Bhadohi

Jun 22 2023, 16:20

*जंग लगने से बिजली खंभा खराब, हो सकता है बड़ा हादसा*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।नगर पंचायत ज्ञानपुर में क‌ई स्थानों पर लगा लोहे का बिजली पोल जंग लगकर गला गया है। हाईटेंशन तार वाला लोहे का पोल तेज हवा से गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग जर्जर पोल को लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। बिजली विभाग द्वारा क‌ई स्थानों पर पुराना लोहे का पोल लगा है।

जंग लगने से खंभा 80 फीसदी तक गल गया है। तेज हवा से पोल गिरा तो हाईटेंशन की चपेट में आने से अप्रिय घटना हो सकता है। जर्जर पोल बदलने की मांग नागरिक बार - बार कर रहे हैं। लेकिन संज्ञान नहीं लिया है। डरे - सहमें लोग पावर हाउस पर जाकर अधिकारों से अवगत करा चुके हैं।

Bhadohi

Jun 22 2023, 13:06

*मानसून की एंट्री कभी भी*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा की दिशा बदलकर पुरवा हो गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का प्रभाव पड़ रहा है। इसके कारण पारा गिरा हैं। प्रदेश में लू का प्रभाव कमजोर पड़ गया है। अगले दो-तीन दिन में मानसून का प्रवेश होने के पूरे आसार हैं।

मध्य उत्तर प्रदेश पर मंडरा रहे मानसून के बादल।मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 तक अच्छी बारिश होगी‌। 24 को हर हाल में मानसूनी बारिश से प्रदेश के इलाके भीगेंगे।

Bhadohi

Jun 22 2023, 13:05

फुहारों का दौर शुरू, 25 को भारी बारिश का अलर्ट,तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून आने के आसार


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। मौसम विभाग ने आगामी 25 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दक्षिणी - पश्चिमी मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से तीन दिन में दाखिल हो सकता है। स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। फिलहाल हवा का रुख बदलने और बदली से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ग्रीष्मलहर का प्रकोप खत्म हो गया है। चक्रवात बिपरजाॅय के अवशेष के रुप में अब मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर कम हवा का दबाव क्षेत्र बना है। इस वजह से राज्य के विभिन्न में बारिश हो रही है।

Bhadohi

Jun 22 2023, 12:35

*जिला अस्पताल में बनेगी नवग्रह वाटिका*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में हर्बल गार्डेन के बाद नवग्रह वाटिका तैयार करने की कवायद शुरु हो गयी है। इसके लिए अस्पताल में एक्स-रे कक्ष के सामने जगह चिह्नित कर ली गई है।

जिला चिकित्सालय में हर दिन 800 से 900 मरीजों की ओपीडी होती है। बीमारी से परेशान मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने परिसर में नवग्रह वाटिका बनाने की पहल की है। सीएमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार ने इसके लिए एक्स-रे कक्ष के सामने जमीन चिह्नित की है।

उन्होंने इसकी जिम्मेदारी जिले में ट्री मैन के नाम से मशहूर अशोक गुप्ता को सौंपी है। यह जिले की तीसरी नव ग्रह वाटिका होगी। इसके पहले बीएसए कार्यालय में तत्कालीन मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने नवग्रह वाटिका स्थापित की थी। इसके बाद सीडीओ की पहल पर विकास भवन में और अब जिला चिकित्सालय में नवग्रह वाटिका बनेगी।

Bhadohi

Jun 21 2023, 16:40

*पुरातन काल से लव और कुश के जन्मोत्सव पर होता आ रहा है मेला*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। त्रेतायुगीन गाथाओं की साक्षी दिव्य एवं पावन भूमि सीतामढ़ी की धरती पर ऐतिहासिक नौ दिवसीय लवकुश मेला सोमवार से शुरू हो गई है।

सैकड़ों साल पुरानी इस ऐतिहासिक मेले को लव-कुश जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। मान्यता है कि कुमारों का जन्म आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीतामढ़ी में हुआ था। कुमारों के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को नौ दिन तक चलने वाले मेले का आयोजन पुरातन काल से होता आ रहा है। ऐतिहासिक सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी अनेकों धार्मिक व पौराणिक मान्यताओं को समेटे हुए है। धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से यह पावन स्थल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भूतल के प्रथम महाकाव्य रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने सीतामढ़ी स्थित अपने आश्रम में किया गया था।

Bhadohi

Jun 21 2023, 16:00

*दुर्गागंज - छनौरा मार्ग पर जल्द रोडवेज बस का संचालन*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जल्द ही दुर्गागंज और छनौरा वाया वाराणसी तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए कैंप डिपो वाराणसी परिक्षेत्र के अधिकारियों ने सर्व कार्य पूरा कर लिया है। बस संचालन के लिए टाइम टेबल चार्ट का इंतजार किया जा रहा है। दुर्गागंज और छनौरा क्षेत्र भदोही जिले के उत्तरी - पश्चिमी सीमा पर स्थित है। राहगीरों समस्या को देखते हुए समाजसेवी लोलारक उपाध्याय और सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने परिवहन निगम को पत्र भेजकर सीमावर्ती पर बसों के संचालक की किए गए थे।

एआ‌र‌एम वाराणसी एमके पांडेय ने बताया कि दुर्गागंज और छनौरा का दायरा 81 किमी है। इन दो रुट का सर्व कर रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है। शासन से टाइम टेबल चार्ट जारी होते ही दोनों ही दोनों रुट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगी। बताया कि इससे गोपीगंज, ज्ञानपुर, दुर्गागंज, सुरियावां, छनौरा के लोगों को वाराणसी से सहूलियत मिलेगी।

Bhadohi

Jun 21 2023, 12:48

लू भरे दिन बीते,अब बारिश का दौर शुरू, लखनऊ ,कानपुर, झांसी, मथुरा, अलीगढ़ में हुई बारिश


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। मौसम विभाग के मुताबिक लू भरे बीत गए। लू का जो भी असर था वो मंगलवार तक ही कुछ जिलों में सीमित रहा प्रदेश के शेष इलाकों में बारिश का असर दिखा। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल ये दौर जारी रहेगा। प्रदेश में अधिकतर जिलों के मेघ गर्जन और बिजली का अलर्ट जारी किया है। कहीं - कहीं बिजली की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अब लू से राहत मिलेगी, बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। मानसून का प्रवेश अगले दो दिन संभव है। वहीं बुधवार को लखनऊ, कानपुर, झांसी, मथुरा और अलीगढ़ में झमाझम बारिश हुई।

Bhadohi

Jun 21 2023, 12:46

*टेल तक पहुंचा 18 हजार क्यूसेक पानी, तालाब रह गए सूखे*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।भीषण गर्मी के बीच मुख्य पंप कैनाल से 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जिले के मुख्य नहर, रजबाहा और माइनर पानी से लबालब भर गए हैं। दूसरी तरफ निकायों व गांवों में स्थित तालाबों पूरी तरह से सूख गए हैं। तालाबों के पास पहुंचने वाले बेजुबान जानवरों की प्यास नहीं बुझ पा रही है।जिले के तहसील भदोही, औराई और सदर के अंतर्गत 546 ग्राम पंचायतों में लगभग 1200 राजस्व गांव के साथ भदोही, गोपीगंज नगर पालिका तथा ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, नईबाजार, सुरियावां निकायें हैं।

जहां लगभग तीन हजार तालाब राजस्व खातों में दर्ज हैं। ये सभी तालाब भीषण गर्मी सूख रहे हैं। कुछ प्राचीन व बड़े तालाबों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर तालाबों पर अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। इनका संरक्षण न होने से गर्मी के दिनों में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

80 तालाबों में भरा है पानी, शेष में कनेक्टिविटी का संकट

ज्ञानपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में दो बार चलाई गई नहर का मुख्य उद्देश्य था कि तालाब भरे जाएंगे। अब तक जिले के 80 तालाब पानी से भरे जा चुके हैं। शेष तालाबों को भरने में कनेक्टिविटी का संकट सामने आया है। जल्दी ही इनमें भी पानी पहुंचाया जाएगा।

Bhadohi

Jun 21 2023, 12:43

*बन रहे बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट, भदोही में बारिश के लिहाज से आगामी सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, एवं मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश कर रहा है। इन राज्यों के जिलों में हल्की से मध्यम प्री - मानसून बारिश भी दर्ज की जा रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पड़ रहा है। अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी से राहत भी मिलेंगी।

मौसम वैज्ञानिक सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के लिहाज से आने वाले सप्ताह भदोही जनपद में खेती - बाड़ी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आगामी सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश भदोही जनपद में दर्ज की जा सकती है। साथ ही बारिश से तापमान में भी परिवर्तन होगा। हवाओं का बदलाव भी सप्ताह में किसी - किसी दिन देखने को मिल सकता है।

Bhadohi

Jun 21 2023, 12:42

*तीखी धूप और उमस से लोग घर में दुबकने को बेबस*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। तीखी धूप और उमस की मार से लोग बीमार हो जा रहे है। दस दिन से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की सेहत प्रभावित कर दी है।चिलचिलाती धूप और तेज तापलहर के कारण घरों में रहने को बेबस है। इधर, चार दिन तक लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम का मिजाज कुछ बदला रहा, लेकिन अस्पतालों मरीजों की कतार सोमवार की अपेक्षा लंबी दिखी।महाराजा चेतसिंह जिला अस्ताल की ओपीडी में दिनभर मरीजों की आवाजाही लगी रही। ज्यादातर मरीज डायरिया, उल्टी-दस्त, अपच आदि मौसमी समस्याओं को आ रहे थे।

जिले में बीते चार दिनों से मौसम में ज्यादा तल्ख है। चिलचिलाती धूप और लू की चाल से लोगों के पांव थम गए है। नतीजतन दोपहर में शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा जा रहा है।जिले में ज्ञानुपर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, नईबाजार, घोसिया और खमरिया के साथ ही वहिदानगर, सीतामढ़ी, ऊंज, कौलापुर, जंगीगंज, औराई, महराजगंज, दुर्गागंज, मोढ़, अभोली, चौरी, सर्रोई आदि इलाके की सड़कें दोपहर में तवे की तप जा रही हैं। राहगीर झुलस जा रहे है। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, आर्द्रता अधिकतम 65 फीसदी तक रही। उन्होंने चार दिन बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई। जिला अस्पताल के डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में अधिकत्तर लोग मौसमी बीमारी उल्टी, दस्त और डायरिया आदि की शिकायत लेकर आ रहे है। मरीजों की जांच के बाद दवाईयां दी जा रही हैं। उन्होंने गर्मी में सतर्कता बरतने की सलाह दिया है। कहा कि हर व्यक्ति को दिनभर में पांच से छह लीटर पानी पीना चाहिए। तरल पदार्थो के सेवन से शरीर पर गर्मी का असर कम होगा।