Hazaribagh

Jun 05 2023, 16:54

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त, उपविकास आयुक्त एवं जिले के विभिन्न आला अधिकारियों ने किया पौधारोपण


हजारीबाग: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को हजारीबाग के समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया गया।इस मौके पर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय, उपविकास आयुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता राय, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो ने आम, अमरूद, सीसम,पीपल आदि के पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

इस दौरान अन्य विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है। पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपायुक्त ने आम लोगों से छोटे-बड़े सभी अवसरों पर पौधारोपण करने पर बल देने की अपील की, तथा चाहे बच्चे का जन्मदिन हो, किसी का शादी समारोह या फिर कोई दूसरा अवसर, सभी अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए। सभी व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

Hazaribagh

Jun 05 2023, 13:43

हजारीबाग: लर्न इंडिया स्कूल के बच्चे द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में लगाया गया

हजारीबाग:- लर्न इंडिया स्कूल मे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। लर्न इंडिया स्कूल के फाउंडर मुकेश प्रसाद ने बच्चों को संबोधित किये ओर बताए की पर्यावरण हमारे आसपास का वो माहौल है जिसमें हम रहते हैं। यह जीवन का स्रोत है। हमारा सारा जीवन पर्यावरण पर निर्भर करता है। यह हमारे जीवन को निर्देशित करता है और हमारे उचित विकास और वृद्धि को निर्धारित करता है। सामाजिक जीवन के अच्छे और बुरे गुण हमारे प्राकृतिक वातावरण की गुणवत्ता पर निर्भर करते हैं।

मनुष्यों की भोजन, पानी, आवास और अन्य वस्तुओं की जरुरत हमारे चारों ओर के पर्यावरण पर निर्भर होती है। पर्यावरण और मनुष्यों, पेड़-पौधों और पशुओं के बीच एक संतुलित प्राकृतिक चक्र मौजूद है। 

मानव समाज प्राकृतिक वातावरण को गंदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसके बदले में यह भी ग्रह पर जीवन को नकारात्मक रुप से प्रभावित कर रहा है। इस आधुनिक दुनिया में सभी मानवीय कार्य सीधे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करते हैं।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से स्कूल के शिक्षिका सरस्वती कुमारी,सुमन कुमारी,रुकसाना प्रवीण,साबिया,ज्योति कुमारी,

प्रियंसी कुमारी,सिमरन कुमारी,दिव्या कुमारी,आयुष कुमार,अर्थ कुमार,मयंक कुमार,फरहान,असद,आशीष,

आयुष,रिशव,अलैका रज़ा, रूद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Hazaribagh

Jun 03 2023, 16:46

हज़ारीबाग: 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न


एकेडमी फॉर क्रिएटिविटी एंड एक्सीलेंस के द्वारा पैराडाइज रिजॉर्ट में 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डीएवी के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार संत जेवियर्स स्कूल के उप प्राचार्य देवव्रत सर, डीएवी स्कूल की प्राचार्य कविता मैम यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक उपेंद्र नारायण ने उपस्थित थे।

हजारीबाग के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मोमेंटो मेडल एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गुरुकुल के निदेशक जेपी जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद अजय जैन एवं सीमा जैन के द्वारा विगत 2 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। 

इस अवसर पर अजय जैन एवं सीमा जैन ने कहा कि बच्चों को सम्मानित कर उन्हें खुशी एवं गर्व की अनुभूति होती है। हजारीबाग के बच्चे सर्वोच्च मुकाम को हासिल करें और विभिन्न क्षेत्रों में अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें यही उनकी दिली इच्छा है।

 इस मौके पर उपायुक्त हजारीबाग ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उपस्थित बच्चों को सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए साथ ही उन्होंने एकाग्रता समय प्रबंधन लक्ष्य के प्रति सकारात्मक सोच के विषय में विस्तृत तरीके से बताया। 

डीएवी के पूर्व प्राचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को सफलता से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए।

इस अवसर हरक चंद जैन, रुप चंद सेठी, विजय लुहाड़िया, कराटे प्रशिक्षक उदय कुमार, स्वरूप चंद जैन अधिवक्ता, कमल जैन विनायका, हर्ष अजमेरा, दिनेश खंडेलवाल, धीरेंद्र सेठी, टोनी छाबड़ा, नीरज जैन ,सृष्टि जैन एवं अन्य विद्यार्थी गण मौजूद थे। इस अवसर पर 500 से भी ज्यादा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Hazaribagh

Jun 02 2023, 19:32

हज़ारीबाग: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से पहुंचे विदेशी मेहमान ने किया गौशाला का भ्रमण

हज़ारीबाग: गर्मी की छुट्टियां में अक्सर हर कोई विदेश तथा देश के विभिन्न इलाकों में अपनी छुट्टी मनाने के लिए जाते आते हैं परंतु हजारीबाग शहर में 3 दिन पूर्व ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से पहुंचे पीटर रॉय, मारीचु दो अतिथि पहुंचे है । बताया जाता है कि हजारीबाग की प्राकृतिक सुंदर वादियों को इन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से काफी बार देखा है।

इनका कहना है की हजारीबाग अपनी और खींच लाई है। हजारीबाग के विभिन्न पर्यटक स्थल का इन्होंने भ्रमण किया जैसे झील, कन्हरी पहाड़, नेशनल पार्क तथा रोटरी नेत्रालय का भ्रमण किया।

इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को देर शाम कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर पहुंचकर गौ माता की सेवा कर गौशाला का भ्रमण किया। इनकी सेवा देख गौशाला के कर्मचारी भी मनमोहित हुए।

बताया जाता है कि हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन के पीटर रॉय, मारीचु विदेशी मेहमान प्रिय मित्र हैं। चंद्र प्रकाश जैन के द्वारा इनका हजारीबाग की पावन धरती पर स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न पर्यटक स्थल तथा गौशाला का भ्रमण श्री जैन के द्वारा कराया गया है।

मौके पर विदेशी मेहमान

पीटर रॉय एवं मारीचु ने कहा कि हजारीबाग की सुंदर वादिया हम सबों को मनमोहित कर दिया है। हम सबों ने सोशल मीडिया पर कई बार हजारीबाग की तस्वीर को देखा है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से यहां हम लोग छुट्टी मनाने पहुंचे हैं। इस बीच गौशाला का भ्रमण कर मन काफी प्रसन्न हुआ गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। भारत देश आकर धन्य हुआ हूं।

मौके पर चंद्रप्रकाश जैन ने विदेशी मेहमानों का आभार जताते हुए कहा कि आप विदेशी मेहमानों को हजारीबाग पसंद आया यह गर्व की बात है। हम आशा करते हैं कि आप हर छुट्टियां यहां पर मनाने के लिए आए। हजारीबाग की जनता की ओर से आपको बहुत-बहुत साधुवाद।

Hazaribagh

Jun 02 2023, 19:12

उपायुक्त ने जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक मामले सुने,त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

हज़ारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग एक दर्जन से अधिक मामलो के आवेदन आए।

जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में, एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद निपटारा के संबंध में, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में,पीएम आवास योजना में अनिमियतता के संबंध में,खतियानी जमीं हड़पने के संबंध में,भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में एवं इस दौरान रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन,पेंशन,भूमिअधिग्रहण,आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए।

Hazaribagh

Jun 01 2023, 17:26

सात दिनों तक दिगवार में महायज्ञ के माध्यम से बही भक्ति की बयार, उमड़ा आस्था का सैलाब

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड स्थित ग्राम दिगवार में अयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण- प्रतिष्ठा सह सप्तदिवसीय पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन यज्ञ के पूर्णाहुति के अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। नेताद्वय ने यहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा किया और नवनिर्मित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देवी मंडप, बजरंगबली मंदिर, काली मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में माथा टेका और आशिर्वाद प्राप्त किया। विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी ईश्वर से की ।

यहां हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल का यज्ञ समिति द्वारा फूल माला पहनाकर,अंग- वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान और स्वागत किया गया। मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा की यज्ञ के आयोजन से जहां व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक और धार्मिक गुणों का संचार होता है वहीं पूरे क्षेत्र में वातावरण की शुद्धि होती है ।

सात दिनों तक यहां महायज्ञ के आयोजन के माध्यम से भक्ति की रसधार बही। यज्ञ मंडप परिसर में परिक्रमा करने वालों का तांता लगा रहा। यहां कई जीवंत झांकी लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रही। सभी दिन महा आरती के साथ रात्रि में भगवत कथा का वाचन हुआ। भागवत कथा प्रवचन सुनने के लिए यहां भक्तों का सैलाब उमड़ा ।

Hazaribagh

Jun 01 2023, 17:22

हज़ारीबाग: उपायुक्त के निर्देश पर कटकमदाग प्रखंड में लगभग 60 एकड़ सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

हज़ारीबग : कटकमदाग प्रखंड में भू माफियाओं द्वारा लगभग 60 एकड़ सरकारी जमीन को अवैध रूप से चारदीवारी का निर्माण कर हड़पने की मंशा पर जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर लगभग 100 महिला व पुलिस बल तथा 3 दंडाधिकारीयों की टीम ने भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन को हड़पने के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सीओ कटकमदाग ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे से कार्रवाई प्रारंभ हुई जो शाम 4:00 बजे तक चली। 

इस व्यापक कारवाई के क्रम में मौजा दामोडीह में 6 एकड़, मौजा सिरसी में 26 एकड़ तथा खपरियावां के पंचशील में 22 अलग-अलग जगहों में 25 एकड़ 34 डिसमिल सरकारी जमीन पर निर्मित चारदीवारी को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

दंडाधिकारियों की टीम में सीओ केरेडारी राकेश तिवारी,कटकमदाग बीडीओ शालिनी खलखो, सीओ कटकमदाग शशि भूषण सिंह तथा पूरी प्रखंड प्रशासन की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Hazaribagh

Jun 01 2023, 17:17

हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के खिलाडी दिल्ली के लिए हुए रवाना।

हजारीबाग: शहर में शिक्षा के साथ खेल के प्रति काफी सक्रियता खिलाड़ियों में देखने को मिल रही है।

इसी सक्रियता के बीच हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी विनीत पारासर, सौम्या ऐकत, आलोक, बंटी के साथ कोच रोशन कुमार चौहान एवं संघ के सचिव हेमंत कुमार शामिल है।सभी दिल्ली एन.सी.टी मे आयोजित 68वी राष्ट्रीय स्कूली गेम प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। 

यह प्रतियोगिता 6 जून से 12 जून तक चलेगी। जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यो से सैकड़ों खिलाड़ी सम्मिलित होने वाले हैं। इस खेल में ताइक्वांडो के अलावा कई अन्य खेल के कई प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

हजारीबाग से खिलाड़ियों को गुरुवार को युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा के बड़े भाई आनंद बस के संचालक गुंजन जैन एवं अनिकेश जैन के द्वारा सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर ससम्मान रांची रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। जिसके बाद सभी खिलाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगे।

युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी हजारीबाग के गौरव है। दिल्ली में जीत दर्ज कर हजारीबाग का परचम लहरा कर वापस लौटे। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि आप सब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनेकों पदक जीतकर हजारीबाग का नाम रोशन करें आपकी जीत हजारीबाग वासियों की जीत होगी साथियों ने कहा कि अपने बड़े भाई आनंद बस के संचालक गुंजन जैन एवं अनिकेश जैन का आभार प्रकट करता हूं।

Hazaribagh

May 31 2023, 14:29

"हमें भोजन चाहिए,तंबाकू नहीं" के थीम के साथ सदर अस्पताल, रामगढ़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 का किया गया आयोजन।

रामगढ़: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त, रामगढ़, स माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में सदर अस्पताल, रामगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

उपायुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर इलाज के दौरान उन्हें फूड बास्केट उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी जिसके उपरांत आज मरीजों को उपायुक्त द्वारा पौष्टिक खाद्य सामग्री बास्केट का वितरण किया गया। 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 2025 तक पूरे देश को टीबी मुक्त करने के लिए बहुत जरूरी है कि इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए एवं सभी लोग इसमें अपना योगदान दें। मौके पर उपायुक्त ने इस वर्ष मनाए जा रहे विश्व तंबाकू दिवस 2023 के थीम "हमें भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं"के बारे में सभी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 

उन्होंने सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से यह भी बताया कि किस तरह तंबाकू सेवन एवं उससे जुड़ी गतिविधियां समाज एवं पर्यावरण को अपरिवर्तनीय क्षति पहुंचा रहे हैं। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 पर उपस्थित सभी मरीजों को किसी भी प्रकार की नशा का सेवन ना करने की अपील की।साथ ही मौके पर उपायुक्त व अन्य के द्वारा नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु हस्ताक्षर पटृ पर हस्ताक्षर कर किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान उपायुक्त टीबी रोग को पहचानने एवं इससे जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों के संबंध में सभी को विस्तार से जानकारी देते हुए रोग के उपचार का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, रोग के लक्षण को पहचाने एवं इसमें सभी कार्यालयों, निजी संस्थानों, अस्पतालों, एजेंसियों आदि के महत्व की सभी को जानकारी दी। साथ ही उपायुक्त ने देश से टीबी रोग को खत्म करने के उद्देश्य से सभी सक्षम लोगों से अपने सामर्थ्य के अनुसार मरीजों को गोद लेने एवं जो भी मदद वे मरीजों को पहुंचा सकते हैं उस दिशा में कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, एसीएमओ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, डीएलओ डॉ सविता वर्मा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ उदय श्रीवास्तव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक अग्रवाल, अस्पताल प्रबंधक अतिंद्र उपाध्याय, सहित अन्य उपस्थित थे।

Hazaribagh

May 31 2023, 13:01

हज़ारीबाग: उपायुक्त ने की जल जीवन मिशन में कार्यरत सभी संवेदको के साथ एक समीक्षात्मक बैठ

हजारीबाग जिले में उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यरत सभी संवेदको के साथ की गई एक समीक्षात्मक बैठक 

उक्त बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। कई संवेदको द्वारा बताया गया कि कुछ् मुखिया काम में बाधा उत्पन्न करते हैं और अपने हिसाब से काम कराना चाहते हैं जिसके कारण काम को समय से पूर्ण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उपायुक्त के द्वारा इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश सभी कनीय अभियंताओ को दिया गया। उनको निर्देशित किया गया कि यदि कोई मुखिया अथवा अन्य जनप्रतिनिधि या कोई भी व्यक्ति  कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज कराएं एवं समस्या को शीघ्र निपटान कराएं ताकि कार्य को ससमय पूर्ण किया जा सके। 

समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से भी सहयोग लेने के लिए निर्देशित किया गया।

उपायुक्त द्वारा अगले 15 दिनों में कार्य को गति प्रदान करने का निर्देश दिया गया। मानसून को देखते हुए देखते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में तेजी से सभी स्ट्रक्चर्स के फाउंडेशन कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया । मानसून आने वाला है मानसून के आने के कारण कार्य में धीमी गति हो जाएगी क्योंकि बोरिंग की गाड़ी विभिन्न जगहों पर जा नहीं पाएगी । सभी संवेदको को अपनी टीम को बढ़ाने एवं संसाधनों को बढ़ाने का निर्देश दिया गया  ताकि समय से कार्य को पूर्ण किया जा सके।

साथ ही निर्देशित किया गया कि अगले 2 सप्ताह के अंदर जहां भी आवश्यकता हो वहां पर बोरिंग को कंप्लीट करें एवं जलापूर्ति योजना के फाउंडेशन वर्क को अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।

समर एक्शन प्लान के तहत विभिन्न प्रखंडों में नलकूपों की मरम्मत के लिए चलाए जा रहे हैं गाड़ियों की संख्या उनके ड्राइवर का नंबर को पीआरडी के माध्यम से समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा हर महीने संबंधित कनीय अभियंता एवं संवेदको के साथ बैठक की जाएगी और जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने का काम किया जाएगा।