*दो से तीन में झमाझम बारिश के आसार*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।महीनों से गर्मी व हीटवेव की मार झेल रहे जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में मानसून की एंट्री आज यानी 24 जून शनिवार को हो रही है। इसके कारण आगामी दो से तीन दिनों तक हल्की से लेकर झमाझम बारिश कालीन नगरी में होंगी। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर शुक्रवार की शाम को जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 23 जून को झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी उत्तर में प्रवेश कर गया है। जिसके कारण सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बलिया, में बारिश की उम्मीदें हैं। जनपद में शनिवार को मानसून प्रवेश करेगा। दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होगी।

Bhadohi

Jun 24 2023, 12:32

*उत्तर प्रदेश में मानसून 27 तक बारिश का रहेगा सिलसिला*

नितेश श्रीवास्तव

दक्षिणी पश्चिमी मानसून अपने सामान्य निर्धारित समय चक्र से पांच दिन की लेटलतीफी के साथ आखिरकार बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में पहुंच गया। पिछले साल प्रदेश में एक जुलाई को मानसून पहुंचा था। गोरखपुर सहित आसपास के इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। वैसे राज्य में गोरखपुर के दाखिल होने की सामान्य तारीख 18 जून है।

बृहस्पतिवार को मानसून की ट्रफ लाइन रत्नागिरी, बीजापुर, निजामाबाद, दुर्ग, सिद्धार्थनगर होकर गुजर रही थी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में मानसून लखनऊ और आसपास के इलाकों में पहुंच जाएगा। शनिवार को तो हल्की बारिश है।‌ मगर उसके बाद रविवार और सोमवार को दिन सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों में सामान्य से भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून आगे बढ़ रहा है।मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 23 जून को झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी उत्तर में प्रवेश कर गया है। जिसके कारण सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बलिया, में बारिश की उम्मीदें हैं। जनपद में शनिवार को मानसून प्रवेश करेगा। दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होगी।

Bhadohi

Jun 23 2023, 13:39

*शनिवार तक पूरे प्रदेश में मानसूनी झमाझम के आसार*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

बिहार के कुछ दिनों से ठिठके दक्षिण पश्चिमी मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने अगले 48 घंटों ( शनिवार तक) इसके पूरे प्रदेश में प्रवेश कर जाने की संभावना जताई है। केंद्र वैज्ञानिकों अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, व पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सों को भिगोते हुए बिहार में आगे बढ़ा है।

आज से दो दिन तक उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

प्रदेश में आगामी 28 जून तक कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

Bhadohi

Jun 23 2023, 13:38

*स्टीमर न चलने से मोटरबोट संचालक वसूल रहे मनमाना किराया*

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव 

भदोही। रामपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुलों के टूटते ही लोगों को गंगा पार आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गंगा के जल स्तर में कमी और टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने से नि:शुल्क स्टीमरों का संचालन नहीं हो सका है। ऐसे में यात्री मोटरबोट के सहारे पार हो रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि मोटरबोट संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।रामपुर और धनतुलसी गंगा घाट पर हर साल हजारों रुपये खर्च कर पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल का निर्माण होता है।

मानसून सीजन को देखते हुए गंगा दशहरा के बाद पुलों को तोड़कर आवागमन बाधित कर दिया जाता है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से ही यात्रियों की सहूलियत के लिए नि:शुल्क स्टीमर का संचालन कराया जाता है। हालांकि इस बार अब तक स्टीमर का संचालन नहीं हो सका है। विभाग के अनुसार गंगा का जलस्तर कम होने के कारण स्टीमर के संचालन में कठिनाई आ रही है। वहीं विभाग की ओर से स्टीमर संचालन के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया भी कराई जा रही है। स्टीमर संचालित न होने का फायदा मोटर बोट संचालक उठा रहे हैं।

यात्रियों का आरोप है कि गंगा पार कराने के लिए मोटरबोट संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। रामपुर घाट पर पहुंचे मनोज, सूबेदार, रंगबहादुर ने बताया कि वह प्रतिदिन गंगा पार कर हाईवे पहुंचते हैं। मोटर बोट संचालक आर-पार कराने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐतराज जताने पर पार उतारने से मना कर देते हैं।

सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अंशू मिश्रा ने कहा कि जल स्तर कम होने से स्टीमर संचालन में समस्या हो रही है। इसके चलते चार मोटर बोट की व्यवस्था की गई है। स्टीमर संचालन के लिए ई-टेडरिंग की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरा होते ही स्टीमर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मोटर बोट संचालकों के सवाल पर कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

Bhadohi

Jun 23 2023, 13:34

*मंगलसूत्र-झुमका झपट कर भागे बाइक सवार*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर-बड़ागांव सीमावर्ती मार्ग पर बाइक सवार उचक्के बृहस्पतिवार को मायके जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र और कान से झुमका झपट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शकुंतला पांडेय निवासी सरसरा-बरसठी जौनपुर ने आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार को भतीजे साहिल के साथ बाइक से मायका बड़ागांव जा रही थीं।

सीमावर्ती मार्ग नथईपुर-बड़ागांव मार्ग पर पहुंची थीं। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन उचक्के मंगलसूत्र, झुमका झपट कर भागने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उचक्के काफी दूर निकल गये थे। शोरगुल मचाने पर जुटे ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। तब कुछ लोगों ने उचक्कों का पीछा किया, लेकिन असफल रहे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात बाइक सवारों को नामजद किया गया है।

Bhadohi

Jun 23 2023, 12:03

*कर्जदार 998 किसानों पर शिकंजा, भेजी नोटिस*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही।खेती और कृषि उपकरण खरीद करने के लिए सहकारी बैंकों से ऋण लेने वाले 998 किसानों पर सहकारिता विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहकारी समितियों के उप निबंधक राघवेंद्र शुक्ला ने 998 किसानों को नोटिस भेजकर पखवारे भर में बकाया जमा करने का निर्देश दिया है। पांच बड़े बकाएदारों की संपति कुर्क भी कर दी गई हैं। अब उसे नीलाम करने की तैयारी है।किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसी में सहकारिता विभाग से खाद-बीज संग जरूरी उपकरण खरीदने के लिए भूमि विकास बैंक और सहकारी बैंकों से उन्हें कम ब्याज पर ऋण भी दिया जाता है। अल्पकालीन ऋण लेने वाले किसानों को फसल कट जाने के बाद धनराशि को जमा करना होता है।

इस ऋण पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। काफी किसान यह रकम जमा करते हैं, लेकिन नहीं जमा करने वाले किसानों की संख्या में भी अब इजाफा हो गया है। धीरे-धीरे छोटी रकम भी ब्याज लगने से बढ़ गई हैं। इससे किसान जमा करने से पीछे हट रहे हैं। सहकारिता विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो किसानों पर 12 करोड़ का बकाया था। इसके सापेक्ष एक जुलाई 2022 से अब तक 5.12 करोड़ रुपये की वसूली की गई। जबकि 4500 से अधिक किसानों पर 7.22 करोड़ रुपये अभी तक बकाया है।

कर्ज माफी की घोषणा का इंतजार करते हैं किसान

ज्ञानपुर। सरकार की ओर से कर्ज माफी की घोषणा का इंतजार करने के कारण किसान ऋण को जमा नहीं करना चाहते हैं। इंतजार करते-करते ऋण राशि और ब्याज बढ़कर अधिक हो जाता है। नियमानुसार एक किसान का एक ही बैंक से लिया गया ऋण माफ हो सकता है। यदि वह कई बैंक से कृषि ऋण लिया है तो ऋण माफ योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। किसान इस व्यवस्था को अच्छी तरह से नहीं समझ पाते हैं।

Bhadohi

Jun 23 2023, 12:00

*शीतल जल से विद्याथिर्यों की बूझेगी प्यास लगेगा आरो प्लांट*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही।अब तपती गर्मी में छात्र- छात्राओं संग गुरुजनों की प्यास शीतल जल से बुझ सकेगी। इसके लिए काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में सोलर आरो प्लांट लगाने के लिए नगर पंचायत ज्ञानपुर की ओर से जमीन चिन्हांकन कर लिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता और ईओ राजेन्द्र दूबे ने केएनपीजी के प्रधानाचार्य के साथ जमीन का चुनाव कर लिया है।

15 वें वित्त आयोग पूरे नगर में पौने दो करोड़ की लागत से हर वार्ड में दो आरो प्लांट लगाए जाने की योजना है। इसी क्रम में केएनपीजी में जमीन का चिन्हांकन किया गया। प्लांट लगने के बाद विद्यार्थियों को निःशुल्क शीतल जल का लाभ मिलेगा। केएनपीजी काॅलेज में हर- दिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं, लेकिन शीतल जल उन्हें बाहर की दुकान से खरीदना पड़ता है। प्लांट लगने के बाद विद्यार्थियों को बाहर से नहीं खरीदना पड़ेगा।

Bhadohi

Jun 22 2023, 16:21

*गर्मी में बच्चों का विशेष ध्यान देना जरूरी: डा. माधव*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ माधव बरनवाल की मानें तो गर्मी के दिनों में बच्चों का खास ख्याल रखना होगा। इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने से उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द के बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को हर आधे घंटे में पानी पिलाएं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न जाने दें। पानी वादे फल का सेवन कराएं बाहर की चीजों को न खिलाएं। बच्चों को ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Bhadohi

Jun 22 2023, 16:20

*जंग लगने से बिजली खंभा खराब, हो सकता है बड़ा हादसा*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।नगर पंचायत ज्ञानपुर में क‌ई स्थानों पर लगा लोहे का बिजली पोल जंग लगकर गला गया है। हाईटेंशन तार वाला लोहे का पोल तेज हवा से गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग जर्जर पोल को लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। बिजली विभाग द्वारा क‌ई स्थानों पर पुराना लोहे का पोल लगा है।

जंग लगने से खंभा 80 फीसदी तक गल गया है। तेज हवा से पोल गिरा तो हाईटेंशन की चपेट में आने से अप्रिय घटना हो सकता है। जर्जर पोल बदलने की मांग नागरिक बार - बार कर रहे हैं। लेकिन संज्ञान नहीं लिया है। डरे - सहमें लोग पावर हाउस पर जाकर अधिकारों से अवगत करा चुके हैं।