Bhadohi

Jun 23 2023, 13:38

*स्टीमर न चलने से मोटरबोट संचालक वसूल रहे मनमाना किराया*

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव 

भदोही। रामपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुलों के टूटते ही लोगों को गंगा पार आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गंगा के जल स्तर में कमी और टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने से नि:शुल्क स्टीमरों का संचालन नहीं हो सका है। ऐसे में यात्री मोटरबोट के सहारे पार हो रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि मोटरबोट संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।रामपुर और धनतुलसी गंगा घाट पर हर साल हजारों रुपये खर्च कर पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल का निर्माण होता है।

मानसून सीजन को देखते हुए गंगा दशहरा के बाद पुलों को तोड़कर आवागमन बाधित कर दिया जाता है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से ही यात्रियों की सहूलियत के लिए नि:शुल्क स्टीमर का संचालन कराया जाता है। हालांकि इस बार अब तक स्टीमर का संचालन नहीं हो सका है। विभाग के अनुसार गंगा का जलस्तर कम होने के कारण स्टीमर के संचालन में कठिनाई आ रही है। वहीं विभाग की ओर से स्टीमर संचालन के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया भी कराई जा रही है। स्टीमर संचालित न होने का फायदा मोटर बोट संचालक उठा रहे हैं।

यात्रियों का आरोप है कि गंगा पार कराने के लिए मोटरबोट संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। रामपुर घाट पर पहुंचे मनोज, सूबेदार, रंगबहादुर ने बताया कि वह प्रतिदिन गंगा पार कर हाईवे पहुंचते हैं। मोटर बोट संचालक आर-पार कराने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐतराज जताने पर पार उतारने से मना कर देते हैं।

सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अंशू मिश्रा ने कहा कि जल स्तर कम होने से स्टीमर संचालन में समस्या हो रही है। इसके चलते चार मोटर बोट की व्यवस्था की गई है। स्टीमर संचालन के लिए ई-टेडरिंग की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरा होते ही स्टीमर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मोटर बोट संचालकों के सवाल पर कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

Bhadohi

Jun 23 2023, 13:34

*मंगलसूत्र-झुमका झपट कर भागे बाइक सवार*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर-बड़ागांव सीमावर्ती मार्ग पर बाइक सवार उचक्के बृहस्पतिवार को मायके जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र और कान से झुमका झपट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शकुंतला पांडेय निवासी सरसरा-बरसठी जौनपुर ने आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार को भतीजे साहिल के साथ बाइक से मायका बड़ागांव जा रही थीं।

सीमावर्ती मार्ग नथईपुर-बड़ागांव मार्ग पर पहुंची थीं। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन उचक्के मंगलसूत्र, झुमका झपट कर भागने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उचक्के काफी दूर निकल गये थे। शोरगुल मचाने पर जुटे ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। तब कुछ लोगों ने उचक्कों का पीछा किया, लेकिन असफल रहे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात बाइक सवारों को नामजद किया गया है।

Bhadohi

Jun 23 2023, 12:03

*कर्जदार 998 किसानों पर शिकंजा, भेजी नोटिस*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही।खेती और कृषि उपकरण खरीद करने के लिए सहकारी बैंकों से ऋण लेने वाले 998 किसानों पर सहकारिता विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहकारी समितियों के उप निबंधक राघवेंद्र शुक्ला ने 998 किसानों को नोटिस भेजकर पखवारे भर में बकाया जमा करने का निर्देश दिया है। पांच बड़े बकाएदारों की संपति कुर्क भी कर दी गई हैं। अब उसे नीलाम करने की तैयारी है।किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसी में सहकारिता विभाग से खाद-बीज संग जरूरी उपकरण खरीदने के लिए भूमि विकास बैंक और सहकारी बैंकों से उन्हें कम ब्याज पर ऋण भी दिया जाता है। अल्पकालीन ऋण लेने वाले किसानों को फसल कट जाने के बाद धनराशि को जमा करना होता है।

इस ऋण पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। काफी किसान यह रकम जमा करते हैं, लेकिन नहीं जमा करने वाले किसानों की संख्या में भी अब इजाफा हो गया है। धीरे-धीरे छोटी रकम भी ब्याज लगने से बढ़ गई हैं। इससे किसान जमा करने से पीछे हट रहे हैं। सहकारिता विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो किसानों पर 12 करोड़ का बकाया था। इसके सापेक्ष एक जुलाई 2022 से अब तक 5.12 करोड़ रुपये की वसूली की गई। जबकि 4500 से अधिक किसानों पर 7.22 करोड़ रुपये अभी तक बकाया है।

कर्ज माफी की घोषणा का इंतजार करते हैं किसान

ज्ञानपुर। सरकार की ओर से कर्ज माफी की घोषणा का इंतजार करने के कारण किसान ऋण को जमा नहीं करना चाहते हैं। इंतजार करते-करते ऋण राशि और ब्याज बढ़कर अधिक हो जाता है। नियमानुसार एक किसान का एक ही बैंक से लिया गया ऋण माफ हो सकता है। यदि वह कई बैंक से कृषि ऋण लिया है तो ऋण माफ योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। किसान इस व्यवस्था को अच्छी तरह से नहीं समझ पाते हैं।

Bhadohi

Jun 23 2023, 12:00

*शीतल जल से विद्याथिर्यों की बूझेगी प्यास लगेगा आरो प्लांट*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही।अब तपती गर्मी में छात्र- छात्राओं संग गुरुजनों की प्यास शीतल जल से बुझ सकेगी। इसके लिए काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में सोलर आरो प्लांट लगाने के लिए नगर पंचायत ज्ञानपुर की ओर से जमीन चिन्हांकन कर लिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता और ईओ राजेन्द्र दूबे ने केएनपीजी के प्रधानाचार्य के साथ जमीन का चुनाव कर लिया है।

15 वें वित्त आयोग पूरे नगर में पौने दो करोड़ की लागत से हर वार्ड में दो आरो प्लांट लगाए जाने की योजना है। इसी क्रम में केएनपीजी में जमीन का चिन्हांकन किया गया। प्लांट लगने के बाद विद्यार्थियों को निःशुल्क शीतल जल का लाभ मिलेगा। केएनपीजी काॅलेज में हर- दिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं, लेकिन शीतल जल उन्हें बाहर की दुकान से खरीदना पड़ता है। प्लांट लगने के बाद विद्यार्थियों को बाहर से नहीं खरीदना पड़ेगा।

Bhadohi

Jun 22 2023, 16:21

*गर्मी में बच्चों का विशेष ध्यान देना जरूरी: डा. माधव*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ माधव बरनवाल की मानें तो गर्मी के दिनों में बच्चों का खास ख्याल रखना होगा। इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने से उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द के बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को हर आधे घंटे में पानी पिलाएं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न जाने दें। पानी वादे फल का सेवन कराएं बाहर की चीजों को न खिलाएं। बच्चों को ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Bhadohi

Jun 22 2023, 16:20

*जंग लगने से बिजली खंभा खराब, हो सकता है बड़ा हादसा*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।नगर पंचायत ज्ञानपुर में क‌ई स्थानों पर लगा लोहे का बिजली पोल जंग लगकर गला गया है। हाईटेंशन तार वाला लोहे का पोल तेज हवा से गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग जर्जर पोल को लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। बिजली विभाग द्वारा क‌ई स्थानों पर पुराना लोहे का पोल लगा है।

जंग लगने से खंभा 80 फीसदी तक गल गया है। तेज हवा से पोल गिरा तो हाईटेंशन की चपेट में आने से अप्रिय घटना हो सकता है। जर्जर पोल बदलने की मांग नागरिक बार - बार कर रहे हैं। लेकिन संज्ञान नहीं लिया है। डरे - सहमें लोग पावर हाउस पर जाकर अधिकारों से अवगत करा चुके हैं।

Bhadohi

Jun 22 2023, 13:06

*मानसून की एंट्री कभी भी*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा की दिशा बदलकर पुरवा हो गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का प्रभाव पड़ रहा है। इसके कारण पारा गिरा हैं। प्रदेश में लू का प्रभाव कमजोर पड़ गया है। अगले दो-तीन दिन में मानसून का प्रवेश होने के पूरे आसार हैं।

मध्य उत्तर प्रदेश पर मंडरा रहे मानसून के बादल।मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 तक अच्छी बारिश होगी‌। 24 को हर हाल में मानसूनी बारिश से प्रदेश के इलाके भीगेंगे।

Bhadohi

Jun 22 2023, 13:05

फुहारों का दौर शुरू, 25 को भारी बारिश का अलर्ट,तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून आने के आसार


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। मौसम विभाग ने आगामी 25 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दक्षिणी - पश्चिमी मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से तीन दिन में दाखिल हो सकता है। स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। फिलहाल हवा का रुख बदलने और बदली से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ग्रीष्मलहर का प्रकोप खत्म हो गया है। चक्रवात बिपरजाॅय के अवशेष के रुप में अब मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर कम हवा का दबाव क्षेत्र बना है। इस वजह से राज्य के विभिन्न में बारिश हो रही है।

Bhadohi

Jun 22 2023, 12:35

*जिला अस्पताल में बनेगी नवग्रह वाटिका*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में हर्बल गार्डेन के बाद नवग्रह वाटिका तैयार करने की कवायद शुरु हो गयी है। इसके लिए अस्पताल में एक्स-रे कक्ष के सामने जगह चिह्नित कर ली गई है।

जिला चिकित्सालय में हर दिन 800 से 900 मरीजों की ओपीडी होती है। बीमारी से परेशान मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने परिसर में नवग्रह वाटिका बनाने की पहल की है। सीएमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार ने इसके लिए एक्स-रे कक्ष के सामने जमीन चिह्नित की है।

उन्होंने इसकी जिम्मेदारी जिले में ट्री मैन के नाम से मशहूर अशोक गुप्ता को सौंपी है। यह जिले की तीसरी नव ग्रह वाटिका होगी। इसके पहले बीएसए कार्यालय में तत्कालीन मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने नवग्रह वाटिका स्थापित की थी। इसके बाद सीडीओ की पहल पर विकास भवन में और अब जिला चिकित्सालय में नवग्रह वाटिका बनेगी।

Bhadohi

Jun 21 2023, 16:40

*पुरातन काल से लव और कुश के जन्मोत्सव पर होता आ रहा है मेला*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। त्रेतायुगीन गाथाओं की साक्षी दिव्य एवं पावन भूमि सीतामढ़ी की धरती पर ऐतिहासिक नौ दिवसीय लवकुश मेला सोमवार से शुरू हो गई है।

सैकड़ों साल पुरानी इस ऐतिहासिक मेले को लव-कुश जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। मान्यता है कि कुमारों का जन्म आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीतामढ़ी में हुआ था। कुमारों के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को नौ दिन तक चलने वाले मेले का आयोजन पुरातन काल से होता आ रहा है। ऐतिहासिक सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी अनेकों धार्मिक व पौराणिक मान्यताओं को समेटे हुए है। धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से यह पावन स्थल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भूतल के प्रथम महाकाव्य रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने सीतामढ़ी स्थित अपने आश्रम में किया गया था।