बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
धनुष पर तीर चढ़ाकर लक्ष्य साधने की तैयारी
![]()
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सरकार की ओर से मिथलेश ठाकुर और सत्यानंद भोक्ता ने स्वागत किया। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
दोनो मुख्यमंत्रियों के मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग एकजुट होकर काम करेंगे। आपसी सहमति बन गई है। हमारी राय है कि विपक्ष के अधिकांश लोग एकजुट हो जाएं तो हम भारी पड़ सकते हैं।
बता दे कि बीते दिनों जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी रांची आए थे। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल विपक्षी एकता के मिशन पर निकले हुए हैं। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। मिशन विपक्षी एकता के तहत मुख्यमंत्री लगातार अलग-अलग राज्यों के दौरे कर रहे हैं।
May 11 2023, 11:04