Hazaribagh

Jun 05 2023, 18:07

कटकमसांडी प्रखंड के 4 पंचायतों का विधायक मनीष जायसवाल ने किया सघन दौरा


हजारीबाग: सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड के 4 पंचायतों का सघन दौरा किया और कई कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। 

उन्होंने कटकमसांडी, बाझा, शाहपुर और आराभुसाई का दौरा किया। अपने सघन दौरे की शुरुआत विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी चौक से की। कटकमसांडी चौक पर गंगा बाबा होटल परिसर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रचंड गर्मी के बावजूद चाय पर चर्चा की। 

जिसके बाद हजारीबाग जिले के नोडल पैक्स बाझा प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति, बाझा, कटकमसांडी की ओर से धान वितरण शिविर का आयोजन बाझा पंचायत भवन सभागार में सोमवार को किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और अन्य पैक्स सहित बाझा पंचायत के किसानों के बीच अनुदानित दर पर धान के उन्नत बीच का वितरण किया। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि 50% अनुदानित दर पर मानसून शुरू होने से पूर्व किसानों को उन्नत किस्म का धान सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराया जाना किसानों को समृद्ध बनाने में कारगर साबित होगा ।

तत्पश्चात् ग्राम पंचायत शाहपुर में बृजेश प्रसाद की सुपुत्री और धनेश प्रसाद के सुपुत्र एवं ग्राम पंचायत आराभूसाई स्थित महुंगाय निवासी राजकुमार यादव की सुपुत्री के विवाह में शामिल हुए ।

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की जनता ने जिस विश्वास के साथ विधायक चुना उसपर खरा उतरने का पूर्ण प्रयत्न कर रहा हूं। उन्होंने कहा की किसी नेता नहीं बेटा/भाई के रूप में क्षेत्र में सेवारत हूं और भविष्य में भी रहूंगा।

मौके पर विषेशरूप से स्थानीय विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, बाझा पैक्स अध्यक्ष सरिता देवी, रेबर पैक्स अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, भाजपा कार्यकर्ता निर्मल साहू, सरयू सिंह, अशोक सिंह, गंगाधर पांडेय, प्रेमचंद प्रसाद, दुर्जय प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, खिरोधर यादव, कैलाश यादव, आदित्य दांगी, सुभाष यादव, बसंत प्रजापति, अनुराग मित्तल, लेखराज, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Hazaribagh

Jun 05 2023, 16:59

गर्मी को देखते हुए आँगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 6ः30 से 9ः30 बजे तक


हजारीबाग: सरकार के अपर सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्र संख्या-1336 दिनांक-02.06.2023 एवं उपायुक्त, हजारीबाग के आदेशनुसार हजारीबाग जिलान्तर्गत गर्मी के वर्त्तमान स्थिति को देखते हुए दिनांक- 17.06.2023 तक आँगनबाड़ी केन्द्र का संचालन सुबह 6ः30 से 9ः30 बजे तक किया जायेगा।

 सभी सेविकाओं/सहायिकाओं को निदेश दिया गया कि केन्द्रों पर टीकाकरण, ए.एन.सी सहित अन्य सेवाएँ निर्बाध रूप से संचालित रहेंगी। 

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो द्वारा सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि निर्धारित समय के अनुरूप केन्द्र का संचालन एवं बच्चों को पूरक पोषाहार का वितरण कराना सुनिश्चित।

Hazaribagh

Jun 05 2023, 16:56

पद्म श्री से सम्मानित बाबा अशोक भगत से युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने किया शिष्टाचार मुलाकात

हजारीबाग: विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने रांची स्थित पद्मश्री से सम्मानित बाबा अशोक भगत के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

 मुलाकात के दौरान हर्ष अजमेरा ने तुलसी का पौधा भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात श्री अजमेरा ने अपनी सेवा कार्यों से उने रूबरू कराया। 

पद्म श्री बाबा अशोक भगत ने हर्ष अजमेरा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप अपनी सेवा कार्यों की ओर अग्रेषित रहे। आपके द्वारा दी जा रही सेवा काफी अतुलनीय है। आप जैसे युवा की सोच से अन्य युवाओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करती है। आपके सामाजिक कार्य से युवा साथियों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही कहा की जल्द हजारीबाग शहर आऊंगा। 

मौके पर हर्ष अजमेरा ने कहा कि 

बाबा जी से मुलाकात कर काफी कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। इनका पूरा जीवन सेवा कार्यों में समर्पित है। विकास भारती संस्था के यह सचिव है। इनकी देखरेख में आने को संस्था सामाजिक कार्य कर रही है। वर्ष 2015 में श्री पद्म से सम्मानित हुए थे।

Hazaribagh

Jun 05 2023, 16:54

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त, उपविकास आयुक्त एवं जिले के विभिन्न आला अधिकारियों ने किया पौधारोपण


हजारीबाग: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को हजारीबाग के समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया गया।इस मौके पर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय, उपविकास आयुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता राय, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो ने आम, अमरूद, सीसम,पीपल आदि के पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

इस दौरान अन्य विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है। पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपायुक्त ने आम लोगों से छोटे-बड़े सभी अवसरों पर पौधारोपण करने पर बल देने की अपील की, तथा चाहे बच्चे का जन्मदिन हो, किसी का शादी समारोह या फिर कोई दूसरा अवसर, सभी अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए। सभी व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

Hazaribagh

Jun 05 2023, 13:43

हजारीबाग: लर्न इंडिया स्कूल के बच्चे द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में लगाया गया

हजारीबाग:- लर्न इंडिया स्कूल मे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। लर्न इंडिया स्कूल के फाउंडर मुकेश प्रसाद ने बच्चों को संबोधित किये ओर बताए की पर्यावरण हमारे आसपास का वो माहौल है जिसमें हम रहते हैं। यह जीवन का स्रोत है। हमारा सारा जीवन पर्यावरण पर निर्भर करता है। यह हमारे जीवन को निर्देशित करता है और हमारे उचित विकास और वृद्धि को निर्धारित करता है। सामाजिक जीवन के अच्छे और बुरे गुण हमारे प्राकृतिक वातावरण की गुणवत्ता पर निर्भर करते हैं।

मनुष्यों की भोजन, पानी, आवास और अन्य वस्तुओं की जरुरत हमारे चारों ओर के पर्यावरण पर निर्भर होती है। पर्यावरण और मनुष्यों, पेड़-पौधों और पशुओं के बीच एक संतुलित प्राकृतिक चक्र मौजूद है। 

मानव समाज प्राकृतिक वातावरण को गंदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसके बदले में यह भी ग्रह पर जीवन को नकारात्मक रुप से प्रभावित कर रहा है। इस आधुनिक दुनिया में सभी मानवीय कार्य सीधे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करते हैं।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से स्कूल के शिक्षिका सरस्वती कुमारी,सुमन कुमारी,रुकसाना प्रवीण,साबिया,ज्योति कुमारी,

प्रियंसी कुमारी,सिमरन कुमारी,दिव्या कुमारी,आयुष कुमार,अर्थ कुमार,मयंक कुमार,फरहान,असद,आशीष,

आयुष,रिशव,अलैका रज़ा, रूद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Hazaribagh

Jun 03 2023, 16:46

हज़ारीबाग: 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न


एकेडमी फॉर क्रिएटिविटी एंड एक्सीलेंस के द्वारा पैराडाइज रिजॉर्ट में 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डीएवी के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार संत जेवियर्स स्कूल के उप प्राचार्य देवव्रत सर, डीएवी स्कूल की प्राचार्य कविता मैम यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक उपेंद्र नारायण ने उपस्थित थे।

हजारीबाग के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मोमेंटो मेडल एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गुरुकुल के निदेशक जेपी जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद अजय जैन एवं सीमा जैन के द्वारा विगत 2 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। 

इस अवसर पर अजय जैन एवं सीमा जैन ने कहा कि बच्चों को सम्मानित कर उन्हें खुशी एवं गर्व की अनुभूति होती है। हजारीबाग के बच्चे सर्वोच्च मुकाम को हासिल करें और विभिन्न क्षेत्रों में अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें यही उनकी दिली इच्छा है।

 इस मौके पर उपायुक्त हजारीबाग ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उपस्थित बच्चों को सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए साथ ही उन्होंने एकाग्रता समय प्रबंधन लक्ष्य के प्रति सकारात्मक सोच के विषय में विस्तृत तरीके से बताया। 

डीएवी के पूर्व प्राचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को सफलता से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए।

इस अवसर हरक चंद जैन, रुप चंद सेठी, विजय लुहाड़िया, कराटे प्रशिक्षक उदय कुमार, स्वरूप चंद जैन अधिवक्ता, कमल जैन विनायका, हर्ष अजमेरा, दिनेश खंडेलवाल, धीरेंद्र सेठी, टोनी छाबड़ा, नीरज जैन ,सृष्टि जैन एवं अन्य विद्यार्थी गण मौजूद थे। इस अवसर पर 500 से भी ज्यादा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Hazaribagh

Jun 02 2023, 19:32

हज़ारीबाग: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से पहुंचे विदेशी मेहमान ने किया गौशाला का भ्रमण

हज़ारीबाग: गर्मी की छुट्टियां में अक्सर हर कोई विदेश तथा देश के विभिन्न इलाकों में अपनी छुट्टी मनाने के लिए जाते आते हैं परंतु हजारीबाग शहर में 3 दिन पूर्व ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से पहुंचे पीटर रॉय, मारीचु दो अतिथि पहुंचे है । बताया जाता है कि हजारीबाग की प्राकृतिक सुंदर वादियों को इन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से काफी बार देखा है।

इनका कहना है की हजारीबाग अपनी और खींच लाई है। हजारीबाग के विभिन्न पर्यटक स्थल का इन्होंने भ्रमण किया जैसे झील, कन्हरी पहाड़, नेशनल पार्क तथा रोटरी नेत्रालय का भ्रमण किया।

इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को देर शाम कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर पहुंचकर गौ माता की सेवा कर गौशाला का भ्रमण किया। इनकी सेवा देख गौशाला के कर्मचारी भी मनमोहित हुए।

बताया जाता है कि हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन के पीटर रॉय, मारीचु विदेशी मेहमान प्रिय मित्र हैं। चंद्र प्रकाश जैन के द्वारा इनका हजारीबाग की पावन धरती पर स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न पर्यटक स्थल तथा गौशाला का भ्रमण श्री जैन के द्वारा कराया गया है।

मौके पर विदेशी मेहमान

पीटर रॉय एवं मारीचु ने कहा कि हजारीबाग की सुंदर वादिया हम सबों को मनमोहित कर दिया है। हम सबों ने सोशल मीडिया पर कई बार हजारीबाग की तस्वीर को देखा है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से यहां हम लोग छुट्टी मनाने पहुंचे हैं। इस बीच गौशाला का भ्रमण कर मन काफी प्रसन्न हुआ गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। भारत देश आकर धन्य हुआ हूं।

मौके पर चंद्रप्रकाश जैन ने विदेशी मेहमानों का आभार जताते हुए कहा कि आप विदेशी मेहमानों को हजारीबाग पसंद आया यह गर्व की बात है। हम आशा करते हैं कि आप हर छुट्टियां यहां पर मनाने के लिए आए। हजारीबाग की जनता की ओर से आपको बहुत-बहुत साधुवाद।

Hazaribagh

Jun 02 2023, 19:12

उपायुक्त ने जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक मामले सुने,त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

हज़ारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग एक दर्जन से अधिक मामलो के आवेदन आए।

जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में, एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद निपटारा के संबंध में, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में,पीएम आवास योजना में अनिमियतता के संबंध में,खतियानी जमीं हड़पने के संबंध में,भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में एवं इस दौरान रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन,पेंशन,भूमिअधिग्रहण,आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए।

Hazaribagh

Jun 01 2023, 17:26

सात दिनों तक दिगवार में महायज्ञ के माध्यम से बही भक्ति की बयार, उमड़ा आस्था का सैलाब

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड स्थित ग्राम दिगवार में अयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण- प्रतिष्ठा सह सप्तदिवसीय पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन यज्ञ के पूर्णाहुति के अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। नेताद्वय ने यहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा किया और नवनिर्मित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देवी मंडप, बजरंगबली मंदिर, काली मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में माथा टेका और आशिर्वाद प्राप्त किया। विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी ईश्वर से की ।

यहां हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल का यज्ञ समिति द्वारा फूल माला पहनाकर,अंग- वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान और स्वागत किया गया। मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा की यज्ञ के आयोजन से जहां व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक और धार्मिक गुणों का संचार होता है वहीं पूरे क्षेत्र में वातावरण की शुद्धि होती है ।

सात दिनों तक यहां महायज्ञ के आयोजन के माध्यम से भक्ति की रसधार बही। यज्ञ मंडप परिसर में परिक्रमा करने वालों का तांता लगा रहा। यहां कई जीवंत झांकी लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रही। सभी दिन महा आरती के साथ रात्रि में भगवत कथा का वाचन हुआ। भागवत कथा प्रवचन सुनने के लिए यहां भक्तों का सैलाब उमड़ा ।

Hazaribagh

Jun 01 2023, 17:22

हज़ारीबाग: उपायुक्त के निर्देश पर कटकमदाग प्रखंड में लगभग 60 एकड़ सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

हज़ारीबग : कटकमदाग प्रखंड में भू माफियाओं द्वारा लगभग 60 एकड़ सरकारी जमीन को अवैध रूप से चारदीवारी का निर्माण कर हड़पने की मंशा पर जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर लगभग 100 महिला व पुलिस बल तथा 3 दंडाधिकारीयों की टीम ने भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन को हड़पने के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सीओ कटकमदाग ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे से कार्रवाई प्रारंभ हुई जो शाम 4:00 बजे तक चली। 

इस व्यापक कारवाई के क्रम में मौजा दामोडीह में 6 एकड़, मौजा सिरसी में 26 एकड़ तथा खपरियावां के पंचशील में 22 अलग-अलग जगहों में 25 एकड़ 34 डिसमिल सरकारी जमीन पर निर्मित चारदीवारी को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

दंडाधिकारियों की टीम में सीओ केरेडारी राकेश तिवारी,कटकमदाग बीडीओ शालिनी खलखो, सीओ कटकमदाग शशि भूषण सिंह तथा पूरी प्रखंड प्रशासन की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।